
अगर आप एक नए लैपटॉप यूजर हैं और आप पहली बार लैपटॉप खरीदने जा रहे हैं तो हो सकता है कि आपका बजट 30,000 रुपये तक हो। ऐसा इसलिए कि आमतौर पर फर्स्ट टाइम यूजर एक स्टूडेंट होता है और ऐसे में स्टूडेंट्स का बजट 20,000 रुपये से 30,000 रुपये तक की होता है। हालांकि तेजी से बढ़ते कॉम्पिटिशन के इस दौर में आजकल कंपनियां कई इसी रेंज में कई शानदार लैपटॉप बना रही हैं। अपनी इस रिपोर्ट में हम आपको डेल कंपनी के 30,000 रुपये से कम के लैपटॉप्स के बारे में जानकारी दे रहे हैं। आपको बता दें कि ये लैपटॉप्स केवल सामान्य कामों और ऑनलाइन क्लास या स्टडी के लिए ही काम आ सकते हैं। आप इनमें हेवी गेमिंग या मल्टीटास्किंग नहीं कर पाएंगे। चलिए आपको बताते हैं…
डेल वोस्त्रो 3405, रेजैन (DELL Vostro 3405)
लैपटॉप्स के मामले में डेल की वोस्त्रो सीरीज काफी बिकती है। डेल वोस्त्रो 3405 लैपटॉप में 14 इंच का डिस्प्ले दिया गया है। इसका रेजॉलूशन 1366×768 पिक्सल है। ये काफी स्टाइलिश और इजी 2 कैरी लैपटॉप है। लैपटॉप का बैटरी बैकअप शानदार है और बिना रुके 10 घंटे का बैकअप देता है। परफॉर्मेंस के लिए इसमें एएमडी का जानदार रेजैन 3 ड्यूल कोर प्रोसेसर दिया गया है। ये इस रेंज में शानदार प्रोसेसर है। वहीं लैपटॉप में 4 जीबी डीडीआर 4 रैम और 1 टीबी एचडीडी हार्ड डिस्क दी गई है। इसमें विंडो 10 प्री इंस्टॉल्ड मिलती है। इसमें 3 यूएसबी और 1 एचडीएमआई पोर्ट दिया गया है। 1.59 किलो वजन वाले इस लैपटॉप की कीमत 30,000 रुपये के आसपास रहती है।
डेल वोस्त्रो नोटबुक 3500 (Dell Vostro Notebook 3500)
डेल का ये लैपटॉप ऑनलाइन स्टडी के साथ-साथ वर्क फ्रॉम होम में भी काम आ सकता है। 15.6 इंच डिस्प्ले वाले डेल वोस्त्रो नोटबुक 3500 लैपटॉप का डिस्प्ले रेजॉलूशन 1920×1080 पिक्सल है। इस लैपटॉप में इंटेल का पेंटीयम प्रोसेसर 7505 दिया गया है। लैपटॉप में 4 जीबी रैम और 1 टीबी हार्ड डिस्क दी गई है। ये फर्स्ट टाइम यूजर्स के लिए काफी होती है। इसका चार्जर 45 वॉट का है। लैपटॉप में 1.78 किलो वजन है और इसकी कीमत 28,500 रुपये है। इसे खरीदते वक्त आप अपने हिसाब से मोडिफाई कर सकते हैं। अधिक फीचर्स लेने पर लैपटॉप की कीमत बढ़ जाएगी।

डेल वोस्त्रो 3405 (DELL Vostro 3405 Athlon Dual Core 3050)
ये भी पहले नंबर वाला ही लैपटॉप है लेकिन इसका प्रोसेसर दूसरा है। ये एक पतला और स्टाइलिश लैपटॉप है। इसमें 14 इंच का एचडी एलईडी डिस्प्ले दिया गया है। इसका रेजॉलूशन 1366×768 पिक्सल है। परफॉर्मेंस के लिए इसमें एएमडी का ड्यूल कोर 3050 प्रोसेसर दिया गया है। लैपटॉप में 4 जीबी रैम और 256 जीबी एसएसडी दी गई है। इसमें विंडो 10 प्री इंस्टॉल्ड आती है। लैपटॉप में 2 यूएसबी और 1 एचडीएमआई पोर्ट दिया गया है। साथ ही एक 3 इन 1 कार्ड रीडर भी दिया गया है। वीडियो कॉल्स और मीटिंग के लिए इसमें एक एचडी फ्रंट कैमरा दिया गया है। इसमें 1 साल के लिए एंटीवायरस का सब्सक्रिप्शन दिया गया है। इसकी बैटरी 10 घंटे का बैकअप देती है। इसका वजन 1.59 किलो है और इसकी कीमत 24,000 रुपये के आसपास रहती है।
डेल लैटिट्यूड 7440 (DELL Latitude 7440 Pentium Dual Core 4th Gen)
ये कंपनी के शुरुआती लैपटॉप्स में से एक है। 14 इंच के डिस्प्ले वाले इस लैपटॉप का रेजॉलूशन 1366×768 पिक्सल है। लैपटॉप में 16 जीबी रैम और 500 जीबी हार्ड डिस्क दी गई है जो कि नॉर्मल काम के लिए ठीक है। इसमें इंटेल का आई4 प्रोसेसर दिया गया है जो एंट्री लेवल यूजर्स के हिसाब से अच्छा परफॉर्म करता है। ये एक फोर्थ जनरेशन लैपटॉप है। वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 2 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इसमें 2 यूएसबी और 1 एचडीएमआई पोर्ट दिया गया है। इसकी कीमत 24,000 रुपये है। कुल मिलाकर शुरुआत करने के हिसाब से तो ये एक ठीक लैपटॉप है।