दुनिया के सबसे महंगे फोन, जानें हीरे और सोने से लदे इन फोन की कीमत

Duniya ke sabse mehnge phone: खास बात यह है कि लिस्ट में शामिल स्मार्टफोंस में हीरे और सोने सहित काफी यूनिक डिजाइन देखने को मिलता है जो अपने पहले कभी नहीं देखा होगा।

69123

क्या आप दुनिया के सबसे महंगे स्मार्टफोन के बारे में जानना चाहते हैं। तो इस आर्टिकल में हम आपको दुनिया के ऐसे स्मार्टफोन के बारे में बताने वाले हैं जिनकी कीमत करोड़ों रुपये है। इस लिस्ट में शामिल सभी स्मार्टफोन को दुनिया के सबसे प्रीमियम स्मार्टफोन के रूप में जाना जाता है। खास बात यह है कि लिस्ट में शामिल स्मार्टफोंस में हीरे और सोने सहित काफी यूनिक डिजाइन देखने को मिलता है जो अपने पहले कभी नहीं देखा होगा। आइए, आगे दुनिया के 10 सबसे महंगे स्मार्टफोन के बारे में विस्तार से जानते हैं।

करोड़ों की कीमत वाले प्रीमियम स्मार्टफोन

  • Falcon Supernova iPhone 6 Pink Diamond
  • Stuart Hughes iPhone 4s Elite Gold
  • Stuart Hughes iPhone 4 Diamond Rose Edition
  • Goldstriker iPhone 3GS Supreme
  • iPhone 3G Kings Button
  • Diamond Crypto Smartphone
  • Goldvish Le Million
  • Gresso Luxor Las Vegas Jackpot
  • Goldvish Revolution
  • Virtue Signature Cobra

Falcon Supernova iPhone 6 Pink Diamond

  • दुनिया के सबसे महंगे स्मार्टफोन की लिस्ट में सबसे महंगा फोन Falcon Supernova iPhone 6 Pink Diamond है।
  • कीमत की बात करें तो यह फोन 48.5 मिलियन डॉलर यानी करीब 395 करोड़ रुपये का है।
  • फोन को Falcon Supernova कंपनी ने डिजाइन किया है।
  • डिवाइस की लॉन्चिंग साल 2004 में की गई थी।
  • इसके महंगे होने की वजह यह है कि फोन को बनाने में 24 कैरेट गोल्ड का उपयोग हुआ है। फोन के पीछे की तरफ एक बड़ा पिंक कलर का डायमंड लगाया गया है। इसके साथ फोन का कोना-कोना प्लेटिनम कोटिंग से लैस रखा गया है।
  • सुरक्षा के लिए हैक प्रीवेंशन तकनीक दी गई है।
  • बताया जाता है कि भारत के दिग्गज उद्योगपति मुकेश अंबानी की पत्नी नीता अंबानी के पास Supernova iPhone 6 Pink Diamond फोन है। 

Stuart Hughes iPhone 4s Elite Gold

  • Stuart Hughes iPhone 4s Elite Gold फोन इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर है।  
  • इस फोन की कीमत 9.4 मिलियन डॉलर यानी करीब 76 करोड़ रुपये है।
  • फोन Apple और Stuart Hughes ने डिजाइन किया है जिसकी वजह से इसका नाम Stuart Hughes iPhone 4s Elite Gold रखा गया है।
  • फोन में 1000 कैरेट के करीब 500 हीरे लगे हैं। इसके साथ 24 कैरेट सोने का उपयोग हुआ है। यह फोन भी प्लेटिनम कोटिंग के साथ आता है। फोन का लोगो भी 50 हीरो से लैस है। 

Stuart Hughes iPhone 4 Diamond Rose Edition

  • सबसे महंगे फोंस में Stuart Hughes iPhone 4 Diamond Rose Edition भी शामिल है।
  • साल 2010 में फोन लॉन्च हुआ था।
  • फोन की कीमत 8 मिलियन डॉलर यानी करीब 65 करोड़ रुपये बताई जाती है।
  • यह फोन भी ऊपर बताए गए फोन की तरह एप्पल और Stuart Hughes ने बनाया था।  
  • कंपनी ने फोन के लिए सिर्फ दो मॉडल ही बनाए थे।
  • फोन में रोज गोल्ड और 100 कैरेट 500 डायमंड देखने को मिलते हैं।
  • इस फोन का लोगो 53 डायमंड से लैस रखा गया है।
  • एक खासियत यह भी है कि फोन का होम बटन 7.4 कैरेट सिंगल कट पिंक डायमंड से बना हुआ है।

