1,000 रु से कम में उपलब्ध हैं ये Wireless wifi Router, मिलेगी 300Mbps की स्पीड और 3 साल की वारंटी

4887

आजकल लॉकडाउन या फिर कोरोना वायरस (coronavirus) की वजह से वर्क फ्रॉम होम (work from home) का चलन बढ़ा है। दूसरी तरफ बच्चों की क्लासेज भी ऑनलाइन ही हो रही हैं। ऐसी स्थिति में बेहतर इंटरनेट स्पीड (internet speed) के लिए वाई-फाई कनेक्शन (wifi connection) जरूरी हो गया है। देखा जाए, तो बेहतर इंटरनेट स्पीड न सिर्फ कार्यों को काफी आसान बना देता है, बल्कि घरेलू कार्यों में भी इन दिनों इंटरनेट की जरूरत पड़ती है। अगर आप घरेलू जरूरत के लिए अच्छे वायरलेस वाई-फाई राउटर (Wireless wifi Router) की तलाश में हैं, तो बाजार में आजकल हर रेंज में यह मौजूद है।

अगर आप वायरलेस वाई-फाई राउटर (Wireless wifi Router) पर ज्यादा खर्च नहीं करना चाहते हैं, तो फिर 1,000 रुपये से कम की रेंज में भी कई कंपनियों के बेहतर वाई-फाई राउटर मौजूद हैं। इनमें न सिर्फ आपकी बेहतर इंटरनेट स्पीड मिलेगी, बल्कि ये सिक्योरिटी से जुड़े कई अच्छे फीचर्स से भी लैस हैं। आइए जान लेते हैं कुछ ऐसे ही Wireless wifi Router के बारे में, जो आपके लिए उपयोगी हो सकते हैं…

1,000 रुपये से कम में बेस्ट Wifi Router

1.TP-Link TL-WR841N 300Mbps Wireless Router
2.Tenda N301
3.Mercusys MW305R wifi Wireless Router
4.TP-Link TL-WR845N

टीपी-लिंक TL-WR841N वायरलेस राउटर

TP-Link TL-WR841N वायरलेस राउटर 1,000 रुपये की रेंज में उपलब्ध है। यह 300Mbps की स्पीड को सपोर्ट करने वाला वायरलेस राउटर (Wireless Router) है। राउटर केबल ब्रॉडबैंड के साथ काम करता है। इस राउटर पर RJ-45 इथरनेट केबल का इस्तेमाल कर सकते हैं। इस प्रकार यह पूरे भारत में सभी प्रमुख ISP जैसे कि ACT Fibernet, Airtel Fibernet, Hathway, Tikona, Exitel, You Broadband, SITI, GTPL आदि को सपोर्ट करता है। इसके अलावा, यह Jio Fiber सपोर्ट के साथ भी आता है। सिक्योरिटी फीचर की बात करें, तो एनक्रिप्शन जैसे फीचर्स से लैस है। यह मूल रूप से इंटरनेट खतरे से सुरक्षा प्रदान करता है। इसमें यूजर्स की सुविधा के लिए एक LED notification panel और 5dBi के 2 रोटेबल एंटीना हैं। राउटर के पिछले हिस्से में एक इंटरनेट पोर्ट और 4 लैन पोर्ट हैं। इसके साथ एक प्लग-इन एडेप्टर, एक लैन केबल और राउटर सेट में मदद के लिए एक मैनुअल भी मिलता है। इसकी ऑनलाइन कीमत 1,099 रुपये है। कंपनी इस प्रोडक्ट पर 3 साल की वारंटी देती है।

टेंडा एन301 wifi Router

Tenda N301 वाई-फाई राउटर भी 1,000 रुपये की रेंज में उपलब्ध है। यह खूबसूरत इंटरफेस के साथ आता है। इसमें दो एंटीना (2 antenna) दिए गए हैं। इससे बेहतर इंटरनेट कनेक्शन के साथ अच्छी स्पीड मिलती है। इस राउटर के पिछले हिस्से पर आपको चार पोर्ट मिलेंगे। इसमें एक पोर्ट WAN के लिए है और बाकी तीन पोर्ट LAN के लिए हैं। इसे सेट-अप करना आसान है और यह एंड-टू-एंड सिक्योरिटी फीचर से लैस है। Tenda N301 राउटर में आपको 300 Mbps तक की इंटरनेट स्पीड मिलती है। यह आईएसपी नेटवर्क के साथ काम करता है। इसमें आपको इंस्टॉल करने के लिए मैनुअल भी मिलते हैं। ऑनलाइन इसकी कीमत 899 रुपये है। कंपनी इस प्रोडक्ट पर 3 साल की वारंटी ऑफर करती है।

Mercusys MW305R वाईफाई वायरलेस राउटर

Mercusys MW305R wifi Wireless Router

यदि आप 1,000 रुपये की रेंज में बेहतर राउटर की तलाश कर रहे हैं, तो Mercusys MW305R वाईफाई वायरलेस राउटर भी अच्छा विकल्प हो सकता है। इस राउटर की खास बात यह है कि यह दो 5dBi एंटीना के साथ आता है। ये एंटीना बेहतर क्वालिटी सिग्नल स्ट्रेंथ, रेंज और स्टेबिलिटी प्रदान करते हैं। इस राउटर में आपको 300Mbps की स्पीड का अनुभव मिलेगा। डुअल 5dBi क्वालिटी के साथ हाई स्पीड इंटरनेट प्रदान करता है, जिससे कार्य करना आपके लिए आसान हो जाएगा। इस वाईफाई राउटर (wifi router) को सेट-अप करना आसान है। इस प्रोडक्ट की ऑनलाइन कीमत 839 रुपये है। कंपनी इस वाई-फाई राउटर पर 3 साल की वारंटी ऑफर करती है।

TP-Link टीएल-डब्ल्यूआर845एन

TP-Link TL-WR845N वाई-फाई राउटर में भी आपको कई अच्छे फीचर्स मिल जाएंगे। यह एक WAN और चार LAN ports के साथ आता है। इसके साथ वायर्ड सर्विसेज का इस्तेमाल भी कर पाएंगे। अच्छी बात यह है कि इसमें आपको पैरेंटल कंट्रोल के साथ गेस्ट एक्सेस फीचर की सुविधा भी मिलती है। इसमें तीन एडवांस्ड एंटीना (3 advanced antennas) दिए गए हैं। आपको अधिकतम 300Mbps तक की स्पीड मिलेगी। देखा जाए, तो यह घर या फिर छोटे ऑफिस के लिए काफी है। इंस्टॉल करने के लिए TP-Link app की मदद भी ले सकते हैं। वैसे, इसे इंस्टॉल और सेट अप करना आसान है। अमेजन पर इस प्रोडक्ट की कीमत 1,199 रुपये है। कंपनी इस वाई-फाई राउटर पर 3 साली की वारंटी देती है।

Web Stories