
आजकल केवल महंगे स्मार्टवॉच (Smartwatch) में ही नहीं, बल्कि किफायती स्मार्टवॉच भी SpO2 और Heart Rate मॉनिटरिंग जैसे फीचर्स के साथ आती हैं। खास कर आज के दौर में ब्लड ऑक्सीजन लेवल और हार्ट रेट की लगातार मॉनिटरिंग काफी जरूर है। हाल में कुछ ऐसी ही स्मार्टवॉच लॉन्च हुई हैं, जो डिजाइन वाइज न सिर्फ खूबसूरत हैं, बल्कि ये किफायती भी हैं। इन वॉचेज में भी आपको SpO2, Heart Rate मॉनिटरिंग के साथ फिटनेस से जुड़े तमाम फीचर्स भी मिल जाएंगे। आइए जान लेते हैं, इनसे जुड़े फीचर्स और कीमत के बारे में…
NoiseFit Active
NoiseFit Active स्मार्चवॉच SpO2 और 24×7 हार्ट रेट मॉनिटरिंग फीचर के साथ आता है। इसकी कीमत 3,499 रुपये है। इसे आप रोबस्ट ब्लैक, पावर ब्लू, स्पोर्टी रेड और जेस्टी ग्रे कलर में खरीद सकते हैं। स्मार्टवॉच स्लीप ट्रेकिंग, SpO2 मॉनिटरिंग के साथ-साथ 24 घंटे Heart Rate मॉनिटरिंग फीचर से लैस है। Smartwatch में 1.28 इंच कलर TFT डिस्प्ले के साथ 240×240 पिक्सल रिजॉल्यूशन और 5ATM वाटर रसिस्टेंट जैसे फीचर्स हैं। यह वॉच 14 स्पोर्ट्स मोड के साथ आती है, जिसमें आउटडोर रनिंग, वॉकिंग, ट्रेडमिल, क्रिकेट, साइकलिंग, स्विमिंग, ट्रेकिंग, योगा, रोइंग मशीन आदि शामिल है। Smartwatch में 320mAh की बैटरी है, जो कि 7 दिन तक इस्तेमाल की जा सकती है, जबकि यह 30 दिन तक स्टैंडबाय के साथ आती है। इसमें ब्लूटूथ v5 सपोर्ट मौजूद है। यह Android और iOS दोनों डिवाइस को सपोर्ट करती है। इसमें फीमेल हेल्थ ट्रेकिंग और रिमाइंडर जैसे फीचर्स भी शामिल है। NoiseFit Activeके अन्य स्मार्ट फीचर्स की बात करें, तो इसमें कॉल नोटिफिकेशन, रिजेक्शन, फाइंड माई फोन, हैंड वॉश रिमाइंडर, रिमोट म्यूजिक कंट्रोल आदि जैसे फीचर्स को शामिल किया गया है।
Redmi Watch
Redmi Watch में 1.4 इंच का TFT LCD display दिया गया है, जिसका रिजॉल्यूशन 320×320 पिक्सल है। यह 350 निट पीक ब्राइटनेस के साथ आती है। इसमें 2.5D कर्व्ड ग्लास और दायीं ओर सिंगल बटन है। यह कनेक्टिविटी के लिए जीपीएस, GLONASS और ब्लूटूथ v5.1 के साथ आती है। इसे तीन वॉच केस कलर ऑप्शन – ब्लैक, ब्लू और आइवरी में पेश किया गया है। वॉच का स्ट्रैप ब्लैक, ब्लू, आइवरी और ऑलिव में उपलब्ध हैं। Redmi Watch 5 ATM वाटर रेसिस्टेंट है और इसमें आपको 200 से अधिक वॉच फेस मिलेंगे। Xiaomi का कहना है कि Redmi Watch एक बार चार्ज करने पर 10 दिन तक चल सकती है। यह पूरी तरह से चार्ज होने में 2 घंटे का समय लेती है। इसमें PPG heart rate sensor, three-axis acceleration sensor, जियोमैग्नेटिक सेंसर, बैरोमीटर, जाइरोस्कोप और ambient light sensor शामिल हैं। इसमें आपको 11 स्पोर्ट्स मोड (sports modes) मिलेंगे, जिनमें ट्रेल रनिंग, हाइकिंग, वॉकिंग, इनडोर साइकलिंग, स्विमिंग और भी बहुत कुछ शामिल हैं।
