
खाना बनाना एक कला है और कई लोगों के लिए यह एक शौक भी है। आपको खाना पकाने का शौक है, लेकिन पकाने वाला बर्तन यानी उपकरण अच्छे नहीं हैं, तो खाना पकाने में आनंद नहीं आएगा। बर्तन घटिया क्वालिटी की है, तो कई बार खुशी निराशा में बदल जाती है। अगर आप अपने किचन के लिए अच्छे नॉन-स्टिक तवा (Non-Stick Tawa) की तलाश कर रहे हैं, तो आपको ब्रांडेड कंपनियों के तवा 1,000 रुपये के आसपास की रेंज में मिल जाएंगे…
Hawkins – Non-Stick Dosa Tawa
Hawkins का नॉन स्टिक डोसा तवा (Non-Stick Dosa tawa) अमेजन पर 1,245 रुपये की कीमत पर उपलब्ध है। इस नॉन स्टिक तवा की मदद से डोसा, पराठे और रोटियां बनाना आपके लिए आसान हो जाएगा। इसमें तेल का बहुत कम इस्तेमाल करना होता है। यह यूनिक पैटर्न के साथ आता है। हैंडल पैन से थोड़ा ऊंचा है और इसे ग्रिप करना आसान है। पूरा पैन समान रूप से गर्म हो जाता है ताकि आपकी रोटियां अच्छी तरह से पक जाए और कहीं भी जले नहीं। यह हाई क्वालिटी जर्मन कोटिंग (high-quality German coating) से लैस है, जो इसे नियमित पैन से अधिक टिकाऊ बनाता है। यह तेजी से गर्म होता है, इससे गैस की बचत भी होती है।
Solimo – Non-stick Tawa
Solimo का Non-stick tawa भी आपके लिए एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है। इसे आप सस्ते में खरीद सकते हैं। इसकी कीमत फिलहाल अमेजन पर 431 रुपये है। यह Non-stick tawa हर साइज में उपलब्ध है। यह 100 फीसदी virgin aluminium से बना है। रोजाना खाना पकाने के हिसाब से भी यह उपयोगी हो सकता है। यह पैन मजबूत और विश्वसनीय हैं। अगर आप प्रति दिन भी इसका इस्तेमाल करते हैं, तो तब भी लंबे समय तक उपयोग कर पाएंगे। इसमें 2-लेयर नॉन-स्टिक कोटिंग (2-layer non-stick coating) है। इसमें तेल का बहुत ज्यादा इस्तेमाल करने की जरूरत नहीं पड़ती है। यह स्मूथ हैंडल के साथ आता है।
Prestige Omega Select Plus Non-Stick Omni Tawa
Prestige का Omega Select Plus Non-Stick Omni Tawa तीन साइज में उपलब्ध है। प्रेस्टीज का यह नॉन-स्टिक तवा आपके लिए एक अच्छा विकल्प हो सकता है। प्रेस्टीज भारतीय बाजार में एक विश्वसनीय ब्रांड है और पिछले 30 वर्षों से भारतीय रसोई में अपनी जगह बना रखा है। यह तवा स्क्रेच रजिस्टेंट टेक्नोलॉजी (scratch resistant technology) से लैस है। इसके साथ धातु के चम्मच (metal spoons) का उपयोग करना भी आपके लिए ठीक रहेगा। खाना पकाते समय इसमें कुछ चिपकता नहीं है। इसके साथ आपको इसमें एक मजूबत हैंडल मिलता है। आप 25cm वाले तवे को अमेजन से 708 रुपये में खरीद सकते हैं।
Cello – Non-Stick Dosa Tawa
अगर आप डोसा तवा की तलाश कर रहे हैं, तो Cello का यह Non-Stick Dosa Tawa आपके लिए एक ऑप्शन हो सकता है। इस नॉन-स्टिक डोसा तवा में बहुत कम तेल से डोसा तैयार कर पाएंगे। यानी आप अपने पसंदीदा डोसा का आनंद ले सकते हैं, वह भी बिना अपने कोलेस्ट्रॉल के बारे में चिंता किए। इसके अलावा, इस तवा को इंडक्शन स्टोव (induction stove) के साथ एलपीजी गैस स्टोव (LPG gas stove) पर भी उपयोग कर सकते हैं। यह Detachable handles के साथ आता है। यह साफ करने में भी आसान और टिकाऊ है। इसे आप ऑनलाइन 699 रुपये की कीमत में खरीद सकते हैं।