बड़े काम के हैं ये Electric curd makers, हर मौसम में तैयार कर पाएंगे स्वादिष्ट दही

21224

दही (curd) भारतीय भोजन का एक हिस्सा है। यह पौष्टिक होने के साथ-साथ स्वादिष्ट भी होता है। अगर आप नियमित रूप से दही का इस्तेमाल भोजन में करते हैं, तो फिर आपके लिए Electric curd makers एक अच्छा विकल्प हो सकता है। इसकी मदद से आप बाजार की बजाय घर पर ही स्वादिष्ट दही तैयार कर पाएंगे। अच्छी बात यह है कि कर्ड मेकर की मदद से किसी भी मौसम में आपके लिए घर पर दही तैयार करना आसान हो जाएगा। आइए आपको बताते हैं कुछ ऐसे ही Electric curd makers के बारे में, जिन्हें आप किफायती दामों पर ऑनलाइन खरीद सकते हैं।

Agaro Classic Yogurt Maker

यह क्लासिक योगर्ट मेकर (Classic Yogurt Maker) आपके किचन के लिए एक किफायती विकल्प हो सकता है। इसके फीचर्स की बात करें, तो यह इंटेलिजेंट हीट कंट्रोल मैकेनिज्म से लैस है, जो आपको बेहतर तरीके से दही तैयार करने में मदद करता है। यह समान रूप से हीट का वितरण करता है। इसकी क्षमता 1.2 लीटर की है यानी यह डिवाइस 2-3 लोगों के परिवार के लिए एकदम सही है। इसमें स्टेनलेस-स्टील का आंतरिक बर्तन है, जो एक आदर्श फर्ममेंटेशन वातावरण बनाने में मदद करता है। यह डबल टॉप सील के साथ आता है, जो बैक्टीरिया को इसमें प्रवेश करने से रोकता है। 4 कुकिंग फंक्शन वाले Agaro क्लासिक योगर्ट मेकर का इस्तेमाल विभिन्न प्रकार के योगर्ट बनाने के लिए किया जा सकता है। यह टिकाऊ डिजाइन के साथ आता है। अमेजन पर इसकी कीमत सिर्फ 649 रुपये है।
यह भी पढ़ेंः बेहद किफायती हैं ये keyboard और Mouse कॉम्बो, जानें कीमत और फीचर्स

HSR Automatic Yogurt Maker

इस ऑटोमैटिक योगर्ट मेकर (Automatic Yogurt Maker) की मदद से किसी भी मौसम में आप दही तैयार कर सकते हैं। इसे इस्तेमाल करना भी काफी आसान है। आपको बस इस योगर्ट मेकर में दूध डालना है। फिर एक ग्राम खमीर या 2-3 बड़े चम्मच दही डालें। इसके बाद डिवाइस को चालू कर दें और इसे 8-9 घंटे के लिए छोड़ दें। इसके बाद आपको दही तैयार मिलेगा। वैसे, इस डिवाइस का उपयोग बच्चों के दूध गर्म करने के लिए भी किया जा सकता है क्योंकि यह milk bottle holder के साथ आता है। एनर्जी इफिशियंट होने के कारण HSR ऑटोमैटिक योगर्ट मेकर केवल 15 वाट बिजली की खपत करता है। इसे सफाई करना भी आसान है। इस दही मेकर के गैर-इलेक्ट्रिक हिस्से को डिशवाशर में भी साफ कर सकते हैं। इसके आंतरिक हिस्से स्टेनलेस स्टील से बने होते हैं, वहीं इसका बाहरी बॉडी food-grade प्लास्टिक से बना है। ट्रिपल थर्मोस्टेटिक सिस्टम, डबल सील फर्ममेंटेशन और 1 लीटर की क्षमता से लैस है। इसकी कीमत अमेजन पर 647 रुपये है।

KeepCart Automatic Yogurt Maker

कीपकार्ट ऑटोमैटिक योगर्ट मेकर में यूनिक सील-टाइट ढक्कन के साथ आता है। यह दही को रेफ्रिजरेटर में तीन सप्ताह से अधिक समय तक स्टोर करने में सक्षम बनाता है। इसकी बॉडी फूड-ग्रेड प्लास्टिक से बनी है, जो पीवीसी और बीपीए मुक्त है। भीतरी कंटेनर स्टेनलेस स्टील से बना है। ये दोनों स्पेक्स यह सुनिश्चित करने में मदद करते हैं कि कोई contamination न हो। यह सफाई करने के लिहाज से भी आसान है। इसका बिना इलेक्ट्रिक वाला हिस्सा डिशवॉशर-सुरक्षित हैं। यह 900 मिलीलीटर की क्षमता के साथ आता है। यह योगर्ट मेकर 2-3 लोगों के परिवार के लिए आदर्श है। यह केवल 15 वाट द्वारा संचालित होता है। इसमें आपको कॉम्पैक्ट बिल्ड और एर्गोनोमिक डिजाइन मिलता है। इस प्रोडक्ट की कीमत अमेजन पर 597 रुपये है।
यह भी पढ़ेंः बाजार में आया 14 पैसे में एक किलोमीटर चलने वाला Crayon Snow+ इलेक्ट्रिक स्कूटर, ड्राइविंग लाइसेंस की नहीं पड़ेगी जरूरत

Web Stories