महिंद्रा ने इसी साल सितंबर में ऑल-इलेक्ट्रिक एक्सयूवी 400 को भारत में पेश किया था, जो एक्सयूवी300पर बेस्ड है। इसे जनवरी 2023 में लॉन्च किया जाना है।
महिंद्रा XUV 400 लॉन्च डेट
इसमें लेदरेट अपहोल्स्ट्री, ऑटो डिमिंग IRVM, फ्रंट पार्किंग सेंसर, डुअल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, हीटेड ORVMs, 17-इंच डायमंड कट अलॉय व्हील्स, TPMS (टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम) आदि होंगे। इसमें Satin Copper फिनिश में डुअल-टोन रूफ विकल्प है।
महिंद्रा XUV 400 के फीचर्स
टॉप-स्पेक वेरिएंट महिंद्रा के एड्रेनो एक्स सॉफ्टवेयर, इलेक्ट्रिक सनरूफ, ओवर-द-एयर (OTA) अपडेट के साथ कनेक्टेड कार तकनीक, 7-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम जैसी सुविधाओं से लैस होगा।
महिंद्रा XUV 400 के फीचर्स
Mahindra XUV400 EV फ्रंट-एक्सल-माउंटेड इलेक्ट्रिक मोटर के साथ आती है, जो 39.4kWh बैटरी पैक से पावर लेती है। एसयूवी टॉप स्पीड 150km प्रति घंटे है। इसे इलेक्ट्रॉनिक रूप से सीमित किया गया है।
महिंद्रा XUV 400 की स्पीड
Mahindra XUV400 मॉडल का मुकाबला Tata Nexon EV Max, MG ZS EV और Hyundai Kona से होगा। उम्मीद है कि नए मॉडल की कीमत लगभग 18 लाख रुपये से 23 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) होगी।
महिंद्रा XUV 400 का प्राइस