2,000-7,000 रुपये की रेंज में खरीद सकते हैं ये Smartwatch, जानें क्या हैं इनके फीचर्स

3023

अगर आप अपनी सेहत को लेकर जागरूक हैं और एक अच्छे Smartwatch की तलाश में हैं, तो मार्केट में हर रेंज में Smartwatch मौजूद हैं। हाल ही में कुछ कंपनियों ने नई स्मार्टवॉच पेश की हैं, इनकी कीमत 2,000 से 7,000 रुपये के बीच है। इसमें आपको हेल्थ से रिलेटेड ब्लड प्रेशर मॉनिटर, हार्ट रेट सेंसर, SpO2 सेंसर जैसी सुविधाएं तो मिलती ही हैं, साथ ही आपको sports mode और दूसरे अन्य फिटनेस रिलेटेड फीचर्स भी मिलेंगे। आइए जान लेते हैं इस रेंज में आने वाली इन नई स्मार्टवॉच की कीमत और फीचर्स के बारे में…

BoAt Xplorer
BoAt की नई स्मार्टवॉच boAt Xplorer को आप केवल 2,999 रुपये में खरीद सकते हैं। इससे फीचर्स की बात करें, तो इसमें आपको इन-बिल्ट GPS का फीचर मिलता है। इसके साथ इसमें 8 एक्टिव स्पोर्ट्स मोड दिए गए हैं, जैसे कि आउटडोर साइकलिंग, रनिंग और वॉकिंग आदि। इस स्मार्टवॉच में महिलाओं के लिए एक खास ट्रैकर दिया गया है, जो मासिक धर्म चक्र और ओव्यूलेशन पैटर्न सटीक जानकारी देता है। boAt Xplorer स्मार्टवॉच मौसम की सही जानकारी देती है। साथ ही, इसमें पर्सनलाइज्ड वॉच फेस दिए गए हैं। यह वॉच हार्ट-रेट और स्ट्रैस लेवल मॉनिटर करने में सक्षम है। इसके अलावा यूजर्स को boAt Xplorer स्मार्टवॉच में म्यूजिक कंट्रोल, कॉल-मैसेज नोटिफिकेशन और अलार्म जैसे फीचर्स मिलेंगे। boAt Xplorer पर कंपनी एक साल की वारंटी देती है। इसे कंपनी की वेबसाइट से खरीद पाएंगे।

Zebronics Zeb-Fit2220CH
जेब्रोनिक्स ने भारतीय बाजार में खूबसूरत दिखने वाला Zebronics Zeb-Fit2220CH स्मार्टवॉच पेश किया है। इस स्मार्टवॉच (smartwatch) को आप 2,999 रुपये की कीमत में खरीद पाएंगे। इसमें आपको ब्लड प्रेशर मॉनिटर, हार्ट रेट सेंसर और SpO2 सेंसर जैसी सुविधाएं मिलेंगी। Smartwatch में 2.5D कर्व्ड ग्लास के साथ 3.3cm TFT टच कलर डिस्प्ले है, जो इसे प्रीमियम फील देता है। इसमें राउंड डायल है और सबसे खास बात यह है कि इसमें 100 से ज्यादा कस्टमाइजेबल वॉच फेस का सपोर्ट मिलता है। इसमें बैडमिंटन, बास्केटबॉल, साइकलिंग, फुटबॉल, रनिंग, स्किपिंग, स्वीमिंग और वॉकिंग समेत आठ स्पोर्ट्स मोड शामिल हैं।

यह नींद, कदम, कैलोरी बर्न और दूरी को ट्रैक करने में मदद करता है। इसमें कॉलर आईडी और कॉल रिजेक्ट जैसे फंक्शन्स भी हैं। यूजर्स म्यूजिक के साथ-साथ पेयर किए गए स्मार्टफोन का कैमरा भी कंट्रोल कर सकते हैं। स्मार्टवॉच ब्लूटूथ 5.0 के साथ आता है। इसमें 200mAh की बैटरी है। Smartwatch IP68 रेटेड है यानी धूल हो या पानी इसे कोई फर्क नहीं पड़ेगा। इसे android और iOS दोनों ही डिवाइसेस के साथ इस्तेमाल किया जा सकता है। Zebronics Zeb-Fit2220CH को अमेजन से खरीद पाएंगे।

Amazfit Bip U Pro
Amazfit Bip U Pro स्मार्टवॉच को आप 4,999 रुपये की कीमत में खरीद सकते हैं। यह Black, Green और Pink जैसे आकर्षक कलर ऑप्शन में उपलब्ध है। Amazfit Bip U Pro में 1.43 इंच के HD TFT-LCD कलर डिस्प्ले है, जिसका स्क्रीन रिजॉल्यूशन 320×302 पिक्सल है। स्क्रीन पर 2.5D Corning Gorilla 3 की सुरक्षा मौजूद है। अमेजफिट ने इस स्मार्टवॉच की स्क्रीन पर एंटी फिंगरप्रिंट कोटिंग दिया है। इसमें आपको 50 से ज्यादा वॉच फेस का ऑप्शन दिया गया है। यूजर्स चाहें तो वो वॉलपेपर के रूप में अपनी फोटो भी लगा सकते हैं।

इस स्मार्टवॉच में आपको ब्लड ऑक्सीजन मॉनिटर SPO2, हार्ट रेट सेंसर, स्ट्रेस मॉनिटर, स्लीप मॉनिटर, डिस्टेंस ट्रैकर, कैलॉरी बर्न्ड मॉनिटर,इनडोर और आउटडोर वर्कआउट मोड के साथ ही बायो ट्रैकिंग ऑप्टिकल सेंसर्स दिए गए हैं। वॉच में इन-बिल्ट अलेक्सा सपोर्ट दिया गया है, जिससे आप म्यूजिक कंट्रोल करने के साथ ही अलार्ट सेट कर सकते हैं, स्मार्टफोन्स के नोटिफिकेशंस पा सकते हैं। इसके साथ ही वेदर फोरकास्ट, स्पोर्ट्स अपडेट्स, ट्रैफिक अपडेट्स जैसे तमाम फीचर दिए गए हैं।

Timex Fit
Timex Fit स्मार्टवॉच को आप 6,995 की कीमत में खरीद सकते हैं। यह कीमत सिलिकॉन बैंड मॉडल की है। मेटल बैंड मॉडल की कीमत 7,495 रुपये है। Timex Fit स्मार्टवॉच में 35mm का प्लास्टिक केस है और फुल कलर डिस्प्ले है। इसमें 10 वॉच फेसेज दी गई हैं। यह 10 स्पोर्ट्स मोड जैसे कि साइकलिंग, टेनिस, बास्केटबॉल, फुटबॉल आदि के साथ आता है। इसकी खास बात यह है कि टेलीमेडिसिनफ फीचर से लैस है यानी इस फीचर का इस्तेमाल करके आप Timex Fit एप के जरिए सिर्फ एक क्लिक पर डॉक्टर से बात कर सकेंगे। इसमें 24 घंटे हर्ट रेट मॉनिटर के अलावा स्मार्ट स्लीप मॉनिटर और ब्लड ऑक्सीजन मॉनिटर जैसे फीचर्स हैं। Timex Fit स्मार्टवॉच की बैटरी को लेकर 6 दिनों के बैकअप का दावा किया गया है।

Web Stories