Google Maps का उपयोग करके कैसे कमाएं पैसा, जानें पूरी डिटेल

Google Maps गूगल की एक नामी ऐप है। जिसकी मदद से यूजर्स रास्ते खोजने के साथ-साथ रेस्टोरेंट, कैफे, ट्रैफिक की स्थिति और अन्य कई फीचर्स को चेक कर सकते हैं।

66359

अगर आप स्मार्टफोन इस्तेमाल करते हैं तो Google के कई ऐप्स काफी मददगार साबित होते हैं। कुल मिलाकर देखा जाए तो गूगल के कई लोकप्रिय ऐप्स की मदद से यूजर्स की जिंदगी काफी आसान हो गई है। इन एप्स में Google Maps का नाम भी काफी मशहूर है। आप इस ऐप की मदद से दुनिया में किसी भी जगह पर रास्तों को खोजने के साथ कई अन्य चीजें कर सकते हैं। खास बात यह है कि गूगल मैप्स की मदद से यूजर्स पैसा भी कमा सकते हैं। आइए, इस आर्टिकल में जानते हैं गूगल मैप्स की मदद से पैसा कमाने के तरीके क्या हो सकते हैं।

गूगल मैप्स के बारे में जानें

अगर आप गूगल मैप्स एप्लीकेशन से पैसा कमाने के बारे में सोच रहे हैं तो सबसे पहले आपको गूगल मैप्स के बारे में बता दें, गूगल मैप्स गूगल की एक नामी ऐप है। जिसकी मदद से यूजर्स रास्ते खोजने के साथ-साथ रेस्टोरेंट, कैफे, ट्रैफिक की स्थिति और अन्य कई फीचर्स को चेक कर सकते हैं।

कैसे कमा सकते हैं गूगल मैप्स से पैसा

अगर आपने भी गूगल मैप्स के माध्यम से पैसा कमाने का मन बना लिया है तो आपको बता दें कि गूगल मैप्स पर पैसा कमाना काफी आसान है। आप इस ऐप पर लोकल गाइड बनकर पॉइंट हासिल कर सकते हैं, जिसे बाद में रिडीम किया जा सकता है। लोकल गाइड फीचर में यूजर्स से कई सवाल पूछे जाते हैं इन सवालों के उत्तर देने पर उन्हें पॉइंट मिलते हैं।यह भी पढ़ेंः WhatsApp पर स्टेटस वीडियो को डाउनलोड करना है आसान, जानें तरीका

लोकल गाइड बनने का तरीका

  • अगर आप गूगल मैप्स पर लोकल गाइड बनना चाहते हैं तो इसके लिए आपको जीमेल आईडी की आवश्यकता होगी।
  • जीमेल आईडी से लॉगिन करने के बाद आपको गूगल मैप्स एप पर जाना होगा।
  • अपनी प्रोफाइल ऑप्शन पर क्लिक करके लोकल गाइड को ज्वाइन करें।
  • इस ऑप्शन के बाद आपको अपनी सिटी को चुनना होगा। जिसके बाद टर्म्स एंड कंडीशन को एक्सेप्ट करते हुए स्टार्ट पर क्लिक करना होगा।
  • इस प्रक्रिया को फॉलो करते हुए आप लोकल गाइड बन जाएंगे।

कैसे पाएं पॉइंट्स

जब आप लोकल गाइड बन जाएंगे तो आपके पास कमाई करने का मौका होगा। यानी कि आप जिस भी जगह पर घूमेंगे या फिर किसी होटल, मॉल, दुकान पर जाएंगे, उस स्थान के अनुभव को अपने हिसाब से रेटिंग देने पर या किसी अन्य सवाल का जवाब देकर अब प्वाइंट हासिल कर सकते हैं।

गूगल मैप्स पर प्वाइंट हासिल करने के कुछ खास तरीके

  • आप किसी जगह के रिव्यु को ऐड करके प्वाइंट हासिल कर सकते हैं।
  • किसी अच्छी जगह को विजिट करके रेटिंग देने पर भी पॉइंट मिलते हैं।
  • कुछ बढ़िया जगहों पर विजिट करने के बाद गूगल मैप्स आपसे कुछ सवाल पूछेगा जिसके उत्तर देकर भी आप प्वाइंट हासिल कर पाएंगे।
  • अब जहां भी घूमने गए हो उस जगह के फोटो और वीडियो शेयर करके भी आपको प्वाइंट्स बनाने का मौका मिलेगा।
  • किसी नई जगह पर जाकर उसकी जानकारी जोड़ने से भी पॉइंट्स मिलेंगे।
  • इसके अलावा किसी नई रोड की जानकारी को ऐड करने से भी प्वाइंट्स बढ़ते हैं।

गूगल मैप्स पर बिजनेस लिस्टिंग से भी कमा सकते हैं पैसा

लोकल गाइड बनने के अलावा आप गूगल मैप्स पर बिजनेस की लिस्टिंग करके भी पैसा कमा सकते हैं। यदि आपको गूगल माय बिजनेस पर लिस्टिंग करना आता है तो आप गूगल मैप्स पर किसी ऑर्गेनाइजेशन, व्यक्ति, दुकान या स्थान का पता ऐड करके पॉइंट हासिल कर सकते हैं। इसके बदले आप को अन्य व्यक्ति भी पैसा दे सकता है। हालांकि इसके लिए आपको खुद का नेटवर्क बढ़ाना होगा।

आखिर में आपको बताते चलें कि गूगल मैप्स पर पैसा कमाने के लिए आपको किसी इन्वेस्टमेंट की जरूरत नहीं पड़ेगी। वहीं, गूगल मैप्स प्लेटफार्म आपको असल में पैसा नहीं बल्कि केवल पॉइंट देता है। जिसे आप ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर इस्तेमाल कर कर सकते हैं।यह भी पढ़ेंः d2h में चैनल को SMS, कॉल, मोबाइल ऐप, वेबसाइट के जरिए कैसे जोड़ें और हटाएं ? जानें यहां

Web Stories