OPPO F23 5G फोन 8 जीबी रैम के साथ लॉन्च

OPPO F23 5G डिस्प्ले 

OPPO F23 5G में 6.72 इंच की FHD+ पंच-होल डिस्प्ले है। रिजॉल्यूशन 2400 x 1080 पिक्सल है। इसमें 120 Hz स्क्रीन रिफ्रेश रेट है। स्क्रीन को पांडा ग्लास से प्रोटेक्ट किया है।

OPPO F23 5G प्रोसेसर 

फोन को क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 695 ऑक्टाकोर प्रोसेसर के साथ लॉन्च किया गया है। ग्राफिक्स के लिए इसमें एड्रेनो 619 जीपीयू मौजूद है। यह 2.2गीगाहर्ट्ज क्लॉक स्पीड पर रन करता है। 

OPPO F23 5G रैम-स्टोरेज 

ओप्पो एफ 23 5जी में  8जीबी रैम के साथ 8 जीबी वचुर्अल रैम का सपोर्ट मौजूद है। इंटरनल स्टोरेज 256GB है। माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से इंटरनल स्टोरेज को बढ़ाया जा सकता है।  

OPPO F23 5G कैमरा 

फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें 64MP का प्राइमरी, इसके साथ 2MP का मोनोक्रोम और 2MP का माइक्रो लेंस  है। वहीं फ्रंट में 32MP का कैमरा है। 

OPPO F23 5G ओएस

ओप्पो एफ23 5जी एंड्रॉयड 13 पर लॉन्च हुआ है, जो कलरओएस 13.1 के साथ मिलकर काम करता है। इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक फीचर्स भी हैं।

OPPO F23 5G बैटरी 

OPPO F23 5G में 5,000 की एमएएच बैटरी दी गई है। इसके साथ 67 वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस है। कंपनी का दावा है कि महज 18 मिनट में इसे 50% तक चार्ज किया जा सकता है। 

OPPO F23 5G कनेक्टिविटी

ओप्पो एफ 23 5जी में कनेक्टिविटी के डुअल सिम, 5G, 4G, 3G, वाई-फाई , ब्लूटूथ, GPS, NFC जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

OPPO F23 5G  की कीमत 

ओप्पो F23 5जी फोन की कीमत 24,999 रुपये है। इसे 18 मई से Bold Gold और Cool Black कलर में खरीदा जा सकेगा।