
क्या आपके पीसी (PC) या लैपटॉप (Laptop) का माउस काम करना बंद कर दिया है। अगर आप नया माउस खरीदने की सोच रहे हैं तो आपको बता दें अपने स्मार्टफोन का इस्तेमाल भी रिमोट माउस (Remote Mouse) की तरह कर सकते हैं। इसके लिए आपको अपने स्मार्टफोन (Smartphone) में कुछ ऐप्स (Apps) इंस्टॉल करने होंगे। जानते हैं ऐप्स कैसे स्मार्टफोन को रिमोट माउस में बदल देता है…
रिमोट माउस (Remote Mouse)
Remote Mouse App की मदद से आप अपने स्मार्टफोन या टैबलेट को माउस (Mouse) में कंवर्ट कर सकते हैं।
- इसमें वायरलेस माउस, कीबोर्ड और टचपैड के साथ मीडियो रिमोट, एप्लिकेशन स्विचर, वेब ब्राउजिंग रिमोट आदि जैसे फीचर्स हैं। इन फीचर्स की मदद से पीसी पर कार्य करना आपके लिए आसान हो जाएगा। अच्छी बात है कि इसे एक हाथ से भी हैंडल किया जा सकता है।
- इस ऐप को इंस्टॉल करने के बाद इसे वाईफाई के जरिए PC से कनेक्ट करना होगा। इसमें अच्छी बात यह है कि यूजर को साधारण माउस की तरह इंटरफेस मिलता है, जैसे कि लेफ्ट और राइट क्लिक बटन। साथ ही, स्क्रॉल करने के लिए साइड में स्ट्रीप दिया गया है।
- फिंगर जेस्चर जैसे फीचर्स भी इसमें शामिल है। इसकी मदद से स्क्रॉल, जूम और ड्रैग करना आपके लिए आसान हो जाएगा। यह गायरोस्कोप का इस्तेमाल करता है यानी माउस की तरह फोन को डेस्क पर माउस की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं।
- इसे माउस की तरह उपयोग करने के लिए आपको पीसी में Remote Mouse डेस्कटॉप क्लाइंट को इंस्टॉल करना होगा। इसके बाद स्मार्टफोन को वाई-फाई या फिर मोबाइल हॉटस्पॉट की मदद से पीसी से कनेक्ट करना होगा। इसके बाद अपने स्मार्टफोन का उपयोग माउस की तरह कर पाएंगे। यह windows 10, 8, 7, विस्टा, मैकओएस एक्स10.6 प्लस और लिनक्स को सपोर्ट करता है। इसका इस्तेमाल वाई-फाई, 3जी और 4जी नेटवर्क पर किया जा सकता है। इस ऐप को Android, IOS, Web के लिए डाउनलोड कर सकते हैं।
यूनिफाइड रिमोट (Unified Remote)
Unified Remote App का इस्तेमाल भी आप माउस की तरह कर सकते हैं।
- इस ऐप की मदद से अपने Android और IOS डिवाइस को रिमोट माउस में बदल सकते हैं। यह windows,Mac और Linux पीसी को सपोर्ट करता है।
- इसे वाई-फाई या फिर ब्लूटूथ की जरिए PC से कनेक्ट कर सकते हैं। इसके बाद Smartphone की मदद से PC या Laptop को आसानी से कंट्रोल कर पाएंगे।
- इसके बेसिक वर्जन में 18 अलग तरह के Remote मिलते हैं, जिनकी मदद से पीसी को कंट्रोल किया जा सकता है। इसमें ऑटोमैटिक सर्वर डिटेक्शन फीचर है, इसकी वजह से पीसी के साथ यह आराम से कार्य करता है।
- यह एनक्रिप्टेड कनेक्शन के साथ पासवर्ड को भी सपोर्ट करता है। इसमें यूजर को फ्लोटिंग रिमोट, स्क्रीन मॉनिटरिंग, विजेट, वॉयस कमांड आदि जैसे फीचर्स भी मिलते हैं। पीसी से कनेक्ट करने के लिए पहले आपको Unified Remote सर्वर क्लाइंट को PC पर इंस्टॉल करना होगा और अपने फोन में गूगल प्ले स्टोर से Unified Remote App को इंस्टॉल करना होगा।
- फिर स्मार्टफोन को वाई-फाई या फिर हॉटस्पॉट की मदद से भी पीसी से कनेक्ट करने के बाद स्मार्टफोन की मदद से पीसी को कंट्रोल कर पाएंगे। इस ऐप को एंड्रॉयड के साथ आईओएस डिवाइस के लिए डाउनलोड कर सकते हैं।