Xiaomi ने लॉन्च किया Mi QLED TV 75 TV, घर में मिलेगा थियेटर जैसा एक्सपीरियंस

3250

Xiaomi ने भारत में Mi QLED TV 75 Ultra-HD Smart Android TV लॉन्च किया गया है। इस 75 इंच QLED TV की कीमत 1,19,999 रुपये है। यह भारत में Xiaomi का अब तक का सबसे बड़ा और सबसे महंगा टेलीविजन है। यह टीवी एंड्रॉयड टीवी 10 पर चलता है। साथ ही, इसमें शाओमी PatchWall यूजर इंटरफेस भी मिलता है।

Xiaomi का यह टीवी आपको घर में होम थियेटर का एक्सपीरियंस देगा। इस टेलीविजन की बिक्री 27 अप्रैल से शुरू होगी। इसे कंपनी के ऑनलाइन स्टोर के साथ फ्लिपकार्ट के जरिए भी खरीद पाएंगे। एचडीएफसी डेबिट और क्रेडिट कार्ड से खरीदारी करने पर 7,500 रुपये तक कैशबैक ऑफर का लाभ उठा सकते हैं। इसके अलावा, 12 महीने तक के लिए नो कॉस्ट ईएमआई की सुविधा भी है।

Mi QLED TV 75 Ultra के स्पेसिफिकेशंस
Mi QLED TV 75 की मुख्य विशेषता निश्चित रूप से इसकी 75-इंच QLED स्क्रीन है। 97 प्रतिशत स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो के साथ 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। इसमें Dolby Vision, HDR10 +, HDR10 और HLG का सपोर्ट मौजूद है।

साउंड की बात करें, तो 30W आउटपुट के साथ डॉल्बी ऑडियो और डीटीएस-एचडी फॉर्मेट का सपोर्ट दिया गया है। स्पीकर सिस्टम में दो ट्वीटर, दो फुल-रेंज ड्राइवर और दो वूफर शामिल हैं। Xiaomi ने कहा कि Mi QLED TV 75 में अन्य टीवी की तुलना में स्पीकर कैविटी काफी बड़ी है, इसे लाउड और बेहतर साउंड के लिए बनाया गया है।

Mi QLED TV 75 एंड्रॉयड टीवी 10 पर चलता है। इससे साथ-साथ इसमें साथ Xiaomi पैचवॉच यूजर इंटरफेस भी है। गूगल प्ले स्टोर से यूजर Netflix, YouTube, Amazon Prime Video, and Disney+ Hotstar जैसे ऐप्स को डाउनलोड कर पाएंगे। टीवी में quad-core 64-bit A55 processor के साथ 2 जीबी रैम और 32 जीबी की इंटरनल स्टोरेज है। यह बिल्ट-इन क्रोमकास्ट के साथ आता है। इसके अलावा, गूगल असिस्टेंट को रिमोट या फिर वॉयस के जरिए भी एक्सेस किया जा सकता है।

इसके अलावा, नए Mi TV में सॉफ्टवेयर अपडेट के जरिए आने वाले सप्ताह में Alexa का सपोर्ट भी मिल सकता है, जो यूजर को इको स्मार्ट स्पीकर के जरिए टीवी से कम्युनिकेट करने की सुविधा देगा।

Web Stories