Xiaomi और Redmi के फोंस में मिल रहा है नया MIUI 14 अपडेट, यहां देखें क्या आपका फोन है लिस्ट में शामिल

जहां नए डिवाइस में पहले से यह OS मिलने वाला है पुराने यूजर्स को भी नया MIUI 14 अपडेट दिया जाएगा।

Highlights

  • पुराने यूजर्स को भी नया MIUI 14 अपडेट दिया जाएगा
  • कंपनी ने सभी डिवाइस की लिस्ट भी शेयर की है
  • नए OS अपडेट के साथ यूजर्स को बढ़िया और सुरक्षित अनुभव मिलेगा

60646

Xiaomi कंपनी ने कल यानी 26 फरवरी के दिन अपनी फ्लैगशिप Xiaomi 13 Series पेश की है। इस सीरीज के साथ कंपनी यूजर्स के लिए नई MIUI 14 भी लेकर आई है। जहां नए डिवाइस में पहले से यह OS मिलने वाला है पुराने यूजर्स को भी नया अपडेट दिया जाएगा। यही नहीं कंपनी ने उन सभी डिवाइस की लिस्ट भी शेयर की है जिसमें Xiaomi MIUI 14 अपडेट मिलेगा। बता दें कि Xiaomi नए OS अपडेट के साथ यूजर्स को बढ़िया और सुरक्षित अनुभव देने वाली है। आइए, आगे MIUI 14 अपडेट के फीचर्स और यह कब और किसको मिलेगा इसके बारे में डिटेल जानते हैं।

नए MIUI 14 एंड्राइड OS के फीचर्स

नए अपडेट के साथ Xiaomi ने होम स्क्रीन में कुछ नया किया है। जिसमें टैबुलर आइकन, बड़े फोल्डर और विजेट्स शामिल हैं। यानी कि यूजर्स को नए अपडेट में क्लियर और आसान होम स्क्रीन का एक्सपीरियंस मिलेगा। कंपनी ने एक कार्ड-स्टाइल का डिजाइन भी पेश किया है। जो जानकारी को ज्यादा अच्छे तरीके से स्क्रीन पर पेश करता है।

Xiaomi ने नए MIUI 14 OS को हल्का बनाने के लिए बढ़िया तकनीक का इस्तेमाल किया है यानी कि सिस्टम रिसोर्सेस को ऑप्टिमाइज किया गया है। जिसकी मदद से फोन कम स्टोरेज का उपयोग करता है। इसके अलावा कंपनी एक ऑटो कॉम्प्रेस फीचर भी दे रही है, जिसकी मदद से कम इस्तेमाल होने वाली एप्लीकेशन को कंप्रेस कर दिया जाएगा। इसके साथ ही MIUI 14 में नोटिफिकेशन परमानेंट नहीं हैं, जिसका मतलब है अगर यूजर्स नोटिफिकेशन नहीं चाहते तो वे बंद कर सकते हैं।

यह भी पढ़ेंःकम कीमत में आने वाला है Realme C55 फोन, लॉन्च से पहले देखें डिजाइन और स्पेक्स

इन स्मार्टफोंस को सबसे पहले मिलेगा MIUI 14 अपडेट

  • Xiaomi 12T Pro
  • Xiaomi 12T
  • Xiaomi 12 Pro
  • Xiaomi 12
  • Xiaomi 12X
  • Xiaomi 12 Lite
  • Xiaomi 11T Pro
  • Xiaomi 11T
  • Xiaomi Mi 11 Ultra
  • Xiaomi Mi 11
  • Xiaomi Mi 11i
  • Xiaomi 11 Lite NE 5G
  • Xiaomi Mi 11 Lite 5G
  • Xiaomi Mi 11 Lite
  • Xiaomi Redmi Note 11 Pro+ 5G
  • Xiaomi Redmi Note 10 Pro
  • Xiaomi Redmi Note 10
  • Xiaomi Redmi 10 5G

यह भी बता दें कि कंपनी स्मार्टफोन और टेबलेट की कनेक्टिविटी को बढ़ाने के लिए एक नया कनेक्टिविटी फीचर भी लेकर आई है। अब एक क्लिक पर स्मार्टफोन और टेबलेट की ऐप को सिंक किया जा सकता है। इसके अलावा एक ड्रैग एंड ड्रॉप फीचर भी जोड़ा गया है, जिसकी मदद से डिवाइस के बीच फाइल ट्रांसफर संभव हो पाता है। वहीं, सुरक्षा के लिए भी कंपनी ने काफी बड़ा बदलाव किया है।

MIUI 14 Update
MIUI 14

आखिर में आपको बताते चलें कि फिलहाल कंपनी ने सभी स्मार्टफोंस के लिए MIUI 14 अपडेट को देने का कोई समय तय नहीं किया है। हालांकि यह बता दिया गया है कि साल के पहले क्वार्टर के अंत तक रोलआउट शुरू कर दिया जाएगा। वहीं, जो स्मार्टफोन ऊपर बताए गए हैं उनके अलावा भी अन्य स्मार्टफोंस में कंपनी अपडेट देगी, जिसकी लिस्ट जल्द ही अपडेट की जाएगी। 

यह भी पढ़ेंःXiaomi 13 और Xiaomi 13 Lite की हुई एंट्री, जानें कीमत और खूबियां

Web Stories