बर्तन धोना आसान बनाएंगे ये Dishwashers, जानें कीमत और फीचर्स

4297

आजकल डिशवॉशर (Dishwashers) आधुनिक रसोई (modern kitchen) का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है, जो आपको न केवल अपना समय और ऊर्जा बचाने में मदद करता है, बल्कि पानी की खपत भी कम करता है। इसकी मदद से प्लेटों से लेकर प्रेशर कुकर कई तरह के बर्तनों को आसानी से साफ कर सकते हैं। हालांकि मार्केट में Dishwashers की इतनी रेंज मौजूद हैं कि अच्छे डिशवॉशर का चुनाव करना आसान नहीं होता है। वैसे, डिशवॉशर खरीदने से पहले कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी होता है जैसे कि आप किस प्रकार का डिशवॉशर चाहते हैं – बिल्ट-इन या फिर काउंटरटॉप (built-in or countertop)। इसके अलावा, आपको डिशवॉशर की क्षमता, हार्ड वाटर के साथ अनूकुल है या नहीं, वॉश मोड और drying mechanisms का भी ध्यान रखना होगा। आइए जान लेते हैं मार्केट के उपलब्ध कुछ अच्छे Dishwashers के बारे में ताकि खरीदारी में आपको सुविधा हो…

Voltas Beko 8 Place Table Top Dishwasher
डिशवॉशर खरीदने की सोच रहे हैं, तो Voltas का यह Dishwasher भी आपके लिए एक ऑप्शन हो सकता है। यह 8 प्लेस टेबल टॉप डिशवॉशर (8 Place Table Top Dishwasher) छोटे परिवारों के लिए उपयुक्त हो सकता है। यह 8 प्लेस सेटिंग्स के साथ आता है, जिसमें एक बार में 96 dishes (बर्तन) तक को फिट कर सकते हैं। इसमें बर्तनों को धोने के लिए 6 प्रोग्राम्स दिए गए हैं।

अगर आप तेजी से बर्तनों को धोना चाहते हैं, तो इसमें Mini 30 Program की सुविधा दी गई है। अगर इसमें दिए गए intensive mode की बात करें, तो यह बर्तनों को धोने के लिए पावरफुल जेट का इस्तेमाल करता है और बर्तनों की सफाई के लिए 70 डिग्री सेल्सियस तक गर्म पानी का उपयोग करता है। यह आकार में कॉम्पैक्ट है और सुविधाओं से भरा हुआ है, जो इसे एक अच्छा विकल्प बनाता है। फ्लिपकार्ट पर इस प्रोडक्ट की कीमत 22,890 रुपये है। कंपनी प्रोडक्ट पर 2 साल और मोटर पर 5 साल की वारंटी देती है। इसे 3,815 रुपये प्रतिमाह की EMI पर भी खरीद सकते हैं।
यह भी पढ़ेंः बर्तन धोने के लिए Dishwasher खरीदने जा रहे हैं, तो जान लें ये बेसिक बातें…

Hafele Aqua 12S Freestanding Dishwasher
फैमिली बड़ी है, तो फिर Hafele Aqua 12S Dishwasher को ट्राई कर सकते हैं। इस प्रोडक्ट की खास बात यह है कि इसमें हाई कैपिसिटी 12 place settings की सुविधा है यानी बड़े-छोटे बर्तनों को भी आसानी से साफ कर पाएंगे। इसके अलावा, यह कई वॉश प्रोग्राम्स के साथ आता है, जैसे कि हाफ लोड (half load), ग्लास केयर (glass care) आदि। इसमें आपको low consumption mode मोड भी मिलते हैं, जिनकी मदद से केवल 11-लीटर पानी में बर्तन को साफ ​​​​कर सकते हैं।

डिशवॉशर में रैक और स्पाइक्स से कांच व क्रॉकरी के बने प्लेट या बर्तनों को खरोंच से बचाने के लिए नायलॉन की कोटिंग की गई है। यदि आप बड़े परिवारों के लिए डिशवॉशर की तलाश कर रहे हैं तो हाफेले का डिशवॉशर एक विकल्प हो सकता है। अमेजन पर इस प्रोडक्ट की कीमत 31,614 रुपये है। कंपनी प्रोडक्ट पर 1 साल की वारंटी ऑफर करती है। अगर EMI विकल्प के तहत खरीदना चाहते हैं, तो इसे 1,488 रुपये प्रतिमाह की ईएमआई पर खरीद सकते हैं।

Elica 12 Place Settings Dishwasher
Elica का यह डिशवॉशर 12 प्लेस सेटिंग्स (12 Place Settings) से लैस है। डिशवॉशर का डिजाइन सिंपल है। इसे आप किचन में आसानी से इस्तेमाल कर पाएंगे। यह 5 वॉश साइकल ( 5 wash cycles) सपोर्ट के साथ आता है – 1 घंटा, इंटेंसिव, इको, क्विक और सोक (1 hour, Intensive, Eco, Quick, and Soak)। आप अपनी जरूरत के हिसाब से बर्तन को धोने के लिए इन मोड्स का इस्तेमाल कर सकते हैं।

यह 99.9% तक कीटाणुओं और जीवाणुओं (germs and bacteria) को खत्म करने के लिए 70-डिग्री सेल्सियस तापमान के गर्म पानी का उपयोग करता है। Elica का यह डिशवॉशर कई तरह की सुविधाओं के साथ आता है। इसमें आपको सॉफ्ट टच कंट्रोल, लीक-प्रूफ डिजाइन और धोने के बाद बर्तनों को सुखाना भी शामिल है। अमेजन पर इसकी कीमत 27,990 रुपये है। कंपनी इस प्रोडक्ट पर 5 साल की वारंटी ऑफर करती है। इसे आप 1,318 रुपये प्रतिमाह EMI पर भी खरीद सकते हैं।
यह भी पढ़ेंः 5,000 रु से कम हैं इन Microwave ovens की कीमत, EMI का विकल्प भी है मौजूद

Web Stories