घर बैठे टेस्ट करें Diabetes, 1500 रु से कम में आते हैं ये Glucometer

7146

देश में डायबिटीज (Diabetes) पीड़ित लोगों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। WHO के मुताबित, दुनियाभर में हाई ब्लड शुगर से करीब 3.4 मिलियन लोगों की मौत हो जाती है। डायबिटीज से अधिकतर होने वाली मौत कम-मध्यम आय वाले देशों में होती है। WHO के मुताबिक, डायबिटीज से होने वाली मौत वर्ष 2030 तक बढ़ कर करीब दोगुनी हो जाएगी।

हालांकि तकनीक की मदद से पहले की तुलना में आज डायबिटीज (Diabetes)पर नजर रखने से साथ उसे मैनेज करना ज्यादा आसान हो गया है। खासकर डायबिटीज के लिए जो सबसे जरूरी होता है, उनमें ब्लड शुगर लेवल को नियमित रूप से ट्रैक करना। यदि आप घर बैठे शुगर लेवल को टेस्ट करना चाहते हैं, तो Glucometer की मदद ले सकते हैं। ग्लूकोमीटर की कीमत भी ज्यादा नहीं है। आप 1,500 रुपये से कम की कीमत में ब्रांडेड कंपनियों के Glucometer खरीद सकते हैं…

भारत में मिलने वाले किफायती Glucometer

  • Accu-Chek Active Blood Glucose Meter Kit
  • Dr Trust Blood Sugar Testing Machine
  • Dr.Morepen GlucoOne Blood Glucose Monitor Model BG 03 (1)

Accu-Chek एक्टिव ब्लड ग्लूकोज मीटर किट

Accu-check भारत में सबसे प्रामाणिक और भरोसेमंद ब्रांडों में से एक है। Accu-Chek Active Blood Glucose Meter Kit ग्लूकोमीटर ISO स्टैंडर्ड की सटीकता को पूरा करता है। यह ईजी-टू-यूज डिवाइस है और इसी कहीं भी कैरी करना आसान है। चूंकि इस डिवाइस को किसी कोडिंग की आवश्यकता नहीं है। यह ग्लूकोमीटर (Glucometer) उपयोग करने में अधिक आरामदायक और एक्यूरेट रिजल्ट देता है। ग्लूकोमीटर की सबसे खास बात यह है कि आपको 8-10 सेकंड के अंतराल में पट्टी को फिर से re-dose करने की अनुमति देता है। इसकी मदद से केवल पांच सेकंड में रिजल्ट का पता लगा सकते हैं। इसके लिए बस 1.5 माइक्रोलीटर ब्लड के नमूने की जरूरत पड़ती है। इसमें आपको 10 टेस्ट स्ट्रिप्स मिलते हैं। इसकी मेमोरी में 500 टेस्ट रिजल्ट सेव रहते हैं। Accu-Chek Active Blood Glucose Meter Kit की कीमत अमेजन पर 1,590 रुपये है।

Dr Trust ब्लड शुगर टेस्टिंग मशीन

डॉ ट्रस्ट का यह ब्लड शुगर टेस्टिंग मशीन (Dr Trust Blood Sugar Testing Machine) पूरी तरह से स्वचालित ग्लूकोमीटर है, जो कई सारी विशेषताओं से लैस है। ग्लूकोमीटर की स्ट्रिप्स बनाने में जिस तकनीक का उपयोग किया जाता है, उसकी एक्यूरेसी काफी हाई है। इस डिवाइस को कोडिंग की भी आवश्यकता नहीं है, जो कोडिंग त्रुटियों को रोकता है। इस Glucometer की मदद से केवल पांच सेकंड में ही सटीक रिजल्ट्स मिलते हैं। इसके लिए 0.5 माइक्रोलीटर ब्लड के नमूने की जरूरत पड़ती है। इसमें 60 टेस्ट स्ट्रिप्स मिलते हैं। साथ ही, इसमें 1000 टेस्ट मेमोरी की सुविधा है। इसमें GDH-FAD आधारित टेस्ट स्ट्रिप्स का इस्तेमाल किया जाता है। इसमें एलसीडी डिस्प्ले बैकलाइट फीचर के साथ आते हैं। इसमें तीन मोड जनरल, एसी और पीसी है। Dr Trust Blood Sugar टेस्टिंग मशीन की कीमत अमेजन पर 899 रुपये है। कंपनी इस प्रोडक्ट पर एक साल की वारंटी देती है।

Dr.Morepen ग्लूकोवन ब्लड ग्लूकोज मॉनिटर मॉडल बीजी 03 (1)

अगर आप किफायती ग्लूकोमीटर की तलाश में हैं, तो फिर डॉ. मोरपेन का GlucoOne Blood Glucose Monitor Model BG 03 (1) एक अच्छा विकल्प हो सकता है। वैसे, जब बात ग्लूकोमीटर की आती है, तो डॉ. मोरपेन भारतीय बाजार में सबसे भरोसेमंद ब्रांडों में से एक है। इसकी एक्यूरेसी रेट भी अच्छी है। यह न सिर्फ इस्तेमाल करने में आसान है, बल्कि ट्रैवल फ्रेंडली डिवाइस भी है। शुगर टेस्ट के लिए इसमें 0.5μ ब्लड के नमूने की जरूरत पड़ती है। इसमें टेस्ट स्ट्रिप्स की संख्या 25 है। इसमें स्वचालित कोडिंग नहीं है। यह 300 टेस्ट रिजल्ट को मेमोरी में सेव रखता है। Dr.Morepen के इस ग्लूकोमीटर को अमेजन से अभी केवल 525 रुपये में खरीद सकते है।

Web Stories