
यदि आप अपने घर में जलने वाले LED bulbs में बदलाव करना चाहते हैं तो Smart LED Bulb आपके लिए बढ़िया साबित होंगे। खास बात यह है कि आप इन बल्ब को आसानी से कही से भी कंट्रोल कर सकते हैं। यही नहीं Smart Bulb में आपको कलर चेंज करने का ऑप्शन भी मिलेगा। आप बल्ब को मोबाइल ऐप से कनेक्ट करके भी ऑपरेट कर सकते हैं। बता दें कि कुछ स्मार्ट बल्ब ऐसे भी हैं जो वाई-फाई या ब्लूटूथ से कनेक्ट रहते हैं। आइए, आगे आपको खास स्मार्ट बल्ब की लिस्ट बताते हैं जो आपके काफी काम आ सकती है।
Syska 12-Watt Smart LED Bulb
Syska 12-वाट स्मार्ट एलईडी बल्ब में वाई-फाई की सुविधा मिलती है। जिसे आप एलेक्सा वॉयस कमांड और गूगल असिस्टेंट से कंट्रोल कर सकते हैं। बल्ब में 16 मिलियन कलर सपोर्ट दिया गया है। इसे आप Syska ऐप की मदद से चला सकते हैं। ऐप यूजर्स को बल्ब चालू और बंद करने, शेड्यूल सेट करने, बल्ब का रंग बदलने और कई चीजें कर सकते हैं। कीमत की बात करें तो आप इसे अमेजन पर मात्र 679 रुपये में खरीद पाएंगे।
Philips Smart Wi-Fi LED bulb B22 9-Watt WiZ Connected
फिलिप्स का स्मार्ट वाई-फाई एलईडी बल्ब अमेजन एलेक्सा और गूगल असिस्टेंट का काम करता है। इसमें 16 मिलियन कलर का सपोर्ट दिया गया है। आप WiZ एप के जरिए स्मार्ट बल्ब को कंट्रोल कर सकते हैं। इसमें वार्म लाइट और कूल लाइट जैसे प्री-सेट टोन आते हैं। खास बात यह है की फिलिप्स का यह स्मार्ट बल्ब काफी मजबूत है। कीमत की बात करें तो आप इसे अमेजन पर मात्र 769 रुपये में खरीद पाएंगे।
यह भी पढ़ें:आपके घर के लिए बेस्ट हैं ये Smart LED Bulbs, देखें लिस्ट और प्राइस

Wipro WiFi Enabled Smart LED Bulb E27 9-Watt
Wipro का WiFi वाला स्मार्ट LED बल्ब Google Assistant और Amazon Alexa का उपयोग करके वॉयस कमांड से कंट्रोल हो जाता है। इस बल्ब में 16 मिलियन कलर सपोर्ट मिलता है। साथ ही आप विप्रो नेक्स्ट स्मार्ट ऐप का उपयोग करके कर चेंज कर सकते हैं। ऐप की मदद से बल्ब कभी भी बंद या चालू कर सकते हैं। यानी आप बल्ब को लेकर पूरी प्लानिंग ऐप पर कर पाएंगे। वहीं, विप्रो के इस स्मार्ट बल्ब की कीमत मात्र 679 रुपये रखी गई है। आप इसे ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफार्म Amazon से ले सकते हैं।
Philips Hue 10W B22 Smart Bulb
Philips Hue 10W B22 स्मार्ट बल्ब 800 लुमेन की ब्राइटनेस देता है। आपको इस बल्ब की मदद से 80 प्रतिशत तक बिजली बचत हो सकती है। इसमें आपको बल्ब का कलर बदलने, इसे चालू और बंद करने, म्यूजिक के साथ अपनी लाइट को सिंक करने और ऐप का उपयोग करने की लाभ मिलता है। आप इसे गूगल असिस्टेंट की मदद से कंट्रोल कर सकते हैं। इसमें खास लोकेशन अवेयर फंक्शन भी है यानी आपके घर के नजदीक आते ही खुद ही लाइट जल जाएगी। इस बल्ब की कीमत 1999 रुपये है।
यह भी पढ़ें:1000 रुपये से भी कम में मिल रहा ये Room Heater, जानें Flipkart ऑफर

Mi LED Smart Color Bulb
एमआई का यह स्मार्ट बल्ब शानदार फीचर्स के साथ आता है। इसमें Google अस्सिटेंट, अमेजन एलेक्सा, आईओएस और एंड्रॉइड के साथ वाई-फाई कनेक्टिविटी मिलती है। इस स्मार्ट बल्ब में 16 मिलियन कलर सपोर्ट दिया गया। इसके अलावा आप इसका इस्तेमाल अपने मूड के हिसाब से अलग माहौल और कलर सेट करके कर सकते हैं। इस बल्ब की कीमत 849 रुपये है।
ये भी पढ़ें:किचन में स्मार्ट लगेंगे ये बॉटम Freezer Refrigerators, कीमत है बस इतनी