Switchboard Stickers से घर बनाएं और भी खूबसूरत, कीमत 200 रुपये से भी कम

7052

इनोवेटिव और यूनिक आइडियाज हमेशा चल रहे ट्रेंड्स में अपना स्थान बना लेते हैं। आजकल घर के सामान्य से दिखने वाले स्विचबोर्ड (switchboard) को भी खूबसूरत बनाने वाले स्टिकर्स ( stickers) आ गए हैं। ये छोटे, मजेदार आकार के फूल स्टिकर आपके स्विचबोर्ड के स्थान को पूरी तरह से बदल देता है। इन switchboard stickers का उपयोग किसी भी स्विचबोर्ड वाले स्थान के साथ किया जा सकता है। चाहे वह आपके होस्टलरूम का कमरा हो या फिर बेडरूम। अगर आप फ्लावर स्विचबोर्ड स्टिकर खरीदने की सोच रहे हैं, तो ये आपके लिए अच्छे विकल्प हो सकते हैं। इन स्टिकर्स की कीमत 200 रुपये से भी कम है।

स्टिकरयार्ड ट्यूलिप फ्लावर वॉल स्टिकर

अगर आप चाहें, तो अपने घर और ऑफिस के स्विचबोर्ड (StickersYard) वाले स्थान को स्टिकर्स की मदद से और भी ज्यादा खूबसूरत बना सकते हैं। StickersYard Tulip Flowers Wall Sticker स्विचबोर्ड के स्थान को न सिर्फ खूबसूरत बनाते हैं, बल्कि दीवार भी जीवंत हो उठते हैं। स्विचबोर्ड के लिए ये वॉल स्टिकर आपके कमरों में रंग और जीवंतता भरते हुए सुंदर बना देते हैं। ये कमरे में न सिर्फ अच्छे वाइब्स और विचार पैदा करेंगे, बल्कि आपके और आपके आस-पास के लोगों में सकारात्मक ऊर्जा भी फैलाएंगे। ये स्वयं चिपकने वाला, मैट फिनिश, हाई क्वालिटी वाले विनाइल आधारित कट आउट वॉल स्टिकर हैं। इसका इस्तेमाल टेक्स्चर, खुरदरी या असमान सतहों पर न करें। यह चिपकने की ताकत को कमजोर करेगा। साथ ही, इसे नमी या सीधी धूप वाले सतहों पर इस्तेमाल करने से बचें। इसकी कीमत अमेजन पर सिर्फ 199 रुपये है।

डेकल्स क्रिएशन विनाइल फ्लावर स्विचबोर्ड फ्रिज वॉल स्टिकर

अगर अपने स्विचबोर्ड या फिर फ्रिज के लिए वॉल स्टिकर्स की तलाश कर रहे हैं, तो फिर Decals Creation का यह स्विचबोर्ड स्टिकर्स आपके लिए एक अच्छा विकल्प हो सकता है। Decals Creation में पांच स्विचबोर्ड स्टिकर्स (switchboard stickers) का एक सेट है। पैक में अलग-अलग फूलों के स्टिकर हैं, जो बेहद खूबसूरत दिखते हैं। यह आपके स्विचबोर्ड वाली जगह को खूबसूरत और जीवंत बना देते हैं। इन स्टिकर्स (switchboard) को लगाना आसान है और इन्हें बिना किसी परेशानी के बनाए रखा जा सकता है। यह स्विचबोर्ड स्टिकर्स मैट फिनिश के साथ आते हैं, जो बेहद शानदार दिखते हैं। यदि आपको स्टिकर लगाने के बाद उन्हें दूसरी जगह लगाना है, तो नुकसान से बचने के लिए स्टिकर को सावधानी से हटा सकते हैं। स्टिकर को फिर से लगाया जा सकता है। Decals Creation Vinyl Flowers Switch Board की कीमत 179 रुपये है। इसे आप अमेजन से खरीद सकते हैं।

पिक्सल प्रिंट विनाइल फ्लावर स्विचबोर्ड स्टिकर

Pixel Print Vinyl Flowers स्विचबोर्ड स्टिकर्स काफी खूबसूरत हैं। ये आपके कमरे के लिए स्विचबोर्ड के लिए बेहतर विकल्प हो सकता है। पिक्सल प्रिंट विनाइल फ्लॉवर स्टिकर कमरे की खूबसूरती को और जीवंत बनाते हैं। खासकर बच्चों के कमरों के लिए असाधारण रूप से अच्छा है। ये स्टिकर्स वाटरप्रूफ हैं और इन्हें लगाना भी आसान है। ये काफी टिकाऊ भी होते हैं। चिकनी दीवारों के साथ सबसे अच्छा काम करता है। स्विचबोर्ड के पास इसे लगाते हैं, तो ये बेहद खूबसूरत दिखते हैं। ये मैट फिनिश्ड स्टिकर्स हैं, जो एलिगेंट लुक देते हैं। Pixel Print Vinyl Flowers Switch Board Sticker की कीमत अमेजन पर 199 रुपये है।

Web Stories