ये हैं बेस्ट हाई परफॉरमेंस लैपटॉप, जो गेमिंग और वीडियो एडिटिंग को बना देंगे आसान

5422

आजकल मार्केट में हर जरूरत और बजट के हिसाब से लैपटॉप उपलब्ध हैं। इस समय ज्यादातर लोग घर से ही काम कर रहे हैं। काफी लोग लैपटॉप पर वीडियो कंटेंट करते हैं और वीडियो एडिट भी करते हैं। इतना भी नहीं लोग गेमिंग के लिए भी लैपटॉप का इस्तेमाल कर रहे हैं। अब ऐसे कामों के लिए हाई परफॉरमेंस लैपटॉप की जरूरत पड़ती है। अब धीरे-धीरे मार्केट खुलने लगे हैं ऐसे में अगर आप एक नया पावरफुल लैपटॉप खरीदने का विचार कर रहे हैं तो हम आपके लिए कुछ अच्छे ऑप्शन आपको यहां बता रहे हैं। आइये जानते हैं।  

Best Laptops for gaming and video editing

1. MSI (GF63 Thin)

2. Acer Swift 5 (SF514-55TA-58NY)

3. Lenovo Legion 5 (15IMH05)

MSI (GF63 Thin)

गेमिंग और हाई परफॉरमेंस के लिए MSI के लैपटॉप काफी पॉपुलर हैं।अगर आप गेमिंग के साथ वीडियो एडिटिंग का काम भी करना चाहते हैं तो आप MSI के लैपटॉप चुन सकते हैं। MSI GF63 Thin लैपटॉप आपके लियेब्बेस्त ऑप्शन साबित हो सकता है। इस लैपटॉप में 15।6 इंच (1920 x 1080) डिस्प्ले है। MSI GF63 Thin लैपटॉप Intel Core i5-9300H के साथ NVIDIA GTX 1650 Max-Q ग्राफिक्स कार्ड पर रन करता है। इसके की-पैड्स काफी स्मूथ और फास्ट हैं ऐसे में गेमिंग के लिए भी बेस्ट है।इस लैपटॉप में ड्रैगन सेंटर के अलावा कई ऐसे एप्लीकेशंस हैं, जो आपके गेमिंग अनुभव को बेहतर बना सकता है। यह 8 GB रैम और 512 GB SSD के साथ मिलता है। इस लैपटॉप में विंडोज 10 ऑपरेटिंग  दिया गया है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें ब्लूटूथ 5।1, वायरलेस LAN और Wifi 6, इसमें 3।5mm हेडफोन जैक,  2 फास्ट USB पोर्ट, एक टाइप-C पोर्ट, एक HDMI पोर्ट और चार्जिंग पॉइंट दिया है। इस लैपटॉप का डिजाइन प्रीमियम है। इस लैपटॉप की कीमत 56,990 रुपये है।

Acer Swift 5 (SF514-55TA-58NY)

