
अगर आपके पास अच्छे वायरलेस माउस (Wireless Mouse) है, तो काम करना अधिक सुविधाजनक हो जाता है। पारंपरिक माउस की तुलना में ये ज्यादा ट्रैवल फ्रेंडली होते हैं और चलते-फिरते भी किसी कार्य को पूरा करने में सक्षम होते हैं। अगर वायरलेस माउस है, तो फिर अपने सोफे पर बैठ कर भी आसान से कार्य कर सकते हैं। Wireless Mouse को ब्लूटूथ या यूएसबी पोर्ट (USB port) के जरिए डिवाइस से जोड़ा जा सकता है। यहां पर हम आपको कुछ एर्गोनॉमिक रूप से डिजाइन किए गए वायरलेस माउस के बारे में बताने जा रहे हैं, जो आपकी हथेलियों के साथ-साथ बैकपैक्स में भी आराम से फिट होंगे…
ये हैं बेस्ड एर्गोनॉमिक डिजाइन वाले Wireless Mice
- HP Wireless Mouse Z3700 (Silver)
- Logitech Pebble M350 Wireless Mouse
- Dell Wireless Optical Mouse WM126 (Black)
- Logitech Wireless Mouse B170 (Black)
HP Wireless Mouse Z3700 (Silver)
HP Z3700 वायरलेस माउस सभी आकार वाले हाथों के लिए एक अच्छा विकल्प है, चाहे वह बड़ा हो या छोटा। ब्लू एलईडी तकनीक (blue LED technology) से बना यह डिवाइस विभिन्न सतहों पर आसानी से काम कर सकता है। यह एक high precision tracking sensor के साथ आता है, जो कई टैब और दस्तावेजों के बीच आसानी से फ्लिट करने में सक्षम बनाता है। इसकी बैटरी आपको 16 महीने तक साथ देगी। मल्टी-ओएस माउस डोंगल से कनेक्ट होता है। HP Wireless Mouse Z3700 की कीमत 1,099 रुपये है। कंपनी इस पर 1 साल की वारंटी भी देती है।
Logitech Pebble M350 Wireless Mouse
Logitech (लॉजिटेक) का यह स्लीक वायरलेस माउस आपको कंफर्टेबल एक्सपीरियंस प्रदान करता है। इसकी बिल्ड क्वालिटी सॉलिड है और यह कंफर्टेबल ग्रिप और सॉफ्ट टेक्स्चर के साथ आता है। इसके अलावा, यह 90% नॉइज रिडक्शन (noise reduction) फीचर के लैस है, जो नॉइज-फ्री क्लिक और स्क्रॉल सुनिश्चित करता है। इसकी खास बात यह है कि डुअल कनेक्टिविटी (dual connectivity) फीचर से लैस है। इसे ब्लूटूथ या फिर यूएसबी पोर्ट के माध्यम से भी अन्य डिवाइस से कनेक्ट किया जा सकता है। इसकी खूबियों में इसकी 18 महीने की लंबी बैटरी लाइफ है। यह high-precision ऑप्टिकल ट्रैकिंग के साथ आता है। Logitech Pebble M350 Wireless Mouse की कीमत 1,945 रुपये है। कंपनी इस प्रोडक्ट पर 1 साल की वारंटी देती है।
Dell Wireless Optical Mouse WM126 (Black)
यह भी खूबसूरती से डिजाइन किया गया एक बेहतरीन Wireless Optical Mouse है। यह versatile mouse विंडोज 7, 8, 8.1, 10, सर्वर, लिनक्स, एंड्रॉयड, क्रोम आदि को सपोर्ट करता है। आपको बस इस माउस को प्लग इन करना है, इसके बाद इसका उपयोग करना शुरू कर सकते हैं। माउस के बॉडी पर तीन क्लिक करने योग्य बटन (बाएं, दाएं और मध्य) है। स्क्रॉल व्हील 1000 डीपीआई ट्रैकिंग के लिए भी है। इसके अलावा, इसकी बैटरी लाइफ 1 साल से अधिक है। Dell Wireless Optical Mouse WM126 की कीमत 949 रुपये है।
Logitech Wireless Mouse B170 (Black)
Logitech B170 वायरलेस माउस एक और बजट के अनुकूल वायरलेस माउस है। यह 10 मीटर लंबी वायरलेस रेंज के साथ आता है और डोंगल के माध्यम से इंस्टैंट कनेक्टिविटी प्रदान करता है। यह लेटेस्ट 2.4 GHz वायरलेस तकनीक से लैस है। यह काफी यूजर फ्रेंडली भी है। यह विंडोज, मैक ओएस और क्रोम ओएस के साथ कार्य करता है। यह 1 साल की बैटरी लाइफ के साथ आता है। Logitech Wireless Mouse B170 की कीमत 645 रुपये है।