
वैसे तो डेटा ट्रांसफर के लिए कई सारे विकल्प मौजूद हैं। हालांकि सबकी कुछ न कुछ लिमिट है। अगर डेटा कम स्टोरेज का हो तो आप आसानी से उसे दूसरे को ट्रांसफर कर सकते हैं। लेकिन अगर डेटा साइज में बड़ा हो या स्टोरेज MB में न होकर GB में हो तो आपके लिए थोड़ी मुश्किलें खड़ी हो सकती हैं। हमारी इस रिपोर्ट में हम आपकी इसी समस्या का समाधान बता रहे हैं। अपनी इस रिपोर्ट में हम आपको वो तरीके बता रहे हैं जिनसे आप बड़े से बड़ा डेटा भी आसानी से मनचाही डेस्टिनेशन पर भेज सकते हैं। इन साइट्स के माध्यम से आप कई GB डेटा फ्री में शेयर कर सकते हैं। जानिए….
वी ट्रांसफर (We Transfer)
बीते दिनों में ये सबसे लोकप्रिय प्लैटफॉर्म बनकर उभरा है। आपको कुछ नहीं करना है, बस वी ट्रांसफर साइट पर जाना है और आपको मनचाही फाइल अपलोड करना है। इसके बाद जब वो फाइल अपलोड हो जाएगी तो एक लिंक क्रिएट हो जाता है। आप जिसे भी फाइल भेजना चाहते हैं, उसे वो लिंक सेंड कर दें। अब सामने वाला शख्स इस लिंक पर क्लिक कर सारा कंटेंट डाउनलोड कर सकता है। इसके जरिए आप फ्री में 2GB तक डेटा सेंड कर सकते हैं। हालांकि अगर आप ज्यादा बड़ी फाइल सेंड करना चाहते हैं तो आप पैसे खर्च करके प्रीमियम वर्जन लेकर 20जीबी तक कि फाइल सेंड कर पाएंगे।
सेंड एनीवेयर (Send Anywhere)
ये भी एक फाइल ट्रांसफर साइट है जिसके जरिए आप 10 जीबी तक का देता भेज सकते हैं। प्रोसेस सारा बाकी साइट्स की तरह ही है। एक लिंक बनता है जिसे आप सामने वाले शख्स से शेयर करते हैं। शख्स लिंक ओपन कर सारी फाइल्स डाउनलोड कर सकता है।

माई एयर ब्रिज (My Airbridge)
माई एयर ब्रिज के जरिए भी यूजर्स लिंक बनाकर फाइल्स ट्रांसफर कर सकते हैं। यह प्लैटफॉर्म आपको 20 जीबी तक का डेटा शेयर करने का विकल्प देता है। इस प्लैटफॉर्म पर यूजर्स मेल के जरिए भी फाइल शेयर कर सकते हैं। इसके लिए आपको ‘Send File VIA EMail’ पर क्लिक कर सामने वाले की मेल आईडी लिखनी होती है। फिर फाइल अटैच कर सेंड कर दीजिए। ये भी एक अच्छा विकल्प है।
फाइलमेल.कॉम (File Mail)
फाइलमेल पर फ्री अकाउंट के जरिए यूजर्स को 30 जीबी तक फ्री डेटा भेजने का विकल्प मिलता है। इसके कई प्रीमियम वर्जन भी हैं। यूजर्स चाहें तो इसका एप भी डाउनलोड कर सकते हैं। हालांकि ये प्लैटफॉर्म अभी उतना फेमस नहीं हुआ है।
सेंड ट्रांसफर (Send Tranfer)
यह प्लैटफॉर्म यूजर्स को 10 जीबी तक का डेटा शेयर करने का विकल्प देता है। इसके जरिए आप लिंक बनाकर फाइल्स शेयर कर सकते हैं। ये लिंक 7 दिन में अपने आप डिलीट हो जाता है। इसके जरिए भी यूजर्स आसानी से डेटा शेयर कर सकते हैं।