
पोर्टेबल लैपटॉप स्टैंड (laptop stands) हल्के और कॉम्पैक्ट होते हैं और लंबे समय तक काम करने के लिए सही ऊंचाई प्रदान करते हैं। यदि आप लंबे समय तक लैपटॉप पर कार्य करते हैं, तो फिर ये काम के हो सकते हैं। खासकर पेशेवरों और स्टूडेंट्स के लिए उपयोगी हो सकते हैं। पोर्टेबल लैपटॉप स्टैंड (portable laptop stand) खरीदने की सोच रहे हैं, तो इनकी कीमत ज्यादा नहीं होती है। ये आपको 2,000 रुपये से कम की कीमत पर भी ऑनलाइन मिल जाएंगे।
Striff portable laptop table
स्ट्रिफ टेबल पोर्टेबल और हल्की होती है। इसे आसानी से मोड़ा जा सकता है। टेबल में एक मजबूत और पतला प्लास्टिक फ्रेम होता है, जिसे उपयोग में न होने पर मोड़ा जा सकता है। यह 25KG तक वजन सहने का दावा करता है। लैपटॉप स्टैंड में बड़े कट-आउट वेंट हैं, जो आपके लैपटॉप के निचले हिस्से में हवा को प्रवाहित होने देते हैं ताकि ओवरहीटिंग को रोका जा सके। स्ट्रिफ टेबल में एक एर्गोनोमिक डिजाइन है, जो अतिरिक्त उपयोगिता के लिए फोन स्टैंड के साथ आता है। Striff portable laptop table की कीमत ऑनलाइन 699 रुपये है। कंपनी इस प्रोडक्ट पर 1 साल की वारंटी देती है।
Dyazo Adjustable Laptop Stand
डायजो स्टैंड में अपनी सुविधा के साथ ऊंचाई को समायोजित कर सकते हैं। यह आपको अपने लैपटॉप की ऊंचाई को वांछित स्थिति तक बढ़ाने की सुविधा देता है। यदि आप घर से काम कर रहे हैं, तो स्टैंड आपके कार्य को अधिक सुविधाजनक बना सकता है। hollow-back design के साथ आता है, जो एयर फ्लो को बनाए रखता है। यह लैपटॉप को ठंडा रखने के लिए जरूरी होता है। एर्गोनॉमिक रूप से डिजाइन किए गए इस स्टैंड एक फोन स्टैंड की सुविधा है। यह इसकी उपयोगिता को और बढ़ा देता है। डायजो स्टैंड हल्का है और मजबूत एबीएस प्लास्टिक सामग्री के साथ बनाया गया है। Dyazo Adjustable Laptop Stand की कीमत 654 रुपये है। कंपनी इस प्रोडक्ट पर 1 साल की वारंटी ऑफर करती है।
Profissy Laptop Stand
Profissy laptop stand 6-स्पीड एडजस्टेबल हाइट प्रदान करता है, जिसे अपनी आवश्यकता के अनुसार एडजस्ट किया जा सकता है। स्टैंड की अच्छी बात यह है कि विभिन्न आकारों के लैपटॉप को संभाल सकता है। यह लैपटॉप स्टैंड एर्गोनोमिक रूप से डिजाइन किए गए हैं, जो आपके लैपटॉप को हवा के प्रवाह की अनुमति देकर ठंडा रखने में मदद करता है। लैपटॉप स्टैंड मजबूत, टिकाऊ और एल्यूमीनियम मिश्र धातु सामग्री से बना है। स्लिपेज और स्टैंड को नुकसान से बचाने के लिए प्रोफिसी लैपटॉप स्टैंड में रबर फुटिंग है। Laptop Stand की कीमत 1,799 रुपये है। कंपनी इस प्रोडक्ट पर 2 साल की वारंटी देती है।
Portronics My Buddy Plus POR-704
पोर्ट्रोनिक्स एक प्रसिद्ध ब्रांड है, जो किफायती इलेक्ट्रॉनिक्स बनाता है। Portronics My Buddy Plus POR-704 बेहतर तरीके से डिजाइन किया गया स्टैंड है। लैपटॉप टेबल एक कूलिंग फैन के साथ आता है, जो 1800rpm पर चलता है। यह आपके लैपटॉप को गर्म होने से बचाता है। यह एक मल्टी पर्पज टेबल है। इसे आसानी से फोल्ड कर सकते हैं। यह पोर्टेबल टेबल है। लैपटॉप और माउस को झुकी हुई स्थिति में उपयोग करते समय नीचे की ओर खिसकने से बचाने के लिए टॉप पर सॉफ्ट नॉच के साथ आता है। टेबल को आसानी से साफ किया जा सकता है, क्योंकि इसकी सतह चिकनी होती है। यह पोर्ट्रोनिक्स टेबल एक कूलिंग पैड के साथ आता है, जो आपके लैपटॉप को गर्म होने से बचाता है। इसकी कीमत 1,899 रुपये है। कंपनी इस प्रोडक्ट पर 1 साल की वारंटी देती है।