ऑटो

जनवरी में जमकर बिकीं ये SUV

आइए देखें जनवरी 2023 में सबसे ज्यादा बिकने वाली टॉप 7 एसयूवी की लिस्ट

Tata Nexon

Tata Motors ने जनवरी 2022 में Nexon की 13,816 यूनिट्स की बिक्री की थीं, जबकि जनवरी 2023 में 15,567 यूनिट्स की बिक्री दर्ज कीं। 

Hyundai Creta

Hyundai Creta जनवरी 2023 में टाटा नेक्सॉन के बाद दूसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली एसयूवी रही है। जनवरी 2023 में कंपनी 15,037 यूनिट्स की बिक्री करने में सफल रहीं।

Maruti Suzuki Brezza

तीसरे स्थान पर मारुति सुजुकी ब्रेजा है। पिछले साल जनवरी 2022 में 9,576 यूनिट  की बिक्री मुकाबले  जनवरी 2023 में कंपनी 14,359 यूनिट की बिक्री कीं।

Tata Punch

टाटा पंच माइक्रो एसयूवी 2022 में इसी अवधि के दौरान 10,027 यूनिट्स की तुलना में 12,000 यूनिट्स की बिक्री के साथ चौथे स्थान पर रही। बिक्री में 20 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज हुई है।

Hyundai Venue

वेन्यू कॉम्पैक्ट एसयूवी की जनवरी 2022 में 11,377 यूनिट्स की बिक्री हुई थी, जबकि जनवरी 2023 में 10,738 यूनिट्स की ही बिक्री हुई। पांचवें स्थान पर रही।

Kia Seltos   

किआ सेल्टोस बारह महीने पहले इसी अवधि के दौरान 11,483 यूनिट्स के मुकाबले  जनवरी 2023 में 10,470 यूनिट्स की बिक्री के साथ छठे स्थान पर रही।

Kia Sonet

 Kia Sonet पिछले महीने भारत में सातवीं सबसे अधिक बिकने वाली SUV थी, क्योंकि जनवरी 2022 में 6,904 यूनिट्स के मुकाबले जनवरी 2023 में कंपनी 9,261 यूनिट्स बेचने में कामयाब रहीं।