1500 रुपये से कम में खरीदें बेस्ट वायरलेस की-बोर्ड एंड माउस कॉम्बो, काम होगा आसानी से

5380

लॉकडाउन के चलते आजकल लोगो का वर्कलोड बढ़ गया है जिसके चलते लोग 24 घंटे काम करते रहते है जिसमें सबसे ज्यादा की-बोर्ड और माउस का इस्तेमाल होता है जिसके चलते कीबोर्ड और माउस सबसे ज्यादा और जल्दी ख़राब होते है।  ऐसे में अगर आप नया कीबोर्ड और माउस लेने की सोच रहे है तो आपको मार्किट में कई ऑप्शन मिल जायेंगे जिसमें आपको एडवांस्ड फीचर्स मिलेंगे।  लेकिन कोई भी प्रोडक्ट लेने से पहले आपको किन फीचर्स की जरूरत है ये देखना बेहद जरूरी हो जाता है।  इस रिपोर्ट में आपको कई बेहतरीन फीचर्स वाले टॉप ब्रांड के वायरलेस की-बोर्ड और माउस बताने जा रहे है जिन से ना सिर्फ आप अपना काम कर पाएंगे बल्कि इनका इस्तेमाल करने में आपको मज़ा भी आएगा।

बेस्ट वायरलेस की-बोर्ड एंड माउस कॉम्बो

1. Dell Wireless Keyboard and Mouse

2. Portronics Keyboard and Mouse

3. Lenovo Keyboard and Mouse

Dell वायरलेस की-बोर्ड एंड माउस

Dell का computer technology की दुनिया में काफी बड़ा नाम है। अगर आप एक अच्छा वायरलेस की-बोर्ड एंड माउस कॉम्बो देख रहे हैं तो आप इसका “KM117” मॉडल देख सकते है।  यह की-बोर्ड और माउस का कॉम्बो मॉडल Windows 7/8/8.1/10 के साथ कम्पेटिबल है। इसका माउस 2.4 GHz स्पीड से काम करता है और काफी समूथ भी है।  यह की-बोर्ड और माउस दिखने में स्लीक और कॉम्पैक्ट है जो आपके वर्किंग स्टेशन को और भी अट्रैक्टिव बनाते है।  इसमें लगी हाई-क्वालिटी की बैटरी इन दोनों को लॉन्ग लाइफ देती है जिस के कारण आपको बार बार इन्हे बदलने की जरूरत नहीं पड़ती। Dell के इस कीबोर्ड में आपको मल्टीमीडिया के लिए अलग से शॉर्टकट कीस मिलते है,जिससे आपको ऑडियो या वीडियो चलाने में सुविधा होती है। इस कीबोर्ड का साइज 44.45cm x 14.22 cm x 2.45 cm है। इसके साथ जो माउस आता है वो काफी लाइट वेट है और इसका वजन महज 85g है।  यह आपके कंप्यूटर या टेबलेट से आसानी से पेअर हो जाते है। ब्लैक कलर के इस कॉम्बो की कीमत 1,399 रुपये है, जिस पर कंपनी आपको 1 साल की वारंटी भी दे रही है। 

Portronics वायरलेस की-बोर्ड एंड माउस

Portronics का भी आप कीबोर्ड और माउस कॉम्बो देख सकते है। इस कंपनी का POR 372 मॉडल आपके लिए किफायती साबित हो सकता है। इस मॉडल को आप अपने किसी भी लैपटॉप,टेबलेट या स्मार्ट टीवी से भी कनेक्ट कर सकते है। यह दिखने में काफी स्लीक और कॉम्पैक्ट है जिन से इन्हे इस्तेमाल करने में आसानी होती है।  यह दोनों प्रोडक्ट पावरफुल फ्रीक्वेंसी के साथ आते है जिन्हे यह मिंटो में कनेक्ट होते है। यह एक मल्टीमीडिया मिनिमलिस्टिक कीबोर्ड है और इसका माउस सेंट्रल स्क्रॉल,1500 dpi और लौ नॉइज़ के साथ  2.4 GHz स्पीड से काम करता है।  इसके स्लीक होने के कारण आप इसे कही भी कैर्री कर सकते है। यह कॉम्बो आपको ब्लैक कलर में मिलेगा जिसकी कीमत 1,099 रुपये है।  कंपनी आपको इस पर 1 साल की वारंटी भी दे रही है।

Lenovo वायरलेस की-बोर्ड एंड माउस

आप lenevo कंपनी का KN-100-K वायरलेस कीबोर्ड एंड माउस कॉम्बो देख सकते हैं। इसका डिज़ाइन काफी स्टाइलिश और कॉम्पैक्ट जिसे आप घर और ऑफिस कही भी इस्तेमाल कर सकते है।  इसका माउस Ambidextrous फीचर के साथ आता है जिससे आप इसे उल्टे या सीधे हाथ से आराम से यूज़ कर सकते है, इसके अलावा यह 1000 DPI माउस ऑप्टिकल सेंसर के साथ जो 3 मिलियन क्लिक तक सपोर्ट करते हुए बेहतर प्रदर्शन देता है। बात इसके कीबोर्ड की करें तो यह अल्ट्रा स्लिम और वाटर रेसिस्टेंट के साथ आता है। इस कॉम्बो में आपको पावरफुल बैटरी मिलती है जो इसे काफी समय तक चलती है और इसके साथ-साथ यह आपके PC या टेबलेट से आसानी से कनेक्ट हो जाता है। Lenevo का यह कीबोर्ड आपको तीन LED इंडीकेटर्स के साथ आता है जो कैप्स लॉक, नंबर लॉक और लौ बैटरी इंडिकेटर भी देता है। ब्लैक कलर में यह कॉम्बो और ऑफलाइन और ऑनलाइन आसानी से मिल जायेगा जिसकी कीमत 1,199 रुपये है।  कम्पनी इस पर 3 साल की वारंटी भी आपको देती है। 

Web Stories