हर टेंसन जाएंगे भूल, MX Takatak, Chingari समेत इन एप्स से दिमाग को रखें कूल

1328

चाइनीज शॉर्ट वीडियो एप टिकटॉक को भारत सरकार ने देश की सुरक्षा के लिए खतरा बताकर बैन कर दिया। इसके बाद देश की कई कम्पनियों और स्टार्टअप्स ने टिकटॉक की जगह लेने के क्लियर शॉर्ट वीडियो एप्स बनाए। हालांकि कोई भी टिकटॉक की बराबरी नहीं कर पाया। फिर भी नए एप्स ने लोगों को एंटरटेन करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। यहां हम आपको ऐसे ही एप्स के बारे में बता रहे हैं जिनसे आपको अच्छा मनोरंजन मिलेगा। पढ़िए ये रिपोर्ट…

एमएक्स टकाटक (MX Takatak)
टिकटॉक के बैन होने का फायदा अगर किसी एप को सबसे ज्यादा हुआ है तो वो एमएक्स टकाटक है। इसने टिकटॉक को लगभग रिप्लेस कर दिया है। इस पर लोगों को विश्वास इसलिए भी हो गया क्योंकि ये एप टाइम्स ऑफ इंडिया ब्रैंड का है। इसे टिकटॉक की हूबहू नकल कहा जाए तो कोई अतिश्योक्ति नहीं होगी। इसे प्लेस्टोर पर 100 मिलियन से अधिक लोगों ने डाउनलोड किया है।

चिंगारी (Chingari)
रोपोसो की तरह ही इस एप को भी टिकटॉक को रिप्लेस करने के लिए लॉन्च किया गया था। हालांकि ये भी उतना सफल नहीं हो पाया फिर भी आज 1 करोड़ से अधिक लोग इसका इस्तेमाल करते हैं। इसमें ट्रेंडिंग वीडियो, फनी वीडियो, एंटरटेनमेंट वीडियो जैसे हर तरह के वीडियोस मिलते हैं। ये एप भी हिंदी, इंग्लिश, बंगला, पंजाबी, गुजराती सहित कुल 11 भाषाओं में मौजूद है।

roposo
ये एप्स देंगे एंटरटेनमेंट का फुल डोज

मौज़ एप (Moj App)
ये एप शेयरचैट ने डिवेलप किया है। इसे भी 100 मिलियन से अधिक लोगों ने डाउनलोड किया है। इसमें लिप सिंक, फनी डायलॉग डबिंग और फन म्यूजिक वीडियो जैसे कई फीचर्स मिलते हैं। इसे भी लोगों ने हाथों-हाथ लिया है।

जिली एप (Zili App)
ये एप भी काफी वायरल और लोकप्रिय है। इसमें भी यूजर को कई सारे फीचर्स मिलते हैं। आप एक सिंगल क्लिक में वीडियो फेसबुक और व्हाट्सप्प पर शेयर कर सकते हैं। साथ ही इस एप की रीच काफी अच्छी है और यहां गांवों के वायरल वीडियो भी मिल जाते हैं।

रोपोसो (Roposo)
टिकटॉक बैन होने के बाद कई स्टार्टअप्स ने शॉर्ट वीडियो मेकिंग एप्स लॉन्च किए। इन्हीं में से एक रोपोसो भी था। हालांकि इस एप को वो सफलता नहीं मिल पाई, जो डिवेलपर्स ने सोची थी। रोपोसो एप हिंदी, कन्नड़, तमिल, तेलुगु, गुजराती जैसी कुल 11 भाषाओं में है। एप में हाहा वीडियो, भक्ति वीडियो, लुक गुड फील गुड वीडियो, बीट्स वीडियो जैसे चैनल बने हुए हैं जहां क्लिक कर यूजर अपना मूड चेंज कर सकता है।

Web Stories