5000 से भी कम में खरीदें ये बेस्ट वेजिटेबल एंड फ्रूट क्लीनर, आपकी सेहत होगी बेहतर

5976

कोरोना महामारी के चलते जहां लोग अपनी सेहत का और भी ज़्यादा ख्याल रख रहें हैं, ऐसे में हम और आप जो सब्ज़ियां या फ्रूट्स मार्किट से ख़रीदते हैं उनका भी साफ़ होना बेहद जरूरी हो जाता है। अब सब्ज़ियों को सिर्फ पानी से धोना काफी नही है, इसके लिए मार्किट में आपको कई वेजिटेबल क्लीनर के ऑप्शन मिल जाएंगे जिसमें आपको कई बेहतरीन फीचर्स, अलग-अलग साइज और कीमत भी आपके बजट में फिट हो सकती हैं। अगर आपको भी वेजिटेबल एंड फ्रूट क्लीनर लेने का मन हैं तो आपको हमारी ये रिपोर्ट पढ़नी चाहिए,जिसमें हम आपको कुछ बेहतरीन वेजिटेबल एंड फ्रूट क्लीनर के बारे में बताने जा रहें हैं।

Best Vegetable and Fruit Cleaner 

1. Cello वेजिटेबल एंड फ्रूट क्लीनर

2. Prestige वेजिटेबल एंड फ्रूट क्लीनर

3. Kent वेजिटेबल एंड फ्रूट क्लीनर

Cello वेजिटेबल एंड फ्रूट क्लीनर

आप cello कंपनी का (CLO_VGTBLWSHR_WHT) मल्टीपर्पस 6 इन1 वेजिटेबल एंड फ्रूट क्लीनर मॉडल देख सकते हैं।  यह आपको 10 लीटर की कैपेसिटी के साथ मिलेगा, जो 8 वॉट की पॉवर के साथ चलता हैं। इसमें आप वेजिटेबल, फ्रूट्स, मीट,सी-फ़ूड, डिशवॉशर और मिल्क बॉटल्स भी क्लीन कर सकते हैं। इसके साथ -साथ आपको लिड, इंडिकेटर,ऑन-ऑफ बटन की सुविधा भी मिलती हैं।

इसमें फ्रूट्स एंड वेजटेबल्स 15 मिनट में, नॉन-वेज 20 मिनट, और डिशवॉशर 18 मिंटो में सारे केमिकल्स और पेस्टीसिड्स ख़त्म कर देता हैं। यह ओजोन डिसइंफेक्शन टेक्नोलॉजी के साथ आता है जिसमें आपकी सब्ज़ियों से हैवी मेटल को खत्म करता है और साथ-ही-साथ बैक्टीरिया भी कण्ट्रोल करता हैं। इसे इस्तेमाल करना और क्लीन करना बेहद आसान है और इसके इस्तेमाल से आप खतरनाक बिमारियों से भी काफी हद तक खुद को बचा सकते हैं। इस प्रोडक्ट को आप वाइट कलर में अमेज़न से 2,499 रुपये में खरीद सकते हैं।  कंपनी इस प्रोडक्ट पर आपको एक साल की वारंटी भी दे रही हैं।

Prestige वेजिटेबल एंड फ्रूट क्लीनर

आप prestige कंपनी का “POZ 1.0” मॉडल देख सकते हैं। यह मॉडल आपको ओजोन टेक्नोलॉजी से लैस मिलता हैं जो आसानी से आपके फ्रूट्स एंड वेजटेबल्स में से केमिकल्स, पेस्टीसिड्स क्लीन करके उनकी नुट्रिएंट वैल्यू बनाए रखता हैं। यह मशीन दिखने में स्लीक और काफी कॉम्पैक्ट है जिसे आप अपने किचन की वॉल पर आराम से हैंग कर सकते हैं।

इस वेजिटेबल एंड फ्रूट क्लीनर से आप नॉन-वेज भी आराम से क्लीन कर सकते हैं। इस मॉडल की सबसे अच्छी बात यह हैं कि, इसके किसी भी पार्ट को ना सर्विसिंग और ना ही रिप्लेसमेंट की कभी जरूरत पड़ती हैं, जिससे आप इसे बिना सर्विस कराए ज़िंदगी भर चला सकते हैं।

इसमें आपको ऑटोमैटिक टाइमर की सुविधा मिलती है जिसे आप अपनी जरूरत के अनुसार 10 से 30 मिनट के बीच सेट करके इस्तेमाल कर सकते हैं। Prestige का यह वेजिटेबल एंड फ्रूट क्लीनर आपको वाइट कलर में मिलेगा जिसकी ऑनलाइन कीमत 2,990 रुपये हैं। कंपनी आपको इस पर एक साल की वारंटी भी दे रही हैं।

Kent वेजिटेबल एंड फ्रूट क्लीनर

Kent अपने पूरिफिएर्स की रेंज के लिए काफी फेमस है,तो अगर आप इस कंपनी का वेजिटेबल एंड फ्रूट क्लीनर लेना चाहते हैं तो आप इसका मॉडल 11031 देख सकते हैं जो 13 वॉट की पॉवर के साथ चलता हैं। इसमें आपको बायो फ्रेंडली ओजोन टेक्नोलॉजी मिलती हैं, जो फ्रूट्स और सब्ज़ियों से हार्मफुल केमिकल और पेस्टीसिड्स रिमूव करके उनकी फ्रेशनेस बनाए रखती हैं।

इस प्रोडक्ट सेआप वेज और नॉन-वेज दोनों ही बेहतर तरीके से साफ़ कर सकते हैं। इसके साथ-साथ आपको 15 से 30 मिनट का टाइमर का ऑप्शन भी मिलता है, जिसको आप अपनी जरूरत के हिसाब से इस्तेमाल कर सकते हैं।

यह मॉडल दिखने में स्लीक और कॉम्पैक्ट है, जिसे आप अपने किचन में हैंग कर सकते हैं या फिर कोने में रख कर भी आसानी से इस्तेमाल कर सकते हैं। यह प्रोडक्ट आपको वाइट कलर में मिलेगा जिसकी ऑनलाइन कीमत 5,040 रुपये हैं। कंपनी इस पर आपको एक साल की वारंटी भी दे रही हैं।

Web Stories