25,000 रु. से कम में आते हैं ये 6.0 Kg Front Loading Washing Machine, जानें कीमत और फीचर्स

3836

वॉशिंग मशीन ( Washing Machine) ने कपड़े धोने के कार्य को बहुत सुविधाजनक बना दिया है। देखा जाए, तो बाजार में वॉशिंग मशीन की बहुत सारी वैराइटी मौजूद हैं। आमतौर पर लोग अपनी जरूरत और पसंद के हिसाब से इनका चयन करते हैं। front load washing machine भी लोगों को खूब पसंद आते हैं। अगर आपकी फैमिली बहुत बड़ी नहीं है, तो 6.0 Kg Front Loading वॉशिंग मशीन भी आदर्श हो सकता है। बाजार में 6.0 Kg Inverter Fully-Automatic वॉशिंग मशीन 25,000 रुपये से कम की कीमत में भी मौजूद हैं। आइए जान लेते हैं इनके फीचर्स और कीमत के बारे में, ताकि आपको खरीदारी के दौरान सही चुनाव करने में आसानी हो…

Samsung 6.0 Kg Inverter Fully-Automatic Front Loading Washing Machine
अगर आप फ्रंट लोड ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन खरीदना चाहते हैं, तो Samsung का यह 6.0 Kg वाला Fully-Automatic Front Loading इनवर्टर वॉशिंग मशीन एक ऑप्शन हो सकता है। यह छोटी फैमिली के लिहाज से आदर्श हो सता है। अच्छी बात यह है कि यह 5-स्टार रेटिंग के साथ आता है। इसके फीचर्स की बात करें, इसमें हाइजीन स्टीम (Hygiene Steam) फीचर है, जो यह सुनिश्चित करता है कि वह हर बार बेहतर वॉश मिले।

इसके साथ Eco Drum Clean Technology,डिजिटल इनवर्टर, चाइल्ड लॉक (Child Lock) जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं। इस वॉशिंग मशीन में तीन वॉश प्रोग्राम (Wash programs) के साथ मोटर स्पीड 1000 RPM है। आपको बता दें कि जितना ज्यादा RPM होगा, कपड़े को ड्राई होने में उतना ही कम समय लगेगा। इसका नॉइज लेवल 49 db है। कंपनी इस प्रोडक्ट पर तीन साल और मोटर पर 10 साल की वारंटी देती है। अमेजन पर फिलहाल इस 6 किलोग्राम वाले फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन की कीमत 21,990 रुपये है।

LG 6.0 Kg Inverter Fully-Automatic Front Loading Washing Machine
एलजी (LG) के वॉशिंग मशीन भी काफी अच्छे होते हैं। यह फुली ऑटोमैटिक (Fully-Automatic) फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन है, जिसकी क्षमता 6 किग्रा है। इसके फीचर्स की बात करें, तो यह 6 मोशन कंट्रोल टेक्नोलॉजी (6 Motion Control Technology) से लैस है। इसकी मदद से अपनी जरूरत के हिसाब से 6 अलग-अलग वॉशिंग विकल्पों को चुन सकते हैं। इसके साथ वाटरप्रूफ टच पैनल दिया गया है। यह वॉशिंग मशीन स्टेनलेस स्टील ड्रम (Stainless Steel Drum) के साथ आता है। इसमें आपको ऑटो रिस्टार्ट फीचर भी मिलते हैं। अगर लाइट कट जाती है, तो यह फीचर उपयोगी हो सकता है।

यह Functional Heater के साथ आता है, जो पानी को अधिकतम 60-डिग्री सेल्सियस तक गर्म कर सकता है। यानी इसमें आपको कपड़े की बेहतर सफाई मिल सकती है। इसके अन्य फीचर की बात करें, तो यह 5 स्टार के साथ 1000 RPM के साथ आता है। इसका नॉइज लेवल 54 db है। बच्चे की सुरक्षा के लिए चाइल्ड लॉक फीचर भी दिया गया है। कंपनी प्रोडक्ट पर 2 साल और मोटर (motor) पर 10 साल की वारंटी देती है। फिलहाल इसकी ऑनलाइन कीमत 23,990 रुपये है।

IFB 6 kg Fully-Automatic Front Loading Washing Machine
IFB फ्रंट लोडिंग वॉशिंग मशीन भी आपके लिए एक ऑप्शन हो सकता है। इसमें आपको 800 rpm spin speed मिलती है। जिद्दी दाग ​​से निपटने के लिए इसमें इनबिल्ट हीटर (inbuilt heater) की सुविधा है। इसके अन्य फीचर की बात करें, तो यह बॉल वाल्व टेक्नोलॉजी (Ball Valve Technology) से लैस है, जो न सिर्फ खराब पानी को पूरी तरह से हटा देता है, बल्कि डिटर्जेंट की बर्बादी को भी रोकता है। आईएफबी वॉशिंग मशीन एक अनोखी तकनीक का उपयोग करती है, जो आपको साइकल के बीच में कपड़े धोने में मदद करेगी। आप इसे रोक सकते हैं, सुरक्षित रूप से दरवाजा खोल सकते हैं और कपड़े डाल सकते हैं।

वहीं इसका एक्वा इंजन (Aqua Engine) आपके कपड़े को साफ और मुलायम रखता है। यह एंटी-एलर्जेन फीचर के साथ आता है। इसमें कपड़े को वॉश करने के लिए एक्सप्रेस वॉश (Express Wash) मोड भी मिलता है। यह वॉशिंग मशीन 5 स्टार रेटिंग के साथ आता है। इसमें कपड़े धोने के लिए 15 वॉश प्रोग्राम्स हैं। नॉइज लेवल 54db है। हालांकि इसमें कपड़े सुखाने के लिए अलग से ड्रायर नहीं है। कंपनी प्रोडक्ट और मोटर पर 4 वर्ष की वारंटी देती है। इसकी कीमत 22,800 रुपये है।

Web Stories