Auto Expo 2023
ऑटो एक्सपो में आ रहीं ये धांसू Electric Cars
Auto Expo 2023 में टाटा मोटर्स, एमजी मोटर इंडिया, मारुति सुजुकी आदि की एक से बढ़कर एक इलेक्ट्रिक कारों (Electric Cars) को शोकेस किया जाएगा।
Maruti Electric SUV
Maruti Suzuki की इलेक्ट्रिक कार (कोडनेम YY8) भी ऑटो एक्सपो में आएगी। 59kWh बैटरी पैक के साथ यह 500km की रेंज प्रदान कर सकती है।
MG4 Electric Car
MG4 EV को कंपनी ऑटो एक्सपो 2023 में शोकेस करेगी। ईवी में 51kWh बैटरी वर्जन 350km की रेंज और 64kWh बैटरी पैक एक बार फुल चार्ज होने पर 452km की रेंज देती है।
Hyundai IONIQ 5
Ioniq 5 की कीमत की घोषणा ऑटो एक्सपो में होगी। इसे दो बैटरी पैक विकल्पों के साथ पेश किया गया है। यह फुल चार्ज में 631km तक की रेंज प्रदान करती है।
Altroz EV
Altroz EV में Nexon EV को पावर देने वाली बैटरी यूनिट का उपयोग किए जाने की संभावना है। Altroz EV को एक बार चार्ज करने पर लगभग 350km की रेंज पेश करने की उम्मीद है।
Kia EV9
किआ ऑटो एक्सपो 2023 में ईवी9 कॉन्सेप्ट को प्रदर्शित करेगी। प्रोडक्शन-स्पेक एसयूवी जल्द ही वैश्विक बाजार में बिक्री के लिए उपलब्ध होगी।
MG Air EV
MG Air EV फुल चार्ज में लगभग 150km की रेंज देने में सक्षम है। 25kWh बैटरी पैक को 6.6 kW AC चार्जर से 5 घंटे से कम समय में चार्ज किया जा सकता है।
Tata Punch EV
Tata Punch EV भी ऑटो एक्सपो में डेब्यू करेगा। Tata Punch EV के बारे में कहा जा रहा है कि यह 300km से अधिक की रेंज पेश करेगी।
Tata Curvv Concept SUV
Curvv EV कॉन्सेप्ट की झलक ऑटो एक्सपो में दिखेगा। इसमें 40kWh का बड़ा बैटरी पैक होने की उम्मीद है, जो 400km से अधिक की रेंज प्रदान करेगा।
Tata Avinya EV
अविन्या पहला कॉन्सेप्ट मॉडल है, जो जेन 3 आर्किटेक्चर ‘Born Electric’ पर आधारित है। Tata का लक्ष्य फ्यूचर EV के लिए 500km से ज्यादा की रेंज पेश करना है।