Gmail Help Me Write फीचर कैसे करता है काम, जानें यहां

68705

Google ने अपने सालाना इवेंट Google I/O में कई बड़े ऐलान किए हैं। इस इवेंट में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से लैस Help Me Write फीचर का भी ऐलान हुआ था। यानी कि अब किसी भी विषय पर मेल या डॉक्यूमेंट तैयार करने के लिए गूगल आपकी मदद करेगा। हालांकि Help Me Write फिलहाल सीमित यूजर्स के लिए ही रोल आउट किया गया है। वहीं, कुछ समय बाद इसे सभी के लिए लाया जाएगा। आइए, आगे गूगल हेल्प मी राइट फीचर (Gmail Help Me Write) के उपयोग के बारे में विस्तार से जानते हैं।

जीमेल में हेल्प मी राइट का उपयोग कैसे करें

यह सुविधा सभी के लिए उपलब्ध होने के बाद यूजर्स Gmail और Google Docs में एक आइकन देखे पाएंगे। जिसकी मदद से इसका उपयोग किया जाएगा। अगर आपको यह फीचर मिला है तो आप नीचे बताई गई स्टेप फॉलो करके उपयोग कर सकते हैं।

  • सबसे पहले जीमेल ओपन करें।
  • मेल कंपोज करें।
  • अपना टेक्स्ट इनपुट करें और ‘क्रिएट’ विकल्प को चुनें।
  • एआई द्वारा क्रिएट किया गया कंटेंट देखें और उसमें जरूरत असुसार एडिटिंग करें।
  • इसके बाद अपने मेल में insert करने के लिए क्लिक करें।

Google Docs में कैसे करें उपयोग

  • सबसे पहले new Google डॉक्युमेंट ओपन करें।
  • अब नीचे स्क्रॉल करते हुए ‘हेल्प मी राइट’ ऑप्शन पर जाएं।
  • इसके बाद आप जिस विषय पर कंटेंट लिखवाना चाहते हैं उसका इनपुट दें।
  • अब क्रिएट पर क्लिक करें।
  • आखिर में आप डॉक्युमेंट में और कंटेंट लिखने या उसे फिर से बनाने की प्रोसेस कर सकते हैं।
  • अगर आपको लिखा हुआ कंटेंट सही लगता है तो आप उसका उपयोग कर सकते हैं।

आखिर में आपको बताते चलें कि गूगल के हेल्प मी राइट फीचर से मिलने वाले कंटेंट को फिर से क्रिएट करने का ऑप्शन भी होगा। इसके अलावा इसमें खुद एडिटिंग करने की सुविधा भी मिलेगी।यह भी पढ़ेंः परेशान हैं फर्जी कॉल से तो ऐसे करें Jio, Airtel, BSNL और VI में DND सर्विस को एक्टिव

Web Stories