3,000 रुपये से कम में आते हैं ये Home Security Camera, कहीं से भी घर पर रख पाएंगे नजर

3018

आजकल जिस तरह से क्राइम के मामले बढ़ रहे हैं, उसमें घर की सिक्योरिटी के लिए सर्विलांस सीसीटीवी कैमरा (surveillance cctv camera) एक अच्छा विकल्प हो सकता है। Home Security Camera को वाई-फाई से कनेक्ट करना होता है। इसके बाद यूजर किसी भी जगह से लाइव फीड देख सकते हैं। ये सिक्योरिटी कैमरा इंफ्रारेड नाइट विजन (infrared night vision) से लैस हैं। अगर आप भी इस तरह के सिक्योरिटी कैमरा की तलाश में हैं, तो आइए जान लेते हैं बाजार में 3,000 रुपये से कम की कीमत में मौजूद कुछ ऐसी ही सिक्योरिटी कैमरा के बारे में….

ACT HomeCam
ACT HomeCam को आप 2,249 रुपये की कीमत में खरीद सकते हैं। इसे वाई-फाई से कनेक्ट करना होता है। TP-Link Tapo ऐप की मदद से आप कहीं से भी घर की लाइव फुटेज देख सकते हैं। हालांकि यह होम सिक्योरिटी कैमरा केवल ACT नेटवर्क के साथ ही काम करता है। इसमें 2 MP का HD कैमरा है, जिसमें 1080p की रिकॉर्डिंग होती है। यह Night Vision Infrared lens के साथ आता है, जो रात के समय में 30 फीट तक की दूरी तक चीजों को साफ दिखा सकता है। यह मोशन को पहचानता है। यह अलर्ट भी करता है। इसमें एक microSD कार्ड स्लॉट है जो 24 दिनों तक 128 जीबी तक की फुटेज स्टोरेज को सपोर्ट करता है। यूजर्स अपनी सुविधा के अनुसार इसमें रिकॉर्डिंग और वीडियो प्लेबैक का शेड्यूल निर्धारित कर सकते हैं। इसमें प्राइवेसी मोड है, जो जरूरत होने पर रिकॉर्डिंग को रोक भी सकता है।

MI HD 360°Smart Security Camera
शाओमी का MI HD 360°Smart Security Camera एलेक्सा ( ALEXA) सपोर्ट के साथ आता है। यानी इसके साथ वॉयस कंट्रोल को जोड़ सकता है। Xiaomi के इस होम सिक्योरिटी कैमरे की खास बात यह है कि इसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का सपोर्ट है। इसके साथ AI motion detection alert भी है। कैमरा एंगल 110 degree है। इसमें पावर डिटेक्शन इंजन, इंफ्रारेड नाइट विजन के साथ टॉक बैक फीचर भी दिया गया है। इसमें आपको मोशन डिटेक्शन भी मिलेगा। इसके अलावा, इसमें 5 वोल्ट-1 एम्पीयर का पावर इनपुट, माइक्रोएसडी कार्ड सपोर्ट और वाई-फाई का सपोर्ट है। कैमरे फीचर की बात करें, तो 20 फ्रेम प्रति सेकेंड की दर से वीडियो रिकॉर्ड होगा। इसमे आप 64GB तक के माइक्रोएसडी कार्ड का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसकी कीमत अमेजन पर 2,899 रुपये है।

Realme Smart Cam 360°
Realme Smart Cam भी गूगल असिस्टेंट और एलेक्सा वॉयस सपोर्ट जैसे फीचर से लैस है। इसमें फुल-एचडी (FHD) वीडियो रिकॉर्डिंग जैसे फीचर्स दिए गए हैं। यह कैमरा 1080p फुल-एचडी वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट के साथ आता है। इसमें रियल टाइम अलर्ट के लिए AI मोशन डिटेक्शन सपोर्ट भी मौजूद है। यूजर इसके साथ रिमोट कॉल के लिए टू-वे वॉयस टॉक का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें वाइड डायनमिक रेंज, तस्वीर की क्वालिटी में सुधार के लिए इसमें 3D नॉइज कैंसिलेशन एल्गोरिथ्म दिया गया है और बेहतर एज डिटेकशन और ब्लाइंट स्पोर्ट को खत्म करने के लिए मेकैनिकल गिम्बल 360 डिग्री पैनोरमिक विजन जैसे फीचर्स भी। रियलमी स्मार्ट कैम 360 में रात के लिए infrared night vision मोड दिया गया है। इसके अलावा, इसमें आपको 128GB तक माइक्रोएसडी कार्ड का सपोर्ट भी दिया गया है। कंपनी की वेबसाइट पर इसकी कीमत 2,999 रुपये है।

CP PLUS 360° Security Camera
CP PLUS का यह होम सिक्योरिटी कैमरा भी आपके लिए एक अच्छा विकल्प हो सकता है। इस कैमरे में 1080 पिक्सल फुल एचडी रिकॉर्डिंग की सुविधा है। इसे आपको अपने वाई-फाई से कनेक्ट करना होगा। इसके बाद आप घर की फुटेज को कहीं से भी देख पाएंगे। इसे आप अपने फोन से एक्सेस कर सकते हैं। इस कैमरे में 2-way talkback फीचर भी दिया गया है जिसकी मदद से आप किसी से वीडियो कॉलिंग पर बात कर सकेंगे। इसमें मोशन अलार्म, पैन, टिल्ट, जूम और माइक्रो एसडी कार्ड प्लेबैक सुविधा है। इसमें आप 64 जीबी तक की मेमोरी कार्ड को इस्तेमाल कर सकते हैं। इसे आप अमेजन से 2,399 रुपये की कीमत में खरीद सकते हैं।

Web Stories