कोई Twitter वीडियो आया पसंद? यहां जानें फटाक से डाउनलोड करने का आसान तरीका

1620

दुनिया के सबसे लोकप्रिय सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म्स में से एक ट्विटर (Twitter) पर पूरी दुनिया के सेलेब्स और नामी लोग एक्टिव रहते हैं। ट्विटर पर पूरी दुनिया के वीडियोज वायरल होते रहते हैं। हो सकता है कि आपको भी कोई वीडियो पसंद आ जाए। ट्विटर पर वीडियो डाउनलोड करने का कोई डायरेक्ट विकल्प नहीं आता है। हालांकि ट्विटर पर तस्वीरें आप सीधे सेव इमेज में जाकर फोन में डाउनलोड कर सकते हैं लेकिन वीडियोज डाउनलोड करने की प्रक्रिया एकदम अलग है। अगर आप भी ट्विटर पर कोई वीडियो डाउनलोड करना चाहते हैं तो हम आपको स्टेप बाय स्टेप बता रहे हैं। ट्विटर पर वीडियो डाउनलोड करने के दो सबसे कारगर तरीके हैं। आज हम इन दोनों पर ही बात करते हैं…

  • ट्विटर पर ही लिंक के जरिए डाउनलोड करना
    इस प्रक्रिया में आप ट्विटर एप पर ही वीडियो डाउनलोड कर सकते हैं। आपको ज्यादा कुछ नहीं करना है। बस कुछ ट्विटर एकाउंट्स हैं जो ट्विटर वीडियो डाउनलोड करने में आपकी मदद करेंगे। ये अकाउंट आपके मनचाहे वीडियो का डाउनलोड लिंक बनाकर आपको देते हैं। आपको इस लिंक पर क्लिक करना है और वीडियो फोन में सेव हो जाएगा। इन अकाउन्ट्स में @SendVidBot, @DownloaderBot, @This_Vid सबसे अधिक लोकप्रिय हैं। आपको कुछ नहीं करना है, बस जो भी वीडियो आपको पसंद आए। उसके रिप्लाई में जाकर इनमें से किसी को भी टैग करते हुए ट्वीट करना है। कुछ ही सेकेंडों में आपको डाउनलोड लिंक के साथ एक रिप्लाई मिलेगा। इस लिंक पर क्लिक करते ही आप वीडियो फोन में डाउनलोड हो जाएगा।
Twitter video downloader
ट्विटर वीडियो डाउनलोड करने का तरीका
  • वीडियो डाउनलोडर साइट पर जाकर डाउनलोड करना
    इसके लिए सबसे पहले आपको जो भी वीडियो पसंद है। उसके लिंक को कॉपी करना होगा। इसके बाद गूगल पर ‘Twitter Video Downloader’ सर्च कीजिए। आपके सामने कई सारी साइट्स आ जाएंगी। आपको किसी भी एक साइट पर जाना है और वहां बने लिंक वाले ब्रैकेट में कॉपी किया हुआ लिंक पेस्ट करना है। इसके बाद डाउनलोड के बटन पर क्लिक करना है। बस आपके सामने वीडियो की क्वालिटी का ऑप्शन आएगा। मनचाही क्वालिटी पर क्लिक कर आप आसानी से वीडियो डाउनलोड कर सकते हैं। वैसे ट्विटर वीडियो डाउनलोड करने के लिए जो सबसे ज्यादा लोकप्रिय साइट्स हैं। उनमें twittervideodownloader.com, www.downloadtwittervideo.com, www.savetweetvid.com, www.twdown.net हैं। इनके अलावा कुछ एप्स भी आते हैं जो आपको वीडियो डाउनलोड करने में मदद कर सकते हैं।

Web Stories