Ice Cream Maker से घर पर ही तैयार करें स्वादिष्ट-हेल्दी आइसक्रीम, कीमत 3,000 रुपये से भी कम

7459

इस चिलचिलाती गर्मी में घर में बने आइसक्रीम (ice-cream) से भरे बड़े कटोरे से बेहतर और कुछ भी नहीं हो सकता। अगर आपके किचन में आइसक्रीम मेकर (Ice cream maker) है, तो फिर जब चाहें, तब आइसक्रीम की ठंडी और स्वादिष्ट कटोरी आपके लिए हाजिर हो सकता है। आजकल Ice cream maker भी काफी लोकप्रिय होने लगे हैं। यह उन लोगों के लिए एक आदर्श गैजेट है, जो खुद से आइसक्रीम बनाना पसंद करते हैं। अगर आप घर की जरूरतों के लिए लिए किफायती Ice cream maker की तलाश कर रहे हैं, तो बाजार में इससे जुड़े बहुत सारे विकल्प मौजूद हैं। आइए जान लेते हैं, कुछ ऐसे Ice Cream Makers के बारे में, जिन्हें आप 3,000 रुपये से कम की कीमत में खरीद सकते हैं।

किफायती हैं ये Ice Cream Maker

  • iBell Ice Cream Maker
  • Orbit Gelato 2 12-Watt Ice-Cream Maker
  • Kitchenif Ice Cream, Sorbet, Slush & Frozen Yoghurt Maker

आईबेल आइसक्रीम मेकर

अगर आप अपने घरेलू उपयोग के लिए किफायती आइसक्रीम मेकर (ice cream maker) खरीदना चाहते हैं, तो iBELL12W ICM15L आइसक्रीम मेकर एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है। अल्टीमेट बिल्ड क्वालिटी और शानदार परफॉर्मेंस इस आइसक्रीम मेकर को किफायती कीमत पर एक बेहतरीन विकल्प बनाती है।

आईबेल इलेक्ट्रिक आइसक्रीम मेकर में न सिर्फ आइसक्रीम, बल्कि शर्बत, जिलेटो और फ्रोजन दही बनाने की सुविधा भी है। इसे ऑपरेट करना भी काफी आसान है। यह डिवाइस हैवी ड्यूटी मिक्सिंग ब्लेड्स (mixing blades) से लैस है। पारदर्शी कवर डिजाइन की वजह से आइसक्रीम बनने की प्रक्रिया को आसानी से देख सकते हैं।

यह आइसक्रीम मशीन उन लोगों के लिए बहुत ही बेहतरीन है, जो लो-शुगर डाइट फॉलो करते हैं। इसकी मदद से अपने घर में आराम से बिना अधिक प्रयास किए पसंदीदा फ्रोजन डिलाइट (frozen delights) तैयार कर सकते हैं। इसकी क्षमता 1.5 लीटर है। यह पावरफुल मोटर से लैस है। इसका डिजाइन कॉम्पैक्टर कॉम्पैक्ट एर्गोनोमिक है। इसे आसानी से साफ भी किया जा सकता है।

iBell Ice Cream Maker की कीमत 2,450 रुपये है। कंपनी इस प्रोडक्ट पर 1 साल की वांरटी देती है। रजिस्ट्रेशन करने पर 1 साल की अतिरिक्त वारंटी मिलती है।

Orbit Gelato 2 12-वाट आइसक्रीम मेकर

Orbit Gelato Ice Cream Maker (ऑर्बिट गेलैटो आइसक्रीम मेकर) घर में आइसक्रीम तैयार करने का एक किफायती डिवाइस है। यह प्रीमियम ग्रेड आइसक्रीम और फ्रोजन डेसर्ट बनाने के लिए बहुत ही अच्छा है। इस्तेमाल करने में सुविधाजनक होने के साथ इस परफॉर्मेंस भी बेहतर रहता है। आप गर्मियों में घर में तैयार आइसक्रीम का आनंद उठा सकते हैं।

इस डिवाइस की मदद से आइसक्रीम, जिलेटो, फ्रोजन दही (frozen yogurt) और शर्बत आदि बना सकते हैं। इसमें आइसक्रीम बनाने के कई विकल्प मौजूद है। आप अपनी पसंद के हिसाब से हार्ड और सॉफ्ट के विकल्प को चुन सकते हैं। इस मशीन की खास बात यह है कि आसान ऑन / ऑफ स्विच से लैस है और यह तेजी से आइसक्रीम, शर्बत, जमे हुए दही, जिलेटो आदि तैयार कर सकता है।

यह एक पारदर्शी ढक्कन के साथ आता है, जो आपको पूरी प्रक्रिया देखने देता है ताकि आप आसानी से जान सकें कि स्टॉप बटन को कब दबाना है। इसकी क्षमता 1.5 लीटर है। यह Detachable freezing bowl के साथ आता है। बेहतर बिल्ड क्वालिटी के साथ इसका डिजाइन भी कॉम्पैक्ट है। इसे आप आसानी से साफ कर सकते हैं।

Orbit Gelato 2 12-Watt Ice-Cream Maker की ऑनलाइन कीमत 2,495 रुपये है। कंपनी इस प्रोडक्ट पर 1 साल की वारंटी दे रही है।

किचनिफ आइसक्रीम मेकर

इस किचनिफ आइसक्रीम मेकर (Kitchenif Ice Cream Maker) के साथ आइसक्रीम बनाना बेहद आसान है। इसकी मदद से मौसमी और ताजे फलों से आधे घंटे से भी कम समय में आइसक्रीम तैयार कर सकते हैं। यह एक बड़ी क्षमता वाले bowl के साथ आता है, जो एक बार में आपके पूरे परिवार के आइसक्रीम तैयार कर सकता है।

इस आइसक्रीम मेकर की अच्छी बात यह है कि आप अपने पसंदीदा, ताजे और मौसमी फलों से यहां पर स्वादिष्ट और हेल्दी आइसक्रीम तैयार कर सकते हैं। किचनिफ आइसक्रीम मेकर का यह मॉडल उन लोगों के लिए अच्छा है, जो आइसक्रीम और डेसर्ट की दुनिया में बिल्कुल नए हैं।

बाउल को डबल डोर रेफ्रिजरेटर में लगभग 12-18 घंटे के लिए फ्रीज करना न भूलें। Ice Cream Maker की क्षमता 1.5 लीटर है। यह सेफ्टी लॉक और पारदर्शी ढक्कन के साथ आता है। इसमें आपको डबल इंसुलेटेड बाउल, नई मिक्सिंग पैडल आदि आते हैं। यह प्रोडक्ट उपयोग में आसान है, लेकिन आपको एक दिन पहले इसके आइस कंटेनर को फ्रीज करना होगा।

Kitchenif Ice Cream Maker की कीमत 3,873 रुपये है। कंपनी इस प्रोडक्ट पर 1 साल की वारंटी देती है।

Web Stories