
हाल के वर्षों में डिजिटली बुक पढ़ने का शौक तेजी से बढ़ रहा है। स्मार्टफोन की बड़ी स्क्रीन और रिजॉल्यूशन ने इसे और भी आसान बना दिया है। आपको सफर के दौरान अक्सर आसपास कुछ ऐसे लोग मिल जाएंगे, जो अपने स्मार्टफोन (Smarphone) या फिर किंडल (kindle) पर ई-बुक्स पढ़ते हुए दिखाई दे जाएंगे। आज डिजिटल बुक्स (digital books) से जुड़े बहुत-सारे ऐप्स गूगल प्ले स्टोर (Google play store) और एपल ऐप स्टोर (Apple app store) पर मौजूद हैं, जहां से न सिर्फ फ्री में बुक्स डाउनलोड कर सकते हैं, बल्कि हाई-क्वालिटी की ई-बुक्स भी पढ़ सकते हैं।
Wattpad
जो किताबों से शौकीन हैं, उनके लिए वाटपैड (www.wattpad.com)एक बेहतर प्लेटफॉर्म है, जहां राइटर सीधे रीडर्स से कनेक्ट हो सकते हैं। यह इंग्लिश और हिंदी सहित 50 से अधिक भाषाओं को सपोर्ट करता है। इसकी मदद से ग्लोबल कम्युनिटी से कनेक्ट होने का मौका मिलता है। यहां पर स्टोरी और बुक्स फ्री में मिल जाएंगे। इसमें आपको रोमांस, साइंस-फिक्शन, मिस्ट्री, कॉमेडी, एक्शन-एडवेंचर, फैंटेसी आदि से जुड़ी स्टोरी और बुक्स मिलेंगी। यहां से अपनी फेवरेट स्टोरी को सेव करके उसे बाद में ऑफलाइन भी पढ़ सकते हैं। इसके अलावा, कम्युनिटी से कनेक्ट होने का मौका भी मिलता है, जहां पर कहानियों के प्लॉट्स आदि के बारे डिस्कस कर सकते हैं। अगर लिखने का शौक है, तो फिर यहां पर कम्युनिटी के साथ भी अपनी कहानियां शेयर कर सकते हैं। यह एंड्रॉयड (Android) और आईओएस (IOS) के लिए फ्री और पेड वर्जन दोनों में ही उपलब्ध है।
Goodreads
बुक लवर्स के लिए गुडरीडर्स (https://www.goodreads.com) यह सोशल नेटवर्किंग साइट है। यहां पर नई किताबों को डिस्कवर करने के साथ कम्युनिटीज को ज्वाइन कर सकते हैं, राइटर को फॉलो कर सकते हैं, किताबों के रिव्यूज पढ़ सकते हैं। साथ ही, यहां पर आपको अच्छी किताबों के साथ-साथ सलाह भी मिलेगी। यहां पर उपलब्ध 12 मिलियन बुक्स को रेट और रिव्यू भी कर सकते हैं। साथ ही, आप क्या पढ़ रहे हैं, उससे संबंधित नोट्स भी लोगों के साथ शेयर कर सकते हैं। अपने फ्रेंड्स को भी बुक्स रेकमंड करने का विकल्प यहां मौजूद है। अगर आप चाहें, तो फिर यहां पर होने वाले रीडिंग चैलेंज में भी हिस्सा लेसकते हैं। यहां पर ऑनलाइन बुक क्लब्स भी हैं, जिन्हें ज्वाइन कर दूसरे रीडर्स से भी कनेक्ट हो सकते हैं। इसे एंड्रॉयड (Android) और आईओएस (IOS) के लिए डाउनलोड कर सकते हैं।
Inkitt
अगर फिक्शन बुक्स पढ़ना ज्यादा पसंद है, तो फिर इनकिट (https://www.inkitt.com) को ट्राई कर सकते हैं। इसे खासकर फिक्शंस बुक रीडर्स के हिसाब से ही डेवलप किया गया है। यहां पर हजारों नई फिक्शन बुक्स पढ़ सकते हैं। फैंटेसी बुक्स, साइंस-फिक्शन, थ्रिलर नॉवेल्स, हॉरर स्टोरीज, मिस्ट्रीज, रोमांस आदि पर आधारित बुक्स को सर्च कर सकते हैं। अधिकतर बुक्स इंग्लिश लैंग्वेज में है। आप किताबों को डाउनलोड कर उसे ऑफलाइन भी पढ़ सकते हैं। इसका यूजर इंटरफेस भी खूबसूरत है और बैकग्राउंड का कलर भी अपनी सुविधा के हिसाब से बदल सकते हैं। आप यहां पर अपनी पसंद की बुक्स की लिस्ट भी बना सकते हैं, जिससे बाद में किताबों को सर्च करने और पढ़ने में आसानी होगी। इसे एंड्रॉयड (Android) और आईओएस (IOS) के लिए डाउनलोड कर सकते हैं।
Blinkist
ब्लिंकिस्ट (https://www.blinkist.com) उन प्रोफेशनल्स के लिए है, जो पढ़ना तो चाहते हैं, लेकिन उनके पास ज्यादा समय नहीं है। यह ऐप आपको बुक्स का की-प्वाइंट उपलब्ध करता है, जिससे केवल 15 मिनट में पूरी किताब के हाइलाइट्स को पढ़ या फिर सुन सकते हैं। यहां पर हजारों बेस्टसेलिंग नॉन-फिक्शंस बुक्स उपलब्ध हैं। अच्छी बात यह है कि यहां पर ऑडियो और टेक्स्ट वर्जन में आसानी से स्वीच कर सकते हैं। साथ ही, यहां पर पर्सनल ऑडियो प्ले लिस्ट भी तैयार करने की सुविधा है। आप ऑफलाइन भी किताबों को पढ़ और सुन सकते हैं। यह एंड्रॉयड (Android) और आईओएस (IOS) के लिए फ्री और सब्सक्रिप्शन वर्जन में उपलब्ध है।