अपने प्रीमियम और बेहतरीन लैपटॉप के लिए Acer का नाम काफी पॉपुलर है। अगर आप एक हाई परफॉरमेंस लैपटॉप खरीदने की सोच रहे हैं तो आप  Acer Swift 5 (SF514-55TA-58NY) मॉडल को चुन सकते हैं ।यह लैपटॉप 11th Generation Intel Core i5-1135G7 Processors पर बेस्ड है। यह बेहद स्लिम भी  है। यह हाई क्वालिटी मटेरियल से बना है। Acer इंडिया के चीफ़ बिज़नस ऑफिसर, सुधीर गोयल के मुताबिक Acer Swift सीरिज ऐसे ग्राहकों को आकर्षित करती है जो प्रीमियम, हल्का और पावरफुल लैपटॉप यूज़ करना पसंद करते हैं। \ Acer Swift 5 में 14-इंच का Full HD (1920×1080 पिक्सल)  LCD, IPS डिस्प्ले दिया गया है। डिस्प्ले बेहद रिच और ब्राइट है ऐसे में इस लैपटॉप पर फिल्म, गेम्स और वीडियो देखने में मजा आएगा। यह मल्टी-टच डिस्प्ले और काफी फास्ट है। सेफ्टी के लिए स्क्रीन पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास का प्रोटेक्शन दिया गया है।  इस लैपटॉप में 11th जनरेशन Intel Core i5-1135G7 प्रोसेसर लगा है, इसमें Intel Iris Xe graphics कार्ड लगे हैं, यह Intel Evo Platform पर बेस्ड है। इसकी क्लॉक स्पीड 4।20 GHz है।  इस लैपटॉप में विंडो 10 होम 64 बिट लगा है। इसमें 8GB रैम और 512GB SSD स्टोरेज दिया गया है। इसमें 720P HD वेबकैम दिया है । गेमिंग के लिए यह एक अच्छा लैपटॉप साबित होता है। आप इस  लैपटॉप से हाई ग्राफिक्स वाला काम, फोटोशॉप और एडिटिंग जैसे काम आसानी से कर सकते हैं। हैं। इसमें 4 cell लिथियम आयन(Li-Ion) बैटरी लगी है। बैटरी कैपेसिटी 56 Wh की है जोकि फुल चार्ज में 17 घंटे तक चलती है। कनेक्टिविटी और नेटवर्क के लिए इसमें ब्लूटूथ 5.1, वायरलेस LAN और Wifi 6, इसमें 3.5mm हेडफोन जैक,  2 फास्ट USB पोर्ट, एक टाइप-C पोर्ट, एक HDMI पोर्ट और चार्जिंग पॉइंट दिया है। इस लैपटॉप में फिंगरप्रिंट रीडर दिया है। Acer Swift 5 की लैपटॉप की कीमत 68,999 रुपये है।

Lenovo Legion 5 (15IMH05)

लेनोवो का नया लीजियन 5 (Lenovo Legion 5) एक अच्छा लैपटॉप है। इसमें 15.6 इंच का FHD IPS एंटीग्लेयर डिस्प्ले लगा है जोकि काफी बेहतर है। इसमें Dolby Atmos साउंड मिलता है। यह लैपटॉप 8GB रैम और 512GB SSD से लैस है। यह इंटेल कोर i5, 10th जनरेशन के साथ आता है। इसकी बेस स्पीड 2।5 GHz है और मैक्सिमम स्पीड 4.5 GHz है।इस लैपटॉप में इंटेल 4GB ग्राफिक्स कार्ड, NVIDIA GeForce GTX 1650/120 Hz लगा हुआ है। र इसका वजन 2।3kg है। इस लैपटॉप का वजन थोड़ा ज्यादा है ऐसे में इसे रोजाना कैरी करना आसन नहीं होगा। इसमें लगी बैटरी फुल चार्ज करने पर 6.8 तक का बैकअप देने में सक्षम है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 4 USB, 1 USB 3।2, Type-C Gen 1, हेडफ़ोन/माइक कॉम्बो जैक, HDMI 2।0, Ethernet (RJ-45) जैसे पोर्ट्स लगे हैं। कूलिंग के लिए इसमें 4 एग्जॉस्ट चैनल कूलिंग और 6 पॉइंट थर्मल सेंसर लगे हैं जिसकी मदद से लैपटॉप अगर गर्म भी होता है तो जल्दी ठंडा भी हो जाता है।। कनेक्टिविटी के लिए इसमें ब्लूटूथ 5।1, वायरलेस LAN और Wifi 6, इसमें 3।5mm हेडफोन जैक,  2 फास्ट USB पोर्ट, एक टाइप-C पोर्ट, एक HDMI पोर्ट और चार्जिंग पॉइंट दिया है। इस लैपटॉप का डिजाइन प्रीमियम है। इस लैपटॉप की कीमत 56,990 रुपये है।

Web Stories