smartphone
OPPO Reno 8T भारत में OPPO F23 नाम से होगी लॉन्च
ओप्पो भारत में इस महीने के अंत में OPPO Reno 8T को OPPO F23 नाम से लॉन्च करने वाली है।
OPPO Reno 8T
ओप्पो Reno 8T को जनवरी के अंत तक लॉन्च कर सकती है। कंपनी इस फोन के जरिए बजट सेगमेंट में अपना 5G पोर्टफोलियो मजबूत करना चाहती है।
OPPO F23
लीक के मुताबिक कंपनी OPPO Reno 8T स्मार्टफोन को भारत में OPPO F23 के नाम से लॉन्च कर सकती है।
Reno 8T का रीब्रांड
टिपस्टर पारस गुलानी ने ट्वीट के जरिए जानकारी दी है कि OPPO Reno 8T को रीब्रांड कर भारत में ओप्पो एफ23 5जी नाम से पेश किया जाएगा।
OPPO Reno 8T का डिस्प्ले
PhoneEV के अनुसार आने वाले स्मार्टफोन में 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.67-इंच OLED 10-बिट डिस्प्ले होगा।
स्नैपड्रैगन 695 चिपसेट
OPPO Reno 8T में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 695 चिपसेट और 8जीबी रैम दी गई है। लीक हुआ फोन एंड्रॉयड 13 पर काम कर रहा है।
OPPO Reno 8T का कैमरा
लीक इमेज में पंच होल फ्रंट कैमरा के साथ ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 108MP प्राइमरी कैमरा और रियर कैमरा सेटअप पर 2MP के दो सेंसर होने की उम्मीद है।
4800mAh की बैटरी
OPPO Reno 8T स्मार्टफोन में 67W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट होने की उम्मीद है। यह फोन 4800mAh की बैटरी के साथ आ सकती है।
OPPO Reno 8T 4G
रिपोर्ट के मुताबिक स्मार्टफोन 4जी वेरिएंट में भी आ सकता है, जो 8GB रैम के साथ मीडियाटेक हीलियो G99 चिपसेट से लैस होगा। यह संभवतः 33W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएगा।