KBC 15 के लिए कैसे करें ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, जानें यहां…

अगर आप भी कौन बनेगा करोड़पति (Kaun Banega Crorepati) शो में हिस्सा लेकर करोड़ों रुपये जीतना चाहते हैं, तो फिर तैयार हो जाइए। आप चाहें, तो इसके लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन भी कर सकते हैं। केबीसी सीजन 15 (KBC Season 15) के रजिस्ट्रेशन के लिए SonyLIV ऐप का इस्तेमाल कर सकते हैं या फिर SMS के जरिए रजिस्टर कर सकते हैं।

66460

कौन बनेगा करोड़पति (KBC) देश के सबसे लोकप्रिय शो में से एक है। यह शो अपने 15वें सीजन के साथ एक बार फिर दर्शकों के सामने आने के लिए तैयार है। इसके लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 29 अप्रैल, 2023 से शुरू हो गई है। अगर आप भी कौन बनेगा करोड़पति (Kaun Banega Crorepati) शो में हिस्सा लेकर करोड़ों रुपये जीतना चाहते हैं, तो फिर तैयार हो जाइए। आप चाहें, तो इसके लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन भी कर सकते हैं। केबीसी सीजन 15 (KBC Season 15) के रजिस्ट्रेशन के लिए SonyLIV ऐप का इस्तेमाल कर सकते हैं या फिर SMS के जरिए रजिस्टर कर सकते हैं। बता दें कि प्रति दिन रात में होस्ट आपसे एक सवाल पूछेगा और रजिस्टर करने के लिए एसएमएस (SMS) या SonyLIV ऐप के माध्यम से सही जवाब देना होगा।

KBC 2023 के लिए न्यूनतम आयु और शर्तें

अगर आप भी कौन बनेगा करोड़पति (Kaun Banega Crorepati) में हिस्सा लेना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको कुछ बुनियादी मानदंडों को पूरा करना होगा।

  • रजिस्ट्रेशन की तारीख को भाग लेने वाले कैंडिडेट की न्यूनतम आयु 18 वर्ष होनी चाहिए।
  • कैंडिडेट के लिए जरूरी है कि वह भारत का नागरिक हो।
  • आवेदन करने वाले व्यक्ति का कोई आपराधिक रिकॉर्ड या फिर उनके खिलाफ कोई आरोप नहीं होना चाहिए।
  • केबीसी 2023 में भाग लेने के लिए व्यक्ति का मानसिक और शारीरिक रूप से फिट होना जरूरी है।

KBC 2023 के लिए चयन प्रक्रिया

KBC 2023 के लिए चयन प्रक्रिया की बात करें, तो रजिस्ट्रेशन के बाद कैंडिडेट को शॉर्टलिस्ट किया जाता है। इसके बाद शॉर्टलिस्ट कैंडिडेट को सलेक्शन राउंड के लिए उपस्थित होना पड़ता है। इसके बाद कैंडिडेट को क्विज राउंड, ऑडिशन, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और इंटरव्यू से गुजरना होता है।

  • केबीसी 2023 में सलेक्शन के लिए पहला स्टेप आइडेंटी वेरिफिकेशन का होता है। यह प्रक्रिया फोन कॉल के माध्यम से की जाती है।
  • वेरिफिकेशन के बाद आपको ऑडिशन के लिए बुलाया जाता है। बता दें कि ऑडिशन राउंड में सलेक्ट होने वाले कैंडिडेट को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन कराना पड़ता है।
  • इसके बाद आपको क्विज टेस्ट में हिस्सा लेना होगा। इसमें सफल होते हैं, तो फिर इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। इसके बाद कुछ 10 कैंडिडेट्स को शॉर्टलिस्ट किया जाता है।
  • एक और क्विज राउंड होता है जिसमें सभी हिस्सा लेने वाले कैंडिडेट को जितनी जल्दी हो सके सवालों का जवाब देना होता है।
  • फिर इस दौर के विजेता को अमिताभ बच्चन के साथ कौन बनेगा करोड़पति शो में भाग लेने का मौका मिलता है।

केबीसी 2023 के पिछले सीजन में विजेता के लिए 7 करोड़ रुपये तक की इनामी राशि तय की गई थी, जबकि आगामी सीजन के लिए पुरस्कार राशि का खुलासा नहीं किया गया है, लेकिन उम्मीद है कि ये पिछले सीजन के समान ही होंगे।

कौन बनेगा करोड़पति सीजन 15 (KBC) के लिए कैसे रजिस्ट्रेशन करें?

कौन बनेगा करोड़पति सीजन 15 (Kaun Banega Crorepati Season 15) के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी तरह से मुफ्त है। आप सोनी लिव ऐप, एसएमएस या फिर आईवीआर का उपयोग करके साइनअप कर सकते हैं। आइए जानें क्या है तरीका…

SonyLIV ऐप के माध्यम से कैसे करें KBC के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन

  • सबसे पहले गूगल प्ले स्टोर या ऐपल ऐप स्टोर से SonyLIV app को डाउनलोड कर लें।
  • इसके बाद डिवाइस पर ऐप को लॉन्च करें। इसके बाद केबीसी लिंक पर जाएं।
  • आपको स्क्रीन पर एक रजिस्ट्रेशन क्वैश्चन दिखाई देगा।
  • सवाल का सही जवाब देने के बाद उसे सबमिट कर दें।
  • फिर आवश्यक सभी जानकारी दर्ज करें।
  • फॉर्म को पूरा करने के बाद उसे सबमिट कर दें।
  • फिर आपको एक मैसेज दिखाई देगा- “Thank you for finishing your KBC registration”। इसका मतलब है कि रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी हो गई है।

SMS माध्यम से कैसे करें KBC के लिए रजिस्ट्रेशन

  • अमिताभ बच्चन 29 अप्रैल, 2023 से रात 9 बजे सोनी टीवी पर आपसे सवाल पूछेंगे।
  • एसएमएस के जरिए जवाब भेजने की लागत 3 रुपये है (JIO फोन को छोड़कर)
  • चीजों को निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा करें।
  • एयरटेल, जिओ, बीएसएनएल, वोडाफोन-आइडिया सब्सक्राइबर 50903 पर एसएमएस के जरिए अपना रजिस्ट्रेशन रिस्पॉन्स भेज सकते हैं।
  • एसएमएस फॉर्मेट कुछ इस तरह से है- केबीसी ऑप्शन A, B, C या D, आयु, लिंग।

IVR के जरिए कैसे करें केबीसी के लिए रजिस्ट्रेशन

केबीसी के लिए यह रजिस्ट्रेशन का सबसे पुराना तरीका है। इसमें आपको एक नंबर पर कॉल करके अपना जवाब रिकॉर्ड करना पड़ता है। सवाल आपको स्क्रीन पर दिखाई देगा।

  • अपने मोबाइल नंबर से 50525252 पर कॉल करें।
  • A से D तक के विकल्पों का चयन करने के लिए 1 से 4 दबाएं।
  • फिर नाम, आयु और लिंग जैसे विवरण को दर्ज करें।
  • प्रक्रिया पूरी करने के बाद आपको thank you सुनाई देगा।

इसके बाद लकी ड्रा के जरिए अंतिम प्रतिभागियों का फैसला किया जाता है। केबीसी अधिकारी शॉर्टलिस्ट किए गए कैंडिडेट्स को इसके बारे में सूचित करेंगे। फिर इंटरव्यू, ऑडिशन और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन किया जाता है। इसके बाद ही किसी कैंडिडेट का फाइनल सलेक्शन होता है। यदि किसी कैंडिडेट को शॉर्टलिस्ट किया जाता है, तो केबीसी टीम इंटरव्यू के लिए उनसे संपर्क करती है।
यह भी पढ़ेंः Gmail, Outlook और Yahoo पर स्पैम मेल को कैसे करें ब्लॉक, तरीका है बेहद सिंपल

Web Stories