ऑटो
40km की माइलेज देंगी ये Hybrid Cars
Maruti Swift Hybrid
मारुति सुजुकी स्विफ्ट हाइब्रिड (Maruti Swift Hybrid) को कंपनी इस साल के अंत लॉन्च कर सकती है। कार को यूरोप में टेस्टिंग के दौरान देखा गया है।
Maruti Swift Hybrid
Maruti Swift Hybrid से 35 से 40 kmpl की माइलेज मिल सकती है। नई स्विफ्ट हाइब्रिड मौजूदा मॉडल से महंगी होगी। यह 1.2L पेट्रोल इंजन के साथ सकती है।
Maruti Dzire Hybrid
मारुति सुजुकी की Dzire भी हाइब्रिड अवतार में आने वाली है। स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड सेटअप से नई डिजायर को भी 35 से 40 kmpl की माइलेज मिल सकती है।
Maruti Dzire Hybrid
Maruti Dzire Hybrid की कीमत मौजूदा मॉडल से ज्यादा हो सकती है। साल 2023 के अंत तक या 2024 की शुरुआत में इसे लॉन्च किया जा सकता है।
Nissan X-Trail Hybrid
निसान अपनी पॉपुलर SUV X-Trail को हाइब्रिड इंजन के साथ लॉन्च करने जा रही हैं। नए मॉडल के जरिए कंपनी टोयोटा फॉर्च्यूनर को टक्कर देगी।
Nissan X-Trail Hybrid
निसान X-Trail Hybrid को पहले से ही भारत में टेस्टिंग कर रही है और इसे 2023 में जून या जुलाई के आसपास लॉन्च किया जा सकता है।
Nissan Qashqai Hybrid
नई Qashqai Hybrid SUV को पेट्रोल इंजन के साथ हाइब्रिड टेक्नोलॉजी से भी लैस किया जाएगा। इसे इस साल मार्च के आस-पास भारत में पेश किया जा सकता है।
Nissan Qashqai Hybrid
Nissan Qashqai का हाइब्रिड इंजन 187bhp और 330Nm का टार्क पैदा करने में सक्षम है। यह किस कीमत में आएगी अभी जानकारी नहीं मिली है।