
कोरोना (Corona) का खतरा अभी टला नहीं है। फिर से एक बार देशभर में कोरोनावायरस के मामले बढ़ने लगे हैं। ऐसे में ऑक्सीमीटर डिवाइस (oximeter device) आपके लिए उपयोगी हो सकते हैं। oximeter device की मदद से घर पर ही जांच कर पाएंगे कि शरीर में ऑक्सीजन (oxygen) का स्तर क्या है? कोरोना वायरस के गंभीर मामलों में सांस से संबंधित समस्याएं ही देखने को मिलती हैं।
रीडिंग प्राप्त करने के लिए इस क्लिप जैसी डिवाइस में अंगुली को रखा जाता है। इसके बाद डिवाइस आपके खून में मौजूद ऑक्सीजन (oxygen) के स्तर को मापता है। इसकी मदद से हार्ट रेट (Heart rate), पल्स रेट, रेस्पिरेटरी रेट आदि को भी मापा जा सकता है। ऑक्सीजन लेवल की अधिक कमी खतरे की घंटी का संकेत होता है। आइए जानते हैं मार्केट में उपलब्ध कुछ अच्छे ऑक्सीमीटर के बारे में..
न्यूनिक फिंगरटिप पल्स ऑक्सीमीटर विथ ऑडियो पीएक्स 701(Newnik Fingertip Pulse Oximeter with Audio – PX701)
इस ऑक्सीमीटर (Oximeter) का इस्तेमाल बच्चों और बड़ों के लिए किया जा सकता है। इसकी मदद से ब्लड ऑक्सीजन सेचुरेशन लेवल (Spo2), पल्स रेट आदि को मापा जा सकता है। यह ओएलइडी (OLED) डिस्प्ले के साथ आता है। अगर आपका एसपीओ2 और पीआर (PR) लेवल प्री-सेट स्टैंडर्ड के कम आता है, तो यह डिवाइस बीप करने लगता है। इसका स्क्रीन वाटर रेजिस्टेंट है।
पल्स स्ट्रेंथ को मापने के लिए इसमें आधुनिक प्लीथोस्मोग्राफ वेवफॉर्म तकनीक का इस्तेमाल किया गया है। यह प्री-सेट बजर अलार्म फीचर से लैस है। इसमें लो-बैटरी इंडीकेटर, ऑटो ऑन-ऑफ फीचर भी है। यह डिवाइस सीई (CE) और एफडीए (FDA) के मानकों को पूरा करता है। इसे ऑपरेट करने के लिए ट्रिपल ए बैटरी की जरूरत होती है। यह एक साल की वारंटी के साथ आता है। इसकी कीमत अमेजन पर फिलहाल 1,299 रुपये है।
मेडिटिव फिंगरटिप पल्स ऑक्सीमीटर (MEDITIVE Fingertip Pulse Oximeter)
यह एफडीए और सीई द्वारा अप्रूव्ड ऑक्सीमीटर (Oximeter) डिवाइस है। इसमें रेस्पिरेटरी रेट (Respiratory Rate) के साथ Spo2 लेवल, पल्स रेट और स्ट्रेंथ लेवल को मापने की क्षमता है। यह एलइडी (LED )डिस्प्ले के साथ आता है। रीडिंग लेने में आपको परेशानी नहीं आएगी। यह सिंगल बटन के साथ आता है। आप लगातार बदलती पल्स रेट (Pulse Rate) की निगरानी कर सकते हैं। यह परफ्यूजन इंडेक्स को भी दिखता है।
बिल्ड क्वालिटी की बात है, तो यह सुपर कॉम्पैक्ट है। वर्कआउट करते समय भी यूजर इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। रेस्पिरेटरी रेट को मापने के लिए भी उपयोगी है। इससे फेफड़ों की ताकत का पता लगाया जा सकता है। यह वाटर रेजिस्टेंट है। इसमें इन-बिल्ट ऑटो पावर-ऑफ की सुविधा है। इसमें नियमित चेकअप के लिए विजुअल अलार्म सेट करने की सुविधा भी दी गई है। यह 1 साल की वारंटी के साथ आता है। इसकी कीमत 1290 रुपये है।
डॉ ट्रस्ट(यूएसए) प्रोफेशनल सीरीज फिंगरटिप पल्स ऑक्सीमीटर (Dr Trust Professional Series Finger Tip Pulse Oximeter)
यह मल्टीपर्पज पल्स ऑक्सीमीटर (Oximeter) है। यह ओएलइडी (OLED) डिस्प्ले के साथ आता है। इसकी मदद से पल्स, रेस्पिरेशन और एसपीओ2 (Spo2)के स्तर को आसानी से माप सकते हैं। यह डिजिटल थर्मामीटर के साथ आता है। डाटा आपको स्क्रीन पर दिखाई देगा। यह वाटर रेजिस्टेंट है। यह डिवाइस न केवल ब्लड के एसपीओ2 (SpO2)के स्तर को माप सकता है, बल्कि यह हार्ट पल्स रेट मॉनिटरिंग जैसे फीचर से भी लैस है।
यह ऑक्सीमीटर यूएस एफडीए से सर्टिफाइड है। इस डिवाइस का परफ्यूजन इंडेक्स ( कम पल्स को मापने की क्षमता) 0.2 है, जहां अन्य डिवाइस में यह आमतौर पर 0.6 होगा। यह रेस्पिरेटरी रेट को भी माप सकता है। इससे यह पता चलता है कि व्यक्ति का लंग्स कितना स्वस्थ है। इस डिवाइस को ऑपरेट करने के लिए ट्रिपल ए बैटरी की जरूरत होती है। यह 1 वर्ष की मैन्युफैक्चरिंग वारंटी के साथ आता है। इसकी कीमत अमेजन पर फिलहाल 1,599 रुपये है।