
इस कोरोना संक्रमण काल में लोग अपनी-अपनी लाइफ को सुरक्षित करने में लगे हैं। इस कार कोरोना सीधे इंसान के फेफड़ों पर असर डाल रहा है जिसके चलते इंसान को सांस लेने में दिक्कत होती है. साथ ऑक्सीजन का स्तर कम होने लगता है । यह काफी भयंकर रूप ले रहा है, इसलिए घर पर ही रहे और सुरक्षित रहे। शरीर में ऑक्सीजन लेवल चेक करने के लिए ऑक्सीमीटर सबसे बेहतर तरीका है। इस समय मार्केट में छोटे साइज़ वाले प्लस ऑक्सीमीटर कम कीमत में उपलब्ध हैं जिन्हें आप ऑन लाइन आर्डर करके घर पर मंगवा सकते हैं और जरूरत पड़ने पर इनका इस्तेमाल भी कर सकते हैं। यहां हम आपको कुछ अच्छे और सस्ते ऑक्सीमीटर्स के बारे में बता रहे हैं जोकि आपके लिए बेस्ट ऑप्शन भी हो सकते हैं।
Co-healthy Pu1 Pulse Oximeter
अगर आप ऑक्सीजन लेवल मापने के लिए एक कम बजट में ऑक्सीमीटर खरीदने की सोच रहे हैं तो आप co-healthy Pu1 Pulse Oximeter के बारे में विचार कर सकते है। कीमत की बात करें तो इस co-healthy Pu1 Pulse Oximeter की कीमत वैसे तो 1,999 रुपये है। लेकिन इस समय इस पर 72 प्रतिशत का डिस्काउंट चल रहा है जिसके बाद इसकी कीमत 540 रुपये हो गई है। जल्दी कीजिये कहीं यह महंगा न हो जाए। फीचर्स की बात करें तो इस पल्स ऑक्सीमीटर के जरिए फ़ास्ट और एक दम सटीक पल्स रेट को मापा जा सकता है। इतना ही नहीं इसके जरिए SPO2 ब्लड ऑक्सीजन को भी मापा जा सकता है। इसके सटीक प्रकार से SPO2 (ब्लड ऑक्सीजन सेटुरेशन लेवल), फास्ट SPO2 रीडिंग और पल्स को मापने का काम होता है। इस ऑक्सीजन मीटर में बड़ी और ब्राइट एलईडी डिस्प्ले दी गई है।इसका डिस्प्ले बड़ा और ब्राइट है और आसानी से रीड किया जा सकता है।
Tamizhanda P-01 Pulse Oximeter
यह अमेजन पर सबसे ज्यादा बिकने वाला पल्स ऑक्सीमीटर है, वैसे इसकी कीमत 3,999 रुपये है लेकिन 63 प्रतिशत डिस्काउंट के बाद अब यह आपको 1499 रुपये में मिल जाएगा। कंपनी इस पर 6 महीने की वारंटी दे रही है। ब्राइट OLED डिस्प्ले लगा है जिसे आसानी से रीड किया जा सकता है। पल्स ऑक्सीमीटर आपको 8 सेकंड में पल्स और ऑक्सीजन को मापने की अनुमति देता है। फिंगरटिप ऑक्सीमीटर 98 प्रतिशत डिग्री के लिए सटीक है।पल्स और ऑक्सीजन की जांच करने वालों के लिए यह एक अच्छा ऑप्शन है। इसका डिजाइन काफी प्रीमियम है और यह आपको ब्लैक कलर में मिलेगा।
Dr Trust Professional Pulse Oximeter
डॉ ट्रस्ट ब्रांड काफी तेजी से लोकप्रिय हो रहा है। इस कोरोना काल में कंपनी की तरह कई हेल्थ रिलेटेड प्रोडक्ट्स मार्केट में उतारे गये है। कंपनी का पल्स ऑक्सीमीटर इस समय काफी पॉपुलर हो रहा है, काफी जगह तो यह उपलब्ध भी नहीं है, आउट ऑफ़ स्टॉक रहता है। इस डिवाइस की कीमत फ्लिप्कार्ट पर 1,999 रुपये है। यह मल्टीपर्पज पल्स ऑक्सीमीटर है। यह OLED डिस्प्ले के साथ आता है। इसकी मदद से पल्स, रेस्पिरेशन और एसपीओ2 (Spo2)के स्तर को आसानी से माप सकते हैं। यह डिजिटल थर्मामीटर के साथ आता है। डाटा आपको स्क्रीन पर दिखाई देगा। यह वाटर रेजिस्टेंट है। यह डिवाइस न केवल ब्लड के एसपीओ2 (SpO2)के स्तर को माप सकता है, बल्कि यह हार्ट पल्स रेट मॉनिटरिंग जैसे फीचर से भी लैस है। यह ऑक्सीमीटर यूएस एफडीए से सर्टिफाइड है। इस डिवाइस का परफ्यूजन इंडेक्स ( कम पल्स को मापने की क्षमता) 0.2 है, जहां अन्य डिवाइस में यह आमतौर पर 0.6 होगा। यह रेस्पिरेटरी रेट को भी माप सकता है। इससे यह पता चलता है कि व्यक्ति का लंग्स कितना स्वस्थ है। इस डिवाइस को ऑपरेट करने के लिए ट्रिपल ए बैटरी की जरूरत होती है। यह 1 वर्ष की मैन्युफैक्चरिंग वारंटी के साथ आता है।