RedmiBook 15 Pro vs Realme Book Slim, जानें किस लैपटॉप के फीचर्स में है ज्यादा दम

9998

हाल ही में भारतीय बाजार में शाओमी और रियलमी ने अपने लैपटॉप उतारे हैं। RedmiBook 15 Pro और Realme Book Slim दोनों ही 60 हजार रुपये से कम की कीमत पर उपलब्ध हैं। RedmiBook 15 Pro 11वीं पीढ़ी के इंटेल कोर i5 प्रोसेसर पर रन करता है, वहीं Realme Book Slim के टॉप वैरियंट में भी 11वीं पीढ़ी के इंटेल कोर i5 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। दोनों ही लैपटॉप कई शानदार फीचर्स से लैस हैं। अगर आप 60,000 रुपये से कम की कीमत में लैपटॉप खरीदने की सोच रहे हैं, तो फिर जान लीजिए इन दोनों लैपटॉप में किसके फीचर में है ज्यादा दम …

RedmiBook 15 Pro (रेडमीबुक 15 प्रो )

RedmiBook Pro

शाओमी ने हाल ही भारतीय बाजार में रेडमीबुक 15 प्रो (RedmiBook 15 Pro) लैपटॉप पेश किया है। यह चारकोल ग्रे रंग विकल्प में उपलब्ध है।

  • RedmiBook 15 Pro 50 हजार रुपये से कम की रेंज में उपलब्ध है। इसके फीचर्स की बात करें, तो लैपटॉप में 15.6 इंच का FHD डिस्प्ले है। लैपटॉप में scissor-mechanism keyboard का इस्तेमाल किया गया है।
  • RedmiBook 15 Pro विंडोज 10 होम ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है। लैपटॉप में आपको 11 वीं पीढ़ी का इंटेल कोर i5-11300H प्रोसेसर है, जिसकी अधिकतम क्लॉक स्पीड 4.4GHz है, जो Intel Iris Xe ग्राफिक्स और 8GB DDR4 RAM के साथ 3200MHz पर क्लॉक किया गया है।
  • लैपटॉप में आपको 512GB का NVMe SSD स्टोरेज की सुविधा मिलती है। Xiaomi का दावा है कि RedmiBook 15 Pro का बूट टाइम 12 सेकंड से कम है और यह 25 सेकंड से भी कम समय में रीबूट हो जाता है।
  • RedmiBook 15 Pro में स्टीरियो साउंड अनुभव देने के लिए DTS ऑडियो के साथ दो 2W स्पीकर हैं। आप प्रीलोडेड डीटीएस ऑडियो ऐप के जरिए ऑडियो आउटपुट को कस्टमाइज भी कर सकते हैं।
  • वीडियो कॉन्फ्रेंस में भाग लेने के लिए RedmiBook 15 Pro में डुअल माइक्रोफोन के साथ एक 720p वेब कैमरा है। लैपटॉप में तापमान बनाए रखने के लिए एक बड़ा एयर इनटेक वेंट भी शामिल है।
  • लैपटॉप के लिए कंपनी ने 10 घंटे तक की बैटरी लाइफ देने का दावा किया है।
  • RedmiBook 15 Pro में कनेक्टिविटी फीचर की बात करें, तो ब्लूटूथ v5.0, वाई-फाई 5, दो USB 3.2 Gen 1, एक USB 2.0, HDMI, गीगाबिट ईथरनेट (RJ45) और एक 3.5 मिमी कॉम्बो ऑडियो जैक शामिल हैं। इसमें एसडी कार्ड रीडर भी है।
  • RedmiBook 15 Pro के 8GB RAM + 512GB स्टोरेज वैरियंट की कीमत 49,999 रुपये है। लॉन्च ऑफर्स की बात करें, तो RedmiBook Pro की खरीदारी एचडीएफसी बैंक कार्ड या ईएमआई लेनदेन से करने पर तत्काल 3,500 रुपये की छूट मिलती है।

Realme Book Slim (रियलमी बुक स्लिम)

Realme Book Slim

रियलमी ने भारतीय बाजार में अपना पहला लैपटॉप Realme Book Slim पेश किया है। कीमत की बात करें, तो इसके टॉप वैरियंट की कीमत RedmiBook 15 Pro की तुलना में ज्यादा है। यह लैपटॉप रियल ब्लू और रियल ग्रे कलर में लॉन्च किया गया है।

  • Realme Book Slim लैपटॉप में 14 इंच का IPS डिस्प्ले है, जिसका रिजॉल्यूशन 2K (2160×1440) है। इसमें 400 nits की पीक ब्राइटनेस है। डिस्प्ले 90 फीसदी स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो और 100 फीसदी RGB Wide color gamut के साथ आता है।
  • रियलमी ने इस लैपटॉप में 11वीं पीढ़ी के Intel Core i5-1135G7 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। इसमें आपको 8GB रैम और 512GB SSD की सुविधा मिलती है। ग्राफिक्स के लिए इसमें Intel Iris Xe दिया गया है।
  • लैपटॉप में Windows 10 ऑपरेटिंग सिस्टम दिया गया है, जिसे Windows 11 पर फ्री में अपग्रेड किया जा सकेगा।
  • Realme Book Slim में 54W की बैटरी दी गई है। इसमें 8.5 घंटे की बैटरी लाइफ मिलती है। यह 65W की सुपर फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आता है।
  • इसमें DTS डुअल स्पीकर दिए गए हैं, जो Harmon/Kardon के हैं। इसका वजन महज 1.38 किलोग्राम है।
  • इसमें बैकलाइट की-बोर्ड और फिंगरप्रिंट पावर बटन मिलता है। लैपटॉप में कंपनी टचपैड के साथ फिंगरप्रिंट सेंसर भी दे रही है, जो पावर बटन के इंटीग्रेटेड है। लैपटॉप में कंपनी नॉइज कैंसलेशन सपोर्ट के साथ दो माइक्रोफोन, इन-बिल्ट एचडी वेब कैमरा है।
  • रियलमी बुक स्लिम में 3.5mm हेडफोन जैक, थंडरबोल्ट 4 पोर्ट, USB-C 3.2 Gen 2 port और एक USB-A 3.1 Gen 1 port मिलता है। यह लैपटॉप Wi-Fi 6 सपोर्ट के साथ आता है।
  • रियलमी बुक स्लिम i5 वैरियंट की कीमत 59,999 रुपये है। हालांकि इसे इंट्रोडक्टरी प्राइस 56,999 रुपये पर लॉन्च किया गया है।

Web Stories