Translation के 5 बेस्ट Apps, जानें कैसे करते हैं काम

यह सभी Apps आपको फ्री में Google Play Store पर मिल जाएंगी। App में आपको voice typing और इमेज में लिखे text को translate करने जैसे फीचर मिलते हैं।

Highlights

  • इन Apps की मदद से हिंदी में ट्रांसलेट करें कंटेंट
  • Google Play Store पर ये ट्रांसलेट Apps हैं मुफ्त
  • कई Apps करते हैं ऑनलाइन और ऑफलाइन काम

59809

कई बार ऐसा होता है कि, हमें इंग्लिश में लिखे हुए कुछ वाक्य समझ नहीं आते या कुछ लोग ऐसे भी हैं जिनकी इंग्लिश काफी कमजोर होती है। जिसके कारण उन्हें इंग्लिश में लिखा हुआ समझने में काफी दिक्कत होती है। ऐसे में हम ऐसे ऑप्शन ढूंढते हैं। जिससे आसानी से इंग्लिश में लिखा हुआ हमें हिंदी में मिल जाए। तो चलिए, आपकी इस दिक्कत को ध्यान में रखते हुए हम यहां 5 ऐसी बेस्ट ऐप (Apps) के बारे में बताते हैं, जो इंग्लिश को हिंदी में तुरंत ट्रांसलेट करके आपकी मुश्किल को आसान कर देंगी।

5 Best English to Hindi Translating Apps

दरअसल, आज हिंदी के बढ़ रहे क्रेज के चलते ऐसे लोग भी हिंदी को पसंद करने लगे हैं, जिन्हें हिंदी लिखने में परेशानी होती है। क्योंकि, उन्हें हिंदी टाइपिंग नहीं आती। तो इन ऐप्स के साथ आप हिंदी टाइपिंग से भी छुटकारा पाएंगे और इंग्लिश के साथ ही किसी भी भाषा में लिखा हुआ हिंदी में ट्रांसलेट कर सकेंगे। यह सभी Apps आपको फ्री में Google Play Store पर मिल जाएंगी। यहां देखें इंग्लिश से हिंदी ट्रांसलेट करने वाली ऐप्स की लिस्ट…

यह भी पढ़ेंः Delete Telegram : टेलीग्राम अकाउंट को कैसे करें हमेशा के लिए डिलीट, जानें ये तरीका

  • Google Translate
  • Yandex Translate
  • Hi translate
  • Hindi English Translator  
  • Translate: text & voice translator

Google Translate

Google Translate का इस्तेमाल करना आज बहुत ही आम बात हो गई है। क्योंकि, इंग्लिश सहित किसी भी भाषा को ट्रांसलेट करने का सबसे आसान तरीका Google Translate ही है। इसका इस्तेमाल करने के लिए आपको सिर्फ भाषा का चुनाव करना होगा। आपको एक तरह जिस भाषा में लिखे कंटेंट को बदलना है और दूसरी तरफ हिंदी का चुनाव करना है और आपका कंटेंट ट्रांसलेट हो जाएगा। बता दें, अब  इसका Android App भी मौजूद है। जिसे आप फ्री में डाउनलोड करके इस्तेमाल कर सकते हैं। हाल ही में इसमें ऑफलाइन फीचर भी जोड़ दिया गया है। जिसकी मदद से कंटेंट को 130 भाषाओं में ट्रांसलेट किया जा सकता है।  

Yandex Translate

Yandex translate की मदद से आप इंग्लिश को हिंदी और हिंदी को इंग्लिश में ट्रांसलेट कर सकते हैं। यह काफी पुरानी App है। इसकी खासियत यह है कि , इस App में languages download करने के बाद इसका इस्तेमाल ऑफलाइन भी कर सकते हैं। हालांकि, ऑफलाइन ट्रांसलेट करने में इस App से कई बार गलतियां भी हो जाती हैं। इसलिए इसका ऑफलाइन इस्तेमाल आप एक dictionary की तरह words translate के लिए कर सकते हैं। App में आपको voice typing और इमेज में लिखे text को translate करने जैसे फीचर मिलते हैं। आप App के माध्यम से ट्रांसलेट किया हुआ कंटेंट डाउनलोड भी कर सकते हैं।

यह भी पढ़ेंः WhatsApp location : वाट्सऐप पर कैसे शेयर करें अपना करेंट और लाइव लोकेशन, तरीका है सिंपल

Hi translate

साल 2020 में लॉन्च हुआ एप Hi Translate कम समय में काफी लोगों का लोकप्रिय App बन चुका है। इस App के खास फीचर इसे अन्य ट्रांसलेट App से अलग बनाता है। Hi Translate App की खासियत यह है कि, आप इसका इस्तेमाल ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों ही तरह से कर सकते है। इसमे आपको float ट्रांसलेशन फीचर भी मिलेगा। जिससे आप Whatsapp पर की गई चैटिंग या कहीं भी लिखा हुआ टेक्स्ट कॉपी और पेस्ट करे बिना ही उसे डायरेक्ट ट्रांसलेट कर सकते हैं। इस App में text translation, image translation, voice translation जैसे फीचर भी मिलते हैं।

Hindi English Translator  

Hindi English Translator App के नाम से ही समझ आता है कि, यह हिंदी को इंग्लिश में ट्रांसलेट करने वाला App है। इस App की खासियत यह है कि, इसे इस्तेमाल करना अन्य Apps की तुलना में बहुत आसान है। क्योंकि इसके इंटरफेस को काफी सिंपल बनाया गया है। साथ ही इसमें बहुत सारे फीचर्स भी नही जोड़े गए हैं। जिससे इसका आसानी से ट्रांसलेट कर देना ही इसे लोकप्रिय बनाता है। यह एक 4.5 स्टार रेटिंग App है।

Translate: text & voice translator

Translate: text & voice translator App के माध्यम से कुल 100 भाषाओं में ट्रांसलेट किया जा सकता हैं। इस App से आप दूसरी App में लिखा हुआ कंटेंट भी ट्रांसलेट कर सकते हैं। इसमें आपको voice typing फीचर मिलता है। जिससे आप बोलकर भी ट्रांसलेट कर सकेंगे।

यह भी पढ़ेंः EPF e-nomination : घर बैठे ईपीएफ अकाउंट में जोड़ें नॉमिनी, तरीका है बेहद आसान

Web Stories