32 इंच का स्मार्ट TV लेना है? ये हैं सबसे बेस्ट ऑप्शन, मिलेंगे कई अडवांस फीचर्स

3742

एंटरटेनमेंट के लिए घर में एक टीवी होना तो बहुत ही जरूरी होता है। अगर आप भी अपने घर के लिए या बेडरूम के लिए कोई अच्छा सा 32 इंच (80 सेंटीमीटर) का टीवी खरीदने के बारे में सोच रहे हैं तो बाजार में उपलब्ध ढेर सारे टीवी देखकर आपकी कन्फ्यूजन बढ़ सकती है। ऐसे में हम आपको इस वक्त ऑनलाइन मार्केट में मौजूद सबसे बेहतरीन 32 इंच के टीवी के बारे में बता रहे हैं। आप इनमें से कोई भी अपनी पसंद के हिसाब से चुन सकते हैं। चलिए आपको बताते हैं…

मोटोरोला ZX2 (MOTOROLA ZX2 32SAHDME)
इसमें प्लास्टिक बॉडी दी गई है जो पतले बेजल्स और मेटल स्टैंड के साथ आती है। इसका रेजॉलूशन फुल HD 1366×768 का है और साथ ही इसमें 60 हर्ट्ज का रिफ्रेश रेट मिलता है। इसमें डीएलईडी डिस्प्ले पैनल मिलता है। ये एंड्रॉइड 10 पर काम करता है। इसकी रैम 2 जीबी और इंटरनल स्टोरेज 16 जीबी की है। इसका साउंड काफी शानदार है। इसमें 2 ही HDMI और 2 ही USB पोर्ट मिलते हैं। कनेक्टिविटी के मामले में इसमें ब्लूटूथ और ड्यूल बैंड वाईफाई मिलता है। इसकी कीमत 17,000 से 18,000 रुपये के बीच रहती है। इसकी पिक्चर क्वालिटी बेहतरीन है।

सैमसंग TE40F (SAMSUNG UA32TE40FAKBXL)
ये टीवी एक शानदार विकल्प है। इसका HD रेजॉलूशन 1366×766 है और रिफ्रेश रेट 60 हर्ट्ज का है। इसमें DLED डिस्प्ले पैनल मिलता है। इसमें कई सारे अच्छे फीचर्स मिलते हैं। जैसे कलर एंड कॉन्ट्रास्ट इन्हैंसर, कम्प्यूटर मोड और सिस्टम मोड। इसमें आपको बिक्सबी, एलेक्सा और गूगल के वर्चुअल असिस्टेंट का सपोर्ट मिलता है। इसमें सैमसंग का ही सीपीयू लगा है। इसमें 1.5 जीबी रैम और 4 जीबी स्टोरेज मिलती है। इसके स्पीकर्स भी कमाल के हैं। इसमें हेडफोन जैक नहीं दिया गया है। इसकी कीमत 17,000 रुपये से 18,000 रुपये के बीच रहती है।

MI 4A टीवी होराइजन एडिशन (Mi 4A Horizon Edition)
ये एक अच्छा टीवी है। इसमें पतले बेजल्स और प्लास्टिक बॉडी दी गई है। इसका रेजॉलूशन 1366×768 का आता है। साथ ही रिफ्रेश रेट 60 हर्ट्ज का मिलता है। इसमें आईपीएस पैनल दिया गया है। इसमें डेटा सेवर मोड, विविड पिक्चर इंजन, किड्स मोड समेत कई सारे एडवांस फीचर्स भी मिलते हैं। ये एक एंड्रॉइड टीवी है जो कि एंड्रॉइड 9 पर काम करता है। इसमें 1 जीबी रैम के साथ 8 जीबी की स्टोरेज दी गई है। इसकी कीमत 16,000 रुपये होती है। इसकी कीमत 15,500 रुपये से 16,000 रुपये के बीच होती है।

best 32 inch tv
ये हैं एडवांस फीचर्स से लैस 32 इंच टीवी

एलजी LM565 (LG 32LM565BPTA)
इसकी बॉडी भी काफी स्लिम है और प्लास्टिक से बनी है। इसका रेजॉलूशन भी 1366×768 का मिलता है। इसका रिफ्रेश रेट 50 हर्ट्ज का है। इसमें आईपीएस डीएलईडी पैनल दिया गया है। इसमें नॉइज़ रिडक्शन, वीडियो अपसीलर, डायनैमिक कलर इन्हैंसर जैसे कई एडवांस फीचर्स मिलते हैं। अगर मेमरी की बात करें तो इसमें 1 जीबी रैम और 4 जीबी स्टोरेज मिलती है। इसमें डॉल्बी स्पीकर्स दिए गए हैं। इसमें 2 HDMI पोर्ट और 1 USB पोर्ट दिए गए हैं। इस टीवी की एक कमी ये है कि इसमें ब्लूटूथ नहीं दिया गया है। इसकी कीमत 17,000 रुपये के आसपास रहती है।

नोकिया टीवी (Nokia 32TAHDN)
स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी नोकिया ने कुछ साल पहले अपना स्मार्ट टीवी लॉन्च किया है। इस टीवी ने कम ही समय में अच्छी खासी लोकप्रियता हासिल कर ली है। इसमें भी 1366×768 का एचडी रेजॉलूशन और 60 हर्ट्ज का रिफ्रेश रेट मिलता है। ये एंड्रॉइड 9 पर काम करता है जो कि बिल्ट इन क्रोमकास्ट के साथ आता है। इसमें 1.5 जीबी रैम और 8 जीबी इंटरनल स्टोरेज दी गई है। इसमें डॉल्बी साउंड मिलता है। नोकिया ने टीवी में 3 HDMI पोर्ट, 2 USB पोर्ट दिए हैं। साथ ही इसमें ब्लूटूथ भी आता है। इसकी कीमत 16,000 रुपये के आसपास रहती है। ये एक बेस्ट विकल्प है।

Web Stories