इसके अलावा, इस वॉच में heart rate monitoring, स्लीप ट्रैकिंग, ब्रीदिंग गाइड, एयर प्रेशर डिटेक्शन, स्टेप काउंटर आदि जैसे फीचर्स भी मिलेंगे। Redmi Watch का उपयोग नोटिफिकेशन, म्यूजिंक कंट्रोल, अलार्म सेट करने, मौसम की जांच के साथ और भी बहुत कुछ करने के लिए किया जा सकता है। इसका वजन सिर्फ 35 ग्राम है। Redmi Watch की कीमत 3,999 रुपये है।
Fire Boltt Beast
Fire Boltt Beast में 1.69 इंच की FHD डिस्प्ले है। Smartwatch में 500 निट्स पीक ब्राइटनेस है। Fire Boltt Beast की कीमत 3,999 रुपये है। यह SpO2 और 24×7 हार्ट रेट मॉनिटरिंग फीचर के साथ आता है। इस स्मार्टवॉच में मेडिटेटिव ब्रीदिंग फीचर है। इस फीचर की सहायता से यूजर को ब्रीदिंग एक्सरसाइज करने में सहायता मिलती है, जो आज के दौर में काफी उपयोगी हो सकता है। इसमें कई स्पोर्ट्स मोड के साथ इंटेलिजेंट स्पोर्ट्स ऐंड फिटनेस ट्रैकिंग सिस्टम की मदद से यूजर्स अपनी डेली की एक्टिविटीज पर नजर रख पाएंगे। स्लीप ट्रैकिंग फीचर से भी लैस है। Fire Boltt Beast में मैटेलिक बॉडी दी गई है। इसकी पावर बैकअप भी अच्छी है। इसकी बैटरी कम से कम 8 दिनों तक चलती है। इसके अलावा, फुल पावर स्टैंडबाई मोड पर बैटरी 15 दिनों तक चलती है। इसकी अन्य विशेषताओं में म्यूजिक कंट्रोल, कैमरा कंट्रोल और मौसम का पूर्वानुमान देना भी शामिल है। यह IP67 सर्टिफिकेशन के साथ आने वाली यह स्मार्टवॉच पसीने और पानी से भी सुरक्षित रहती है। नेविगेशन के लिए दिए आसान रोटेटिंग बटन से मोड और फीचर्स के बीच आसानी से स्विच किया जा सकता है।
Zebronics Zeb-Fit2220CH
जेब्रोनिक्स का यह स्मार्टवॉच भी आपके लिए एक विकल्प हो सकता है। इसकी खासबात यह है कि इसमें भी आपको ब्लड प्रेशर मॉनिटर, हार्ट रेट सेंसर और SpO2 सेंसर जैसी सुविधाएं मिलेंगी। इस smartwatch की कीमत 2,999 रुपये है। इसमें 2.5D कर्व्ड ग्लास के साथ 3.3cm TFT टच कलर डिस्प्ले है। इसमें राउंड डायल दिए गए हैं। इसमें 100 से ज्यादा कस्टमाइजेबल वॉच फेस का सपोर्ट मिलता है। इसमें बैडमिंटन, बास्केटबॉल, साइकलिंग, फुटबॉल, रनिंग, स्किपिंग, स्वीमिंग और वॉकिंग समेत आठ स्पोर्ट्स मोड शामिल हैं। यह नींद, कदम, कैलोरी बर्न और दूरी को ट्रैक करने में मदद करता है। इसमें कॉलर आईडी और कॉल रिजेक्ट जैसे फंक्शन्स भी हैं। यूजर्स म्यूजिक के साथ-साथ पेयर किए गए स्मार्टफोन का कैमरा भी कंट्रोल कर सकते हैं। स्मार्टवॉच ब्लूटूथ 5.0 के साथ आता है। इसमें 200mAh की बैटरी है। Smartwatch IP68 रेटेड है यानी धूल हो या पानी इसे कोई फर्क नहीं पड़ेगा। इसे android और iOS दोनों ही डिवाइसेस के साथ इस्तेमाल किया जा सकता है। Zebronics Zeb-Fit2220CH को अमेजन से खरीद पाएंगे।