
अगर आप एक 24 इंच के साइज़ में LED टीवी खरीदने की सोच रहे हैं लेकिन बाजार में कई ऑप्शन होने की वजह से आपको एक अच्छा टीवी चुनने में समस्या आ रही है तो यहां हम आपके लिए कुछ खास ऑप्शन लेकर आये हैं, जोकि आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकते हैं। आइये जानते हैं 24 इंच में आने वाले बेस्ट LED टीवी के बारे में।
Thomson R9
24 इंच के साइज़ में आने वाला Thomson का यह काफी शानदार LED टीवी है। यह एक HD रेडी (1366×768) है।इसका डिस्प्ले काफी अच्छा है और यह 60 Hz रिफ्रेश रेट के साथ है। कंपनी ने इसमें जीरो डॉट A प्लस पैनल का इस्तेमाल किया है। इसका व्यू एंगल 178 डिग्री है। साउंड के इसमें 20W के स्पीकर्स दिए है। कंपनी इस टीवी पर एक साल की वारंटी दे रही है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 2 HDMI और 2USB पोर्ट्स दिए है। आप इस टीवी को फ्लिप्कार्ट से खरीद सटे हैं। इस टीवी की कीमत 8,999 रुपये है। 24 इंच साइज़ में यह एक बेहतर ऑप्शन है।
KODAK (24HDX100S)
KODAK का 24 इंच का यह LED टीवी भी काफी अच्छा ऑप्शन है। यह एक HD रेडी (1366×768) है। इसका डिस्प्ले ब्राइट है जोकि 60 Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। इसमें जीरो डॉट A प्लस पैनल का इस्तेमाल किया है। इसका व्यू एंगल 178 डिग्री है। बेहतर साउंड के इसमें 20W के स्पीकर्स दिए हैं जोकि काफी अच्छा साउंड देते हैं। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 2 HDMI और 2USB पोर्ट्स दिए है। इस टीवी की कीमत 8,999 रुपये है और आप इस टीवी को फ्लिप्कार्ट से खरीद सटे हैं। 24 इंच साइज़ में यह भी एक अच्छा ऑप्शन है। कंपनी इस टीवी पर एक साल की वारंटी दे रही है। वैसे आपको बता दें कि Thomson और KODAK एक ही प्लांट में बनते हैं।
SONY (KLV-24P413D)
Sony कंपनी अपने बेहतरीन टीवी के लिए जानी जाती है, 24 इंच के साइज़ में कंपनी का यह मॉडल आपकी पसंद बन सकता है। फ्लिप्कार्ट पर इसकी कीमत 11,999 रुपये है।यह एक HD रेडी (1366×768) है। इसका डिस्प्ले ब्राइट है जोकि 50 Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है।साउंड के लिए इसमें 20W के स्पीकर्स दिए हैं। जोकि डॉल्बी डिजिटल से है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 2HDMI और 1 USB पोर्ट दिया हुआ है।यह बिल्ट इन Wi-Fi से लैस है। इस टीवी के व्यू एंगल 178 डिग्री है। डिजाइन के मामले में यह बेसिक फील देता है, लेकिन कीमत थोड़ी ज्यादा है।
SAMSUNG (UA24K4100ARLXL)
अगर आप Samsung ब्रांड को पसंद करते हैं तो आप कंपनी के इस मॉडल के बारे में विचार कर सकते हैं। इसका डिजाइन आपको पसंद आ सकता है। यह एक HD रेडी (1366×768) है। इसका डिस्प्ले अच्छा है लेकिन इसका रिफ्रेश रेट सिर्फ 50 Hz का है। साउंड के लिए इसकें सिर्फ 10W के स्पीकर्स लगे हैं। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 2 HDMI और 2USB पोर्ट्स दिए है। इस टीवी की कीमत 15,200 रुपये है और आप इस टीवी को फ्लिप्कार्ट से खरीद सटे हैं। 24 इंच साइज़ में यह भी एक अच्छा ऑप्शन है। कंपनी इस टीवी पर एक साल की वारंटी दे रही है।