
दुनिया के सबसे बड़े सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म्स में से एक फेसबुक (Facebook) अपने यूजर्स के एक्सपीरियंस को शानदार बनाने के लिए कई नए फीचर्स लॉन्च करता रहता है। आप भी फेसबुक चलाते होंगे। फेसबुक आपकी फ्रेंडलिस्ट, जॉब, स्टडी इन्फॉर्मेशन और एक्टिविटी के हिसाब से आपको फ्रेंड्स सजेशन देता रहता है। फेसबुक ऐसे लोगों को आपस में जोड़ने के लिए यूजर्स को नोटिफिकेशन देता रहता है ताकि लोग अगर एक-दूसरे को नहीं खोज पा रहे हैं तो नोटिफिकेशन की मदद से फ्रेंड्स बन जाएं। यानी अगर आप किसी कंपनी में काम करते हैं तो फेसबुक उसी के आधार पर आपको उसी कंपनी में काम करने वाले बाकी लोगों की प्रोफाइल ‘पीपल यू मे नो’ (People You May Know) फीड में दिखाता है।
हालांकि कई दफा ऐसा होता है कि आपके पास हद से ज्यादा नोटिफिकेशन आ जाते हैं और फिर आप उनसे परेशान हो जाते हैं। वैसे तो फेसबुक अनजान लोगों से रिश्ते बनाने की जगह है। फिर भी कुछ यूजर्स होते हैं जो केवल अपने परिचितों और रिश्तेदारों या फैमिली मेंबर्स को ही फ्रेंड लिस्ट में एड करना पसंद करते हैं। ऐसे लोग नहीं चाहते कि वे किसी भी अनजान शख्स को फ्रेंड बनाएं। अगर आप भी ऐसे ही लोगों में से हैं और फेसबुक को ‘पीपल यू मे नो’ नोटिफिकेशन से परेशान हो गए हैं तो हम आपको इस परेशानी से निजात पाने का तरीका बता रहे हैं। चलिए शुरू करते हैं…
इस परेशानी से निजात पाने के लिए आपको सबसे पहले अपने फोन में फेसबुक एप खोलना है। इसके बाद सबसे हैम बर्गर जैसे आइकन पर क्लिक करना है। यहां क्लिक करने के बाद आपके सामने कई सारे विकल्प खुलेंगे। आपको फेसबुक की ‘सेटिंग एंड प्राइवेसी’ ऑप्शन में जाना होगा। इसके बाद वहां पर कई सारे विकल्प वाला नया पेज खुलेगा। आपको सेटिंग पर क्लिक करना है। इसके बाद आने वाले विकल्पों में से नोटिफिकेशन सेटिंग्स पर क्लिक करना है। अब यहां पर सेटिंग वाले एरिया में आपको पीपल यू मे नो विकल्प दिखेगा। यहां क्लिक करने के बाद आपके सामने अलाउ नोटिफिकेशन ऑन फेसबुक नाम से एक ऑप्शन नजर आएगा। आपको इसे डिसेबल करना है। इसे डिसेबल करते ही आपके पास किसी भी तरह की फ्रेंड सजेशन या फिर पीपल यू मे नो जैसे नोटिफिकेशन नहीं आएंगे। आप चाहें तो इसे बाद में बदल भी सकते हैं। आपको यही सब स्टेप्स अपनानी होंगी।

लैपटॉप या कंप्यूटर पर
सबसे पहले आपको ब्राउजर में फेसबुक होम पेज खोलना है। इसके बाद अपनी आईडी और पासवर्ड से लॉगइन करना है। इतना करने के बाद आपके सामने प्रोफाइल खुल जाएगी। आपको सबसे ऊपर दाईं ओर बने नोटिफिकेशन बटन के पास वाले दाईं ओर बने अकाउंट पर टैप करना है। इस पर टैप करते ही आपके सामने कई सारे ऑप्शन आएंगे। आपको सेटिंग एंड प्राइवेसी पर क्लिक करना है। जैसे ही आप क्लिक करेंगे तो आपके सामने सेटिंग का विकल्प आएगा। आपको इस पक क्लिक करना है। सेटिंग पर क्लिक करते ही आपके सामने एक नया पेज खुलेगा जहां कई सारे ऑप्शनंस मिलेंगे। आपको एकदम दाईं ओर नीचे स्क्रॉल करना है। आपको नोटिफिकेशंस नाम से एक विकल्प दिखता है। यहां क्लिक करिए। अब यहां पीपल यू मे नो खोजिए और उस पर क्लिक करिए। यहां पर Allow Notifications On Facebook पर टैप कर इसे डिसेबल कर देना है। बस हो गया काम। आपके पास अब गैर जरूरी नोटिफिकेशन नहीं आएंगे। अगर आप इसे फिर से इनेबल करना चाहें तो आपको फिर से ऊपर बताए गए स्टेप्स अपनाने होंगे।