Goldstriker iPhone 3GS Supreme

  • Goldstriker iPhone 3GS Supreme फोन इस लिस्ट में 3.2 मिलियन डॉलर यानी करीब 26 करोड़ रुपये का है।
  • Goldstriker ने iPhone 3GS को 200 डायमंड और 71 ग्राम 22 कैरेट गोल्ड से बनाया गया था।
  • इस iPhone में 136 डायमंड का उपयोग हुआ है।
  • फोन के पीछे की तरफ एप्पल लोगो में 59 डायमंड हैं।
  • Goldstriker iPhone 3GS Supreme फोन में होम बटन पर 7.1 कैरेट का सिंगल कट डायमंड लगा है।

iPhone 3G Kings Button

  • सबसे महंगे फोंस की लिस्ट में iPhone 3G Kings Button 2.5 मिलियन डॉलर यानी करीब 20 करोड़ रुपये का है।  
  • फोन को खासतौर पर Peter Alisson ने डिजाइन किया था।
  • iPhone 3G Kings Button फोन में 18 कैरेट येलो, व्हाइट और रोज गोल्ड लगे हुए हैं।
  • फोन में आपको हर तरफ व्हाइट गोल्ड की स्ट्रिप देखने को मिलेगी।
  • डिवाइस में 138 डायमंड भी लगे हैं जो इसे काफी खूबसूरत बना देते हैं।
  • iPhone 3G Kings Button फोन के होम बटन में 6.6-कैरेट का सिंगल कट डायमंड भी लगा है। 

Diamond Crypto Smartphone

  • इस लिस्ट में Diamond Crypto Smartphone भी जोरदार डिवाइस है।
  • फोन की कीमत 1.3 मिलियन डॉलर यानी करीब 10 करोड़ रुपये है।
  • फोन को भी Peter Alisson ने ही बनाया और JSC Ancort ने मैन्युफैक्चर किया था।
  • डिवाइस को सॉलिड प्लेटिनम से बनाया गया है।
  • फोन के लोगो और होम बटन को रोज गोल्ड से तैयार किया गया है।
  • कुल मिलाकर फोन में 55 डायमंड का उपयोग हुआ है। जिसमें 10 ब्लू कलर डायमंड नजर आते हैं।
  • यूजर्स की सुरक्षा के लिए Diamond Crypto Smartphone में एन्क्रिप्शन तकनीक भी दी गई थी। 

Goldvish Le Million

  • Goldvish Le Million फोन दुनिया के सबसे महंगे फोन के साथ बड़ा अनोखा फोन भी है।
  • फोन की कीमत 1 मिलियन डॉलर यानी करीब 8 करोड़ रुपये है।
  • डिवाइस की लॉन्चिंग साल 2006 में हुई थी।
  • फोन को अपने अलग लुक और प्राइस के चलते गिनीज बुक रिकॉर्ड में भी जगह मिली थी।
  • फोन को जूलरी और वॉच डिजाइनर Emmanuel Gueit ने बनाया था।
  • डिवाइस में 18 कैरेट व्हाइट गोल्ड और 120 कैरेट के VVS-1 ग्रेड डायमंड्स भी थे।
  • आप ऊपर तस्वीर में फोन को देखकर अंदाजा लगा सकते हैं  कि क्यों इसे इस लिस्ट में शामिल किया गया है।

Gresso Luxor Las Vegas Jackpot

  • इस लिस्ट में आठवें नंबर पर है Gresso Luxor Las Vegas Jackpot फोन यह डिवाइस 1 मिलियन डॉलर यानी करीब 8 करोड़ रुपये में बाजार में आया था।
  • फोन के लिए केवल तीन मॉडल तैयार हुए थे।
  • Gresso Luxor Las Vegas Jackpot फोन को 180 ग्राम सोने और 45.5 कैरेट ब्लैक डायमंड से बनाया गया था।
  • फोन के पीछे की तरफ 200 साल पुराने अफ्रीकन वुड मटेरियल होने से यह और भी अलग लगता है।

Goldvish Revolution

  • Goldvish Revolution इस लिस्ट में 488,150 डॉलर यानी करीब 4 करोड़ रुपये का महंगा फोन है।
  • कंपनी ने फोन को Revolution सीरीज में बाजार में उतरा था।
  • फोन में फ्रंट और बैक पैनल पर व्हाइट और पिंक गोल्ड, फाइन लेदर, डायमंड जैसे मटेरिल लगाए गए थे।
  • लुक के मामले में यह फोन काफी यूनिक था। इसमें एक घड़ी भी देखने को मिलती है। वहीं, होम बटन भी हीरे से लैस है।

Virtue Signature Cobra

  • Virtue Signature Cobra फोन आपको नाम से ही अलग लग रहा होगा क्योंकि इसमें कोबरा नाम उपयोग हुआ है।
  • आप इमेज में भी देख सकते हैं की यह सांप के डिजाइन से लैस है। यही कारण है कि इसे Virtue Signature Cobra नाम दिया गया है।
  • फोन की कीमत 310,000 डॉलर यानी करीब 2.5 करोड़ रुपये थी।
  • फोन को फ्रेंच जूलरी कंपनी Boucheron Vertu ने बनाया था।
  • बताया जाता है कि यह फोन यूनाइटेड किंगडम में हाथ से असेंबल हुआ था।
  • फोन की तस्वीर में आप देख सकते हैं कि डिवाइस गोल्ड प्लेटेड है। फोन में सॉलिड गोल्ड और 439 रूबी भी लगा है।  

यह भी पढ़ें:10000 से कम में खरीदें ये बेस्ट स्मार्टफोन, देखें लिस्ट

Web Stories