Pinterest पर यूजर को फोन नंबर या ई-मेल से कैसे खोजें, जानें तरीका

शानदार तस्वीरों के लिए Pinterest प्लेटफार्म काफी मशहूर है। फोटो शेयरिंग के साथ-साथ यह सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म भी है।

66849

शानदार तस्वीरों के लिए Pinterest प्लेटफार्म काफी मशहूर है। फोटो शेयरिंग के साथ-साथ यह सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म भी है। Pinterest पर दुनिया भर में करीब 450 मिलियन एक्टिव यूजर्स हर महीने सक्रिय रहते हैं। इस प्लेटफार्म की खास बात यह है कि यहां आपको खास तस्वीरों का कलेक्शन मिलता है। जो किसी और प्लेटफार्म पर मिलना मुश्किल है।

Pinterest पर यूजर्स को कैसे खोजें

बता दें कि Facebook, Instagram, Twitter और अन्य प्लेटफार्म की तरह Pinterest पर भी करोड़ों यूजर्स मौजूद हैं। जिसके चलते यूजर्स को खोजने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ती है। अगर आपको भी Pinterest पर यूजर्स को खोजने में परेशानी हो रही है तो हम कुछ शानदार टिप्स लेकर आएं है। इस पोस्ट में हम फोन नंबर और ई-मेल से यूजर को खोजने का तरीका बता रहे हैं। आइए, इस बारे में पूरी डिटेल जानते हैं।

Pinterest पर फोन नंबर से यूजर्स को कैसे खोजें

किसी भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर यूजर्स को फोन नंबर की मदद से ढूंढना बहुत आसान होता है। आपने इस तरह की प्रक्रिया को फेसबुक, स्नैपचैट या अन्य प्लेटफार्म पर जरूर देखा होगा। हालांकि इसके लिए आपको अपने कांटेक्ट को सिंक्रोनाइज करना होता है। Pinterest पर भी यही सुविधा उपलब्ध है, जिसकी मदद से आप अपने फ्रेंड्स और अन्य लोगों को आसानी से ढूंढ सकते हैं।

फोन नंबर से अपने फ्रेंड या अन्य यूजर्स को ढूंढने के लिए आपको अपने कांटेक्ट लिस्ट में जोड़ना होगा। इसके बाद आप अपने कांटेक्ट को सिंक्रोनाइज कर ऐसा कर सकते हैं। आप नीचे कांटेक्ट को Sync करने का तरीका देख सकते हैं।

  • सबसे पहले अपने स्मार्टफोन में Pinterest एप्लीकेशन पर लॉगिन करें।
  • ऐप ओपन होने पर आपको होम फीड नजर आएगी। जिसके नीचे की तरफ राइट कॉर्नर पर एक छोटा आईकॉन दिखाई देगा। जो आपकी प्रोफाइल का होगा, उस आइकन पर क्लिक करें।
  • क्लिक करते ही यह आपको आपकी प्रोफाइल पर लेकर जाएगा। जहां आपको तीन डॉट दिखाई देंगे।
  • इसके बाद आपको एक पॉपअप मेनू पर कुछ ऑप्शंस नजर आएंगे।
  • इस स्टेप के बाद आपको सेटिंग पेज पर जाना होगा। जिसमें आपको कुछ और ऑप्शन भी देखेंगे।
  • इसमें से अकाउंट इनफार्मेशन पर जाएं।
  • जिसके बाद अकाउंट इनफार्मेशन में नीचे जाकर प्राइवेसी और डाटा पर क्लिक करें।

Pinterest पर ई-मेल के जरिए यूजर को कैसे खोजें

  • सबसे पहले स्मार्टफोन में एप्लीकेशन खोलें।
  • अगर आप इस प्लेटफार्म का इस्तेमाल कंप्यूटर या लैपटॉप पर कर रहे हैं तो आप वहां भी लॉगिन कर सकते हैं।
  • मोबाइल और लैपटॉप में एप्लीकेशन ओपन करते ही ऊपर की तरफ आपको एक सर्च बार नजर आएगा, उस सर्च बार पर क्लिक करें।
  • इस सर्च बार में आपको यूजर का ई-मेल आईडी डालना है।

Web Stories