
क्या आप ऐसी वॉशिंग मशीन (Washing Machine) की तलाश में हैं, जो बेहतर परफॉर्मेंस के साथ किफायती भी हो, तो बाजार में सेमी ऑटोमेटिक वॉशिंग मशीन (Semi-Automatic Washing Machine) की कई रेंज मौजूद हैं। आप फैमिली और जरूरत के हिसाब से इसका चयन कर सकते हैं। फैमिली छोटी है, तो 6.5Kg क्षमता वाला सेमी ऑटोमेटिक वॉशिंग मशीन बेहतर हो सकता है, वहीं अगर फैमिली बड़ी है 7.2Kg या फिर इससे बड़ी क्षमता वाली Semi-Automatic Washing Machine के लिए जा सकते हैं। बाजार में 10,000 रुपये से कम की कीमत में ब्रांडेड कंपनियों के Semi-Automatic Washing Machine उपलब्ध हैं। आइए आपको बताते हैं किस कंपनी के वॉशिंग मशीन आपके लिए बेहतर हो सकते हैं…
LG 6.5Kg सेमी-ऑटोमेटिक वाशिंग मशीन
LG 6.5Kg Semi-Automatic Washing Machine (P7550R3FA)
आमतौर पर एलजी (LG) के वॉशिंग मशीन बेहतर होते हैं। सेमी ऑटोमैटिक वाशिंग मशीन (Semi-Automatic Washing Machine) की तलाश है और आपकी फैमिली छोटी है, तो यह एलजी का 6.5Kg Semi-Automatic Washing Machine (P7550R3FA) एक बेहतर ऑप्शन हो सकता है। आपको बता दें कि इस सेमी ऑटोमेटिक वाशिंग मशीन की क्षमता 6.5Kg की है। परफॉर्मेंस के मामले में बेहतर होने के साथ यह कॉम्पैक्ट वॉशिंग मशीन है। खास बात यह है कि इसकी रोटेशनल स्पीड (rotational speed) 1350 rpm, इसका मतलब है कि कपड़े तेजी से ड्राई होंगे। यह तीन वॉशिंग मोड विकल्प में आता है। इसके अलावा, इसमें इनबिल्ट एयर ड्राई टेक्नोलॉजी है, जिसकी वजह से कपड़े 40 प्रतिशत तक ड्राई हो जाते हैं। हालांकि इसमें हॉट वाटर वाशिंग की सुविधा नहीं है। फ्लिपकार्ट पर इसकी कीमत 10,728 रुपये है। कंपनी प्रोडक्ट पर 2 साल की वारंटी देती है।
व्हर्लपूल सेमी-ऑटोमेटिक वाशिंग मशीन सुपर्ब एटम 621
Whirlpool Semi-Automatic Washing Machine Superb Atom 621
सेमी-ऑटोमेटिक वॉशिंग मशीन की बात करें, तो व्हर्लपूल (Whirlpool) के वॉशिंग मशीन भी बेहतर होते हैं। Whirlpool Semi-Automatic Washing Machine Superb Atom 621 छोटी फैमिली के लिए एक बेहतर ऑप्शन हो सकता है। यह वॉशिंग मशीन (Washing Machine) 6.2Kg क्षमता के साथ आता है। यह कॉम्पैक्ट साइज वाला है। इसकी खास बात है कि यह कुछ अच्छे फीचर्स से लैस है। इसमें आपको क्विक वॉशिंग फीचर्स मिलते हैं, जिससे कपड़े तेजी से ड्राई हो जाते हैं। आपको बता दें कि इसकी रोटेशनल स्पीड 1400 rpm है। इससे बेहतर परफॉर्मेंस के साथ कपड़े तेजी से ड्राई होते हैं। इसमें आपको TurboScrub Technology भी मिलेंगे। यह मल्टीपल वॉशिंग मोड के साथ आता है। अमेजन पर इसकी कीमत 8,790 रु. है। कंपनी इस प्रोडक्ट पर 2 साल की वारंटी देती है।
सैमसंग 7.2 KG सेमी-ऑटोमेटिक वॉशिंग मशीन
Samsung 7.2 KG Semi-Automatic Washing machine (WT725QPNDMPXTL)
अगर आप एनर्जी इफिसियंट वॉशिंग मशीन की तलाश में हैं, तो Samsung 7.2 KG Semi-Automatic Washing machine (WT725QPNDMPXTL) एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है। अगर आपकी फैमिली थोड़ी बड़ी है, तो यह आपके लिए बेहतर हो सकता है। यह एनर्जी इफिसियंट वॉशिंग मशीन हाई रोटेशनल स्पीड यानी 1350 rpm के साथ आता है। इसमें कपड़े धोने के सुविधाजनक विकल्प के साथ ईजी वॉश ट्रे दिए गए हैं, जो मशीन में कपड़े डालने से पहले उसे स्क्रब करने की सुविधा देता है। यह एयर टर्बो ड्राइंग सिस्टम (air turbo drying system ) के साथ आता है, जो आपके कपड़ों को 40 प्रतिशत तक सूखा सकता है। इसमें आपको बेहतर परफॉर्मेंस मिलता है। इसमें आपको कई वॉश प्रोग्राम मिलते हैं। इसकी कीमत अमेजन पर 9,690 रुपये है। कंपनी इस पर 2 साल की वारंटी देती है।
6.5 किग्रा 5 स्टार सेमी-आटोमेटिक टॉप लोडिंग वाशिंग मशीन (NA-W65E5ARB)
Panasonic 6.5 kg 5 Star Semi-Automatic Top Loading Washing Machine (NA-W65E5ARB)
कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स के मामले में पैनासोनिक एक ट्रस्टेड ब्रांड है। Panasonic का यह सेमी-ऑटोमेटिक वॉशिंग मशीन 6.5 kg क्षमता से लैस है। यह 5 Star रेटिंग के साथ आता है यानी आप पर बिजली बिल पर ज्यादा भार नहीं पड़ेगा। यह 3-4 सदस्यों वाली फैमिली के लिए उपयुक्त हो सकता है। यह 1350 RPM के साथ आता है। स्पीन स्पीड जितनी ज्यादा होगी, ड्राई होने में उतना ही कम समय लगेगा। इसमें एक्वा स्पिन फीचर भी मिलता है। साथ ही, इसमें लिंट रिमूवल टेक्नोलॉजी से भी लैस है। कंपनी प्रोडक्ट पर 2 साल और मोटर पर 5 साल की वारंटी देती है। अमेजन पर इसकी कीमत 8,690 रुपये है।