
प्रेशर वॉशर (Pressure washers) उपयोगी डिवाइस है। इसका उपयोग कारों और दोपहिया वाहनों के साथ घर के बाहरी हिस्सों की सफाई के लिए भी किया जा सकता है, जबकि वैक्यूमिंग अधिकांश धूल कणों, छोटे कण और सतह पर सूखी गंदगी को हटा देता है। प्रेशर वॉशर (Pressure washers) फोर्स के साथ पानी की धारा का छिड़काव करते हैं, जिससे कार, दोपहिया या घरों के बाहरी हिस्सों को साफ करना काफी आसान हो जाता है। अगर आप घर पर ही अपनी कार या फिर दोपहिया गाड़ियों की सफाई करना चाहते हैं, तो ये प्रेशर वॉशर आपके लिए उपयोगी हो सकते हैं। आइए जानते हैं, 10,000 रुपये से कम की कीमत में आने वाले कुछ अच्छे प्रेशर वॉशर के बारे में…
बेस्ट हैं ये कार प्रेशर वॉशर
- Bosch Aquatak 125 High Pressure Washer
- ResQTech 1700 Watt 135 Bar High Pressure Washer
- Mecano Smart1500 High Pressure Washer
Bosch Aquatak 125 High Pressure Washer
बॉश एक्वाटेक 125 प्रेशर वॉशर (Bosch Aquatak 125 Pressure Washer) 1500W मोटर के साथ आता है, जो सफाई के काम को आसान बना देता है। यह मोटर 360-लीटर प्रति घंटे की अधिकतम प्रवाह दर (maximum flow rate) के साथ 125 बार वाटर प्रेशर के साथ आता है। यह सटीक तरीके से सफाई के लिए फोम नोजल से लैस है। इसमें पेंसिल जेट के साथ 3-इन-1 नोजल की सुविधा है। शक्तिशाली मोटर के साथ आने वाला यह कॉम्पैक्ट प्रेशर वॉशर आपके कार्य को आसान बना देगा। Bosch Aquatak 125 High Pressure Washer की कीमत अमेजन पर 10,158 रुपये है। कंपनी इस प्रोडक्ट पर 6 महीने की वारंटी दे रही है। आप इसे 478 रुपये की मासिक ईएमआई पर भी खरीद सकते हैं।
ResQTech 1700 Watt 135 Bar High Pressure Washer
ResQTech Pressure Washer एक हाई परफॉर्मेंस हाई प्रेशर वॉशर है, 1700 W मोटर द्वारा संचालित होता है। यह मोटर 380 लीटर प्रति घंटे की अधिकतम प्रवाह दर (maximum flow rate) के साथ 135 बार पानी का दबाव (water pressure) उत्पन्न करती है, जिससे यह सबसे जिद्दी गंदगी को भी साफ करने के लिए अत्यधिक प्रभावी हो जाती है। इस वॉशर प्रेशर की खास बात यह है कि डिटर्जेंट स्प्रे नोजल के साथ-साथ एक सेल्फ-प्राइमिंग पाइप के साथ आता है, जिसका उपयोग बहते पानी के उपलब्ध न होने पर बाल्टी से पानी चूसने के लिए किया जा सकता है। यह अपने शक्तिशाली मोटर की बदौलत घर के बाहरी गंदगी और गाड़ी की अच्छे से सफाई करने का वादा करता है। ResQTech 1700 Watt 135 Bar High Pressure Washer की कीमत कंपनी की वेबसाइट पर 8,799 रुपये है। कंपनी इस प्रोडक्ट पर 2 साल की वारंटी दे रही है।
Mecano Smart1500 High Pressure Washer
Mecano Smart 1500 प्रेशर वॉशर 1500 W मोटर से लैस है, जो 120 बार तक पानी का दबाव दे सकता है। पानी का प्रवाह 390-लीटर प्रति घंटे तक रेट किया गया है और यह आसान छिड़काव और सफाई के लिए एक एडजेस्टेबल नोजल के साथ आता है। यह 5 मीटर व्हील वाली चेसिस के साथ आता है, जो आपको मशीन को आसानी से इधर-उधर ले जाने की अनुमति देता है। इसका साफ और सिंपल डिजाइन, पहिएदार चेसिस इसे पोर्टेबिलिटी के लिहाज से आसान बनाता है। Mecano Smart1500 High Pressure Washer की कीमत अमेजन पर 7,200 रुपये है। इसे आप ईएमआई पर भी खरीद सकते हैं। यह 339 रुपये की मासिक ईएमआई पर उपलब्ध है।