
स्मार्टफोन (Smartphone) इस्तेमाल करने का सही एक्सपीरियंस तभी आता है, जब आपके फोन में भी कुछ अच्छे ऐप्स (Apps) हों। ऐप्स की मदद से आप लोगों से बातचीत करने से लेकर ऑनलाइन शॉपिंग और पेमेंट भी कर सकते हैं। भारत में कई ऐसे ऐप्स हैं, जो बेहद लोकप्रिय हैं। अगर आपने नया स्मार्टफोन खरीदा है, तो फिर इन ऐप्स पर विचार कर सकते हैं, क्योंकि ये डेली इस्तेमाल के लिहाज से भी उपयोगी हैं। हम आगे आपको 10 लोकप्रिय एप्लिकेशंस (10 popular mobile apps used in India) की जानकारी दे रहे हैं।
10 popular mobile apps used in India
इस लिस्ट में शामिल सभी एप्लिकेशंस आपको रोजमर्रा के उपयोग में काम आने वाली हैं। यह ऐप्स इसलिए भी मशहूर है, क्योंकि भारत में करोड़ों यूजर्स द्वारा इन्हें रोज इस्तेमाल किया जा रहा है। आइए इनके बारे में विस्तार से जानते हैं।
- Paytm
- Zoom
- Google Meet
- Snapchat
- Flipkart
- Gaana
- Swiggy
- Zomato

WhatsApp भारत सहित दुनिया में काफी लोकप्रिय ऐप है। इस ऐप को करीब 200 मिलियन से भी ज्यादा यूजर्स डाउनलोड कर चुके हैं। इसकी मदद से पूरी दुनिया में कहीं से भी चैटिंग और वीडियो कॉल की मदद से कनेक्ट किया जा सकता है। खास बात यह है कि व्हाट्सएप काफी सुरक्षित भी है, क्योंकि इसमें यूजर्स की निजी जानकारी को लीक नहीं किया जाता है। आजकल हर आयु वर्ग के लोग इस ऐप का इस्तेमाल कर इसका लुफ्त उठा रहे हैं।
यह भी पढ़ेंःमई में लॉन्च होंगे OnePlus, Google और Realme के ये 5G स्मार्टफोन, देखें लिस्ट
Paytm

भारत में Paytm ऐप का लोग खूब इस्तेमाल करते हैं। इसकी मदद से मनी ट्रांसफर और रिसीव भी किया जा सकता है। आप मोबाइल रिचार्ज, टीवी रिचार्ज, इलेक्ट्रिसिटी बिल और अन्य कई लेन-देन किए जा सकते हैं। यही नहीं ऐप पर ऑनलाइन खरीदारी भी की जा सकती है। इस्तेमाल करने के लिहाज से भी यह सुरक्षित है। इस ऐप के जरिए करोड़ों यूजर्स डिजिटल लेनदेन कर रहे हैं।
Zoom

भारत में Zoom ऐप भी काफी मशहूर हो चुका है। कोरोना काल के बाद इसका उपयोग काफी बढ़ गया है। इसकी मदद से यूजर्स दुनिया में कहीं से भी कई लोगों के साथ कनेक्ट कर सकते हैं। बच्चों की क्लास से लेकर ऑफिस की मीटिंग तक में ऐप का इस्तेमाल हो रहा है। अगर आप भी जूम ऐप को डाउनलोड करना चाहते हैं, तो प्ले स्टोर पर आसानी से कर सकते हैं। इसका इस्तेमाल आप लैपटॉप, मोबाइल और टैबलेट से भी कर सकते हैं।
Google Meet

जूम ऐप की तरह Google Meet भी काफी लोकप्रिय है। इसकी मदद से बच्चों की ऑनलाइन क्लासेज और ऑफिशियल मीटिंग भी खूब हो रही है। खास बात यह है कि इसे कनेक्ट करना भी आसान है।
Snapchat

आजकल भारत में Snapchat ऐप का भी काफी इस्तेमाल किया जा रहा है। हालांकि इस ऐप युवाओं के बीच काफी लोकप्रिय है। स्नैपचैट की खास बात यह है कि इसपर यूजर्स को कई क्रिएटिव फिल्टर्स मिल जाते हैं। यहां मल्टीमीडिया के साथ चैटिंग फीचर भी मौजूद हैं। जिसकी मदद से चैटिंग और वीडियो कॉल सहित फोटो एडिटिंग भी हो जाती है।
यह भी पढ़ेंःiQOO के तीन फ्लैगशिप फोन पर मिल रहा 25000 रुपये तक का डिस्काउंट, जानें ऑफर डिटेल
Flipkart

ऑनलाइन शॉपिंग के लिए शानदार प्लेटफॉर्म है। इस ऐप के जरिए यूजर्स रोजमर्रा के सामान से लेकर बड़े-बड़े सामान तक ऑनलाइन ऑर्डर कर रहे हैं। इस प्लेटफार्म की खास बात यह है कि यहां यूजर्स को कम कीमत पर प्रोडक्ट मिलते हैं। साथ ही, यहां मिलने वाले डील्स और डिस्काउंट भी लोगों को काफी लुभाते हैं।

इंस्टाग्राम एक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म है, जहां यूजर्स अपनी फोटो वीडियो या फिर रील को शेयर करते हैं। इस प्लेटफार्म पर ज्यादातर युवा वर्ग के लोगों को देखा जाता है हालांकि आजकल सभी उम्र के लोग इस ऐप का इस्तेमाल कर रहे हैं। यहां तक कि इस प्लेटफार्म पर कई आम लोगों ने लोकप्रियता भी हासिल की है। वहीं, इस ऐप का इस्तेमाल करीब 32 भाषाओं में किया जाता है।
Gaana

अगर आप संगीत सुनने के शौकीन है तो Gaana ऐप आपको काफी पसंद आ सकता है। इस भारत में करोड़ों यूजर्स ने डाउनलोड किया है। एप्लिकेशन पर मौजूद म्यूजिक कंटेंट यूजर्स को काफी पसंद आता है। यहां बॉलीवुड, हॉलीवुड सहित कई भाषाओं में म्यूजिक सुनने का मौका मिलता है। ऐप की खास बात यह है कि यहां आपको अपने मूड के अनुसार कई तरह के रेडियो मोड भी मिल जाते हैं।
Swiggy

आजकल ऑनलाइन खाना आर्डर करने का प्रचलन काफी बढ़ गया है जिसके चलते कई फूड डिलीवरी ऐप्स सफल हो रहे हैं। इस लिस्ट में Swiggy का नाम भी बड़ा मशहूर है। Swiggy पर यूजर्स अलग-अलग तरह का फूड ऑर्डर कर सकते हैं। यहां हर रोज लाखों ऑर्डर्स भी किए जाते हैं। इसकी खास बात यह है कि इस पर यूजर्स को डिस्काउंट और डील्स भी मिलती है।
Zomato

खाना ऑर्डर करने के लिए Zomato भी काफी मशहूर है। इस ऐप पर भी Swiggy की तरह यूजर्स अलग-अलग तरह के फूड ऑर्डर कर सकते हैं। इसको करीब 7 मिलियन यूजर्स ने डाउनलोड किया है। इस ऐप में भी यूजर्स डिस्काउंट और डील्स का फायदा उठा सकते हैं। अगर आप भी अपने घर से बढ़िया खाना ऑर्डर करना चाहते हैं, तो इस ऐप को प्ले स्टोर और एप्पल के ऐप स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है।
यह भी पढ़ेंःOnePlus Nord 3 से Samsung Galaxy F54 तक, लॉन्च होने वाले हैं ये मिड रेंज फोन, जानें फीचर्स