
आज के दौर में अगर बिजली की सुविधा है, तो फिर आपको गैस सिलेंडर के लिए परेशान होने की जरूरत नहीं है। मॉडर्न किचन के लिए Induction Cooktop एक अच्छा विकल्प हो सकता है। इंडक्शन कुकटॉप (Induction Cooktop) की खासबात यह है कि आप बिना आग के भी खाना बना सकते हैं। आपको बता दें कि इंडक्शन कुकटॉप में आग से नहीं, बल्कि बिजली और चुंबक तकनीक की मदद से खाना बन जाता है। यह एक तरह का चौकोर आकार का चूल्हा होता है जिसमें बीच में एक हॉट प्लेट लगाई जाती है, जिसपर खाना बनाने के बर्तन को रखा जाता है।
इस कुकटॉप में फिजिक्स के सिद्धांत का उपयोग करते हुए बिजली के करंट शुरू होने पर उसके चारों ओर एक मैग्नेटिक एरिया तैयार हो जाता है। हॉट प्लेट पर बर्तन के तले के रेजिस्ट करने पर वह गर्म हो जाता है। यह मैग्नेटिक एरिया इतना अधिक गर्म हो जाता कि बर्तन में रखा खाना गैस चूल्हे से भी कम समय में पक जाता है। अगर आप Induction Cooktop खरीदने की सोच रहे हैं, तो बाजार में 2,000 रुपये की रेंज में अच्छी कंपनियों के कुकटॉप मिल जाएंगे…
Havells Insta Cook RT 1400 watts Induction Cooktop
अगर आप किचन के लिए Induction Cooktop की तलाश में हैं, तो Havells Insta Cook RT 1400 एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है। हैंड फ्री कुकिंग के लिहाज से यह उपयोगी है। यह 0-2 घंटे की प्री-टाइम सेटिंग के साथ आता है। इसमें चार तरह के कुकिंग ऑप्शन दिए गए हैं। इसके साथ digital LED का विकल्प भी मिलता है। इसमें सॉफ्ट टच बटन दिए गए हैं। यह खाना पकाने के लिए 1400W बिजली की खपत करता है और वोल्टेज को स्थित बनाए रखता है। इसमें एक ऑटो-पैन सेंसर (auto-pan sensor) है , जो तभी काम करता है, जब बर्तन इंडक्शन कुकटॉप पर होता है। यह डबल मूव तकनीक, ऑटो टेम्परेचर कंट्रोल, सॉफ्ट टच बटन आदि जैसे फीचर से लैस है। इसकी ऑनलाइन कीमत 2,130 रुपये है। कंपनी इस प्रोडक्ट पर एक साल की वारंटी देती है।
Usha Cook Joy (3616) 1600-Watt Induction Cooktop
आमतौर पर कुकटॉप्स में ओवरहीटिंग की समस्या होती है। Usha Cook Joy में सुपर सेविंग मोड है, जो इसे ओवरहीटिंग से बचाता है। उषा कुक जॉय 1600-वाट इंडक्शन कुकटॉप में पांच प्रीसेट मेन्यू है ताकि आप किसी भी भोजन को बिना किसी परेशानी या बिना उसका स्वाद खोए बना सके। इसमें मेटल ऑक्साइड वैरिस्टर (metal oxide varistor) है, जो वोल्टेज में उतार-चढ़ाव से सुरक्षा सुनिश्चित करता है। यह cooktop मॉर्डन टेक्नोलॉजी से लैस है और लाइटवेट भी। इसमें 1.2-मीटर लंबी लचीली पावर कॉर्ड है। यह पैन सेंसर (pan sensor) के साथ आता है, जो केवल कुकवेयर के साथ ही कार्य करता है। इसमें anti-skid feet है, जो इसे सेफ्टी प्रदान करता है। इसमें 10amp प्लग और बटन कंट्रोल्स हैं। यह तीन घंटे ऑटो टाइमर के साथ आता है। इसका डिजाइन प्रीमियम और स्लीक है। इसकी ऑनलाइन कीमत 2,048 रुपये है। कंपनी इस प्रोडक्ट पर 1 साल की वारंटी देती है।
V-Guard VIC 06 1600 Watts Induction Cooktop
V-Guard VIC 06 1600 W इंडक्शन कुकटॉप्स मैट फिनिशिंग और वाटर-क्रिस्टल डिजाइन के साथ आता है, जो आपको किचन के लिए परफेक्ट हो सकता है। इंटेलिजेंट टेक्नोलॉजी से लैस है। 4 घंटे की प्री-टाइमर सेटिंग की सुविधा है। यह पांच प्रकार के खाना पकाने के विकल्प से लैस है। इस कुकटॉप में पावर और टेम्परेचर कंट्रोल फीचर दिए गए हैं, जिसे अपनी जरूरत के हिसाब से बदला जा सकता है। इस वी-गार्ड VIC 06 1600W इंडक्शन कुकटॉप में 120W-1600W की बिजली खपत होती है। इसमें टेम्परेचर कंट्रोल 80 °C- 240°C तक है। इंडक्शन कुकटॉप में चार LED lights दिए गए हैं। इसमें आपको सॉफ्ट स्विच कंट्रोल फीचर भी मिलता है। स्टेनलेस स्टील का बेस है। इसके अलावा, 8 पावर लेवल्स हैं, जो 24 घंटे प्री-फंक्शन के साथ आते हैं। इसमें Ceramic cooking plate है। इसकी कीमत 2,199 रुपये है।