ऑटो

हाइड्रोजन फ्यूल सेल वाली EUNIQ 7 MPV हुई पेश

फुल टैंक में Euniq 7 MPV 605km तक की NEDC रेंज का वादा करती है।

EUNIQ 7 MPV

एमजी मोटर इंडिया की MG Euniq 7 एक 7-सीटर हाइड्रोजन फ्यूल सेल इलेक्ट्रिक व्हीकल (FCEV) MPV है। इसे ऑटो एक्सपो 2023 में प्रदर्शित किया गया है।

EUNIQ 7 MPV की साइज

Euniq 7 एमपीवी की लंबाई 5225 mm, चौड़ाई 1980 mm और ऊंचाई 1938 mm है और इसका व्हीलबेस 3198 mm है। इस एमपीवी में FCEV टेक्नोलॉजी का उपयोग किया गया है।

EUNIQ 7 MPV पावरट्रेन

MG Euniq 7 में 92kW फ्यूल सेल स्टैक है, जो 201 bhp की अधिकतम पावर के साथ आती है। पर्मानेंट मैग्नेट इलेक्ट्रिक मोटर है। इसमें तीन हाइड्रोजन टैंक हैं।

EUNIQ 7 MPV की रेंज

इस एमपीवी में हाइड्रोजन को 70 MPa के प्रेशर पर स्टोर किया जाता है। टैंक सिर्फ 3 से 5 मिनट में फुल हो जाते हैं। Euniq 7 MPV फुल टैंक में 605km तक की रेंज के साथ आती है।

EUNIQ 7 MPV की स्पीड

Euniq 7 MPV सिर्फ 4.9 सेकंड में 0 से 50 km प्रति घंटे की स्पीड पकड़ सकती है। इस एमपीवी की टॉप स्पीड 150km प्रति घंटे है।

MG Euniq 7 में टैंक

MG Euniq 7 एमपीवी में 6.4 किलोग्राम का हाई प्रेशर हाइड्रोजन सिलेंडर लगाया गया है।  सिलेंडर को स्पेस ग्रेड मैटीरियल से बनाया गया है।

MG Euniq 7 लॉन्च

MG Euniq 7 एमपीवी  में PROME P390 इंजन दिया गया है, जो हाइड्रो केमिकल रिएक्शन की मदद से पावर जेनरेट करता है। इसे अभी सिर्फ पेश किया गया है। आने वाले दिनों इसे लॉन्च किया जा सकता है।