
कोरोना (corona) से जंग अभी खत्म नहीं हुआ है। एक बार फिर से देश के कई हिस्सों में कोरोनावायरस (coronavirus)के मामले बढ़ने लगे हैं। मगर इसके साथ ऑफिस आदि भी खुल गए हैं। ऐसी स्थिति में मास्क और हैंड सैनिटाइज के इस्तेमाल के साथ-साथ डिवाइस, चश्मे आदि को भी सैनिटाइज करना जरूरी है। अगर आप डिवाइस के साथ बहुत ज्यादा सैनिटाइजर या डिसइंफैक्ट का इस्तेमाल करते हैं, तो इसके खराब होने का खतरा भी बढ़ जाता है। बाजार में कम कीमत वाले यूवी स्टरलाइजर (UV Sterilizer) भी मौजूद हैं, जिनकी मदद से मोबाइल फोन, चश्मे, कीज, मास्क आदि को आदि सैनिटाइज कर पाएंगे। आइए जानते हैं कुछ ऐसे ही सैनिटाइजर के बारे में…
सैमसंग यूवी स्टरलाइजर (Samsung uv sterilizer)
सैमसंग (Samsung) का यूवी स्टरलाइजर (uv sterilizer) डिवाइस को डिसइंफैक्ट करने में आपकी मदद कर सकता है। वायरलेस चार्जिंग के साथ आने वाले इस डिवाइस की मदद से आप न सिर्फ अपने स्मार्टफोन (Smartphone), बल्कि चश्मे, ईयरबड्स आदि को भी सैनिटाइज (sanitize) कर सकते हैं। इस डिवाइस की खासबात यह है कि केवल 10 मिनट में स्मार्टफोंस, ईयरबड्स जैसी एक्सेसरीज को डिसइंफेक्ट कर सकते हैं। कंपनी का दावा है कि यह यूवी स्टरलाइजर 99 फीसदी तक बैक्टीरिया और जर्म्स को डिसइंफेक्ट कर सकता है। इसके फीचर्स की बात करें तो यह डुअल यूवी लाइट्स पर काम करता है, जो कि टॉप और बॉटम सर्फेस के जर्म्स को डिसइंफेक्ट कर सकता है। यह स्लीक डिजाइन के साथ आता है और इसे कैरी करना भी आसान है। इसे सिंगल बटन के जरिए कंट्रोल किया जा सकता है। बटन को प्रेस करते ही डिवाइस का पावर ऑन हो जाता है, जिसके बाद इसके ऊपर और नीचे की तरफ लगे हुए यूवी लाइट्स काम करने लगते हैं और इसमें रखे गए डिवाइस या एक्सेसरीज सैनिटाइज होने लगते हैं। इस डिवाइस की कीमत 3599 रुपये है।
पोर्ट्रोनिक्स प्यूरिफाई 102 स्टरलाइजर (Portronics purifi 102 uv sterilizer)
पोर्ट्रोनिक्स का प्यूरिफाई 102 यूवी स्टरलाइजर (purifi 102 uv sterilizer) भी आपके काम का हो सकता है। कंपनी का दावा है कि यह स्टरलाइजर आपके एक्सेसरीज को 99 फीसदी बैक्टीरिया और जर्म्स से डिसइंफेक्ट कर सकता है और इस तरह आप गैजेट्स से होने वाले इंफेक्शन से बच सकते हैं। कोरोनाकाल में यह डिवाइस आपके लिए उपयोगी साबित हो सकता है। इस डिवाइस में डुअल यूवी लाइट्स यूवी-सी और यूवी-ए पर काम करता है और आपके कीमती गैजेट्स के साथ दूसरी चीजों को बैक्टीरिया और जर्म्स से सुरक्षित रूप से साफ रखने में मदद करता है। इसकी मदद से एक बार में कई चीजों को बॉक्स में रख उसे सैनिटाइज कर सकते है। डिवाइस के दोनों तरफ यूवी लैंप और एक इनबिल्ट ओजोन फंक्शन है, जो 360 डिग्री डिसइंफेक्ट करता है। यूवी किरणों से आंखों और त्वचा की रक्षा के लिए यह बॉक्स पूरी तरह से बंद होने पर ही यूवी लाइट के जरिए चीजों को सैनिटाइज करता है। यह दो डिसइंफेक्ट मोड के साथ आता है। इसके 10 मिनट स्टरलाइजेशन मोड से आप केवल 10 मिनट में किसी भी सामान को डिसइंफेक्ट कर सकते है, जबकि इसका 30 मिनट स्टरलाइजेशन मोड चीजों और ज्यादा बेहतर तरीके से स्टरलाइज करता है और यह उन लोगों के लिए ज्यादा बेहतर है जो चीजों को ज्यादा सफाई चाहते हैं। यह डिवाइस एक 10 वॉट वायरलेस चार्जर के साथ आता है। इसकी मदद से फोन को भी वायरलेस चार्ज कर सकते हैं। इसकी कीमत 2,499 रुपये है।
मोबीटाइजर यूवी स्टरलाइजर बॉक्स (Mobitizer UV sterilizer Box )
यह यूवी स्टरलाइजर भी आपके लिए काम का हो सकता है। कंपनी का दावा है कि यह डिवाइस 6 मिनट के कम समय में 99.99 प्रतिशत जर्म्स, बैक्टीरिया और वायरस को खत्म कर देता है। यह चार्जिंग केवल के साथ आता है। जब आप मोबाइल फोन को डिसइंफैक्ट करते हैं, तो इस दौरान मोबाइल चार्ज होता रहेगा। यह मिनी पोर्टेबल चार्जर का काम करता है। इसमें चार्जिंग के लिए दो अलग-अलग इंटरनल केबल्स दिए गए हैं। एक आइओएस डिवाइस की चार्जिंग के लिए है, तो दूसरा एंड्रॉयड डिवाइस के लिए। अच्छी बात यह है कि इसकी मदद से न सिर्फ मोबाइल, बल्कि दूसरी डिवाइस को भी सैनिटाइज कर सकते हैं। इसके अंदर का स्पेस ज्यादा है, इसलिए आईपॉड, कीज, वॉच, एमपी3 प्लेयर्स, ज्वैलरी, मेकअप प्रोडक्ट्स, मास्क आदि को सैनिटाइज कर पाएंगे। फिलहाल अमेजन पर इस प्रोडक्ट की कीमत 1599 रुपये है।