2022 Kia Seltos, Sonet Facelift भारतीय बाजार में लॉन्च, जानें कीमत और खासियत

24826

कोरियाई ऑटो मेकर कंपनी किआ (Kia) ने आधिकारिक तौर पर भारतीय बाजार में नया 2022 किआ सेल्टोस (2022 Kia Seltos) और सॉनेट फेसलिफ्ट (Sonet facelift) लॉन्च किया है। नए मॉडल में आपको कई तरह की सुविधाएं मिलती है। इनमें कलर विकल्पों के अलावा, ये रिजिग्ड वैरियंट लाइनअप के भी साथ आते हैं। एंट्री-लेवल वैरियंट में भी आपको कई बेहतरीन फीचर्स मिल जाएंगे, जो पहले केवल हाई-स्पेक वैरियंट में ही आते थे।

2022 Kia Seltos, Sonet Facelift की कीमत
2022 किआ सेल्टोस (2022 Kia Seltos) की कीमत 10.19 लाख रुपये से शुरू होती है और यह 18.45 लाख रुपये तक जाती है। वहीं किआ सॉनेट फेसलिफ्ट (Kia Sonet facelift) की कीमत 7.15 लाख रुपये से शुरू होती है और 13.69 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, भारत) तक जाती है। नए मॉडल के सभी बेस वैरियंट में स्टैंडर्ड रूप में 4 एयरबैग मिलते हैं। इसके अलावा, नई सेल्टोस और सॉनेट रेंज को दो नए कलर – इम्पीरियल ब्लू और स्पार्कलिंग सिल्वर के साथ पेश किया गया है। 2022 किआ सेल्टोस डीजल वर्जन में आईएमटी (Intelligent Manual Transmission) गियरबॉक्स भी मिलता है।

यह भी पढ़ेंः जल्दी करें, करीब आधे दाम पर मिल रहे हैं ये 5 Star Split AC, जानें कीमत और फीचर्स

2022 Kia Seltos (2022 किआ सेल्टोस)
आपको बता दें कि नई सेल्टोस फेसलिफ्ट को 13 से अधिक बदलाव या अपग्रेड मिले हैं। सेल्टोस 1.5 लीटर डीजल इंजन के साथ आईएमटी (इंटेलिजेंट मैनुअल ट्रांसमिशन) तकनीक प्राप्त करने वाला पहला मॉडल है। इसमें 1.5L इंजन पर चलने वाला एक नया HTX AT वैरियंट भी है। एसयूवी (SUV) के ऑटोमैटिक वैरियंट में पैडल शिफ्टर्स, मल्टी ड्राइव और ट्रैक्शन मोड मिलते हैं।

2022 किआ सेल्टोस फेसलिफ्ट में अब 4 एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ESC), व्हीकल स्टेबिलिटी मैनेजमेंट (VSM), ब्रेक असिस्ट (BA), हिल असिस्ट कंट्रोल (HAC), हाईलाइन टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (हाईलाइन TPMS) आदि मिलते हैं। इसमें व्हील डिस्क ब्रेक स्टैंडर्ड रूप में हैं। HTX+ वैरियंट में कर्टेन एयरबैग्स भी मिलते हैं। इसमें डी-कट स्टीयरिंग व्हील, एसयूएस स्कफ प्लेट और टेलगेट पर सेल्टोस लोगो डिजाइन दिए गए हैं। इंडिगो पेरा सीट्स पर एक्स लाइन का लोगो उभरा हुआ है।

यह भी पढ़ेंः 180 रु की EMI पर ले आइए 4 ब्लेड वाले ये हाई स्पीड Ceiling Fan, मिलती है 3 साल की वारंटी

2022-Kia-Sonet

Kia Sonet facelift
नए सोनेट में 9 नए अपडेट मिले हैं। यह अब स्टैंडर्ड रूप में साइड एयरबैग और हाईलाइन टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम से लैस है। वाहन को iMT ट्रिम्स में ESC, VSM, ब्रेक असिस्ट, HAC भी मिलता है। कर्टेन एयरबैग्स के साथ HTX+ वैरियंट भी पेश किए गए हैं। नया मॉडल (HTX+ ट्रिम) एडवांस्ड 4.2-इंच कलर इंस्ट्रूमेंट कंसोल के साथ आता है। सेमी लेदरेट सीट को अब एचटीई वैरियंट में पेश किया गया है। सॉनेट लोगो को डी-कट स्टीयरिंग व्हील और टेलगेट पर भी अपडेट किया गया है।

2022 किआ सॉनेट 3 इंजन विकल्पों में उपलब्ध है – एक 83bhp, 1.2L पेट्रोल, एक 118bhp, 1.0L टर्बो पेट्रोल और एक 99bhp या 113bhp, 1.5L टर्बो-डीजल। ट्रांसमिशन विकल्पों में 5-स्पीड मैनुअल, 6-स्पीड मैनुअल, 6-स्पीड आईएमटी, 6-स्पीड ऑटोमैटिक और 7-स्पीड डुअल क्लच ऑटोमैटिक शामिल हैं।

यह भी पढ़ेंः सिर्फ 11 हजार रु देकर करें नई 2022 Maruti Ertiga की बुकिंग, जानें इसकी खूबियां

Web